दिल्‍ली एवं हरियाणा News in hindi, दिल्‍ली एवं हरियाणा Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

बिना लालबत्ती के चलेंगे दिल्ली सरकार के मंत्री और अधिकारी

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 19:39

वीआईपी संस्कृति खत्म करने का अपना वादा पूरा करते हुए दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने आज निर्णय किया कि उसके मंत्री और अधिकारी लाल बत्ती का इस्तेमाल नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह फैसला किया गया।

6 मंत्रियों के साथ केजरीवाल ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 16:15

दिल्ली की राजनीति में नये युग का सूत्रपात करने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने आज राज्य के मुख्यमंत्री पद के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली और जनता को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने सत्ता में अहंकार नहीं आने देने का भी विश्वास जताया।

सीएम केजरीवाल ने किया भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का वादा

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 16:01

शासन की राजनीति में नए युग की शुरूआत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का वायदा किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और भाजपा सहित सभी दलों से उनकी सरकार को समर्थन देने की अपील की।

कोई रिश्वत मांगे तो हमें फोन करो: अरविंद केजरीवाल

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 15:54

दिल्ली के नये मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानीवासियों को रिश्वत नहीं देने और नहीं लेने की शपथ दिलाते हुए आज कहा कि अगर कोई अधिकारी या बाबू घूस मांगे तो उसे मना नहीं करें और सरकार की मदद से उसे पकड़वाएं।

जानिए, कैसे इंजीनियर से लोक सेवक बने अरविंद केजरीवाल

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 18:33

राजनीति के वैकल्पिक ब्रांड के प्रतीक के रूप में उभरे और इंजीनियर से लोक सेवक बने अरविंद केजरीवाल ने ‘आप’ को सत्ता में लाकर राजनीतिक सोच बदल दी है। आम आदमी पार्टी की इस जीत से कार्यकर्ताओं की उस पार्टी ने उस व्यंग्य का एक मीठा सा बदला ले लिया है, जिसमें उसे कभी ‘बेहद कमजोर’ बताया गया था।

दिल्ली के डेढ़ करोड़ लोगों ने मिलकर बनाई सरकार: केजरीवाल

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 14:07

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने के बाद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने जिस तरह से उनका साथ दिया है, वह किसी चमत्कार से कम नहीं है।

केजरीवाल के लिए कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 10:37

दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए मेट्रो के जरिए राजधानी के रामलीला मैदान जाने के आप नेता अरविन्द केजरीवाल के फैसले के मद्देनजर कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर आज सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

शपथ ग्रहण के बाद CM केजरीवाल समेत छह मंत्रियों ने संभाला कार्यभार, पीएम मनमोहन सिंह ने दी बधाई

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 17:10

फिल्मी नायक नहीं रियल नायक (अरविंद केजरीवाल) आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। केजरीवाल ने भारतीय राजनीति में फिल्मी हीरो की तरह प्रवेश किया और जनता का नायक बन बैठा।

कत्ल की गुत्थी : कुछ सुलझी तो कुछ अनसुलझी

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 00:23

साल 2013 में हत्या की वारदातों से दिल्ली दहल उठी। इस साल कई हाई प्रोफाइल मर्डर केस ने दिल्ली पुलिस की नींदें उड़ा दी। आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में दिल्ली पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ज्यादातर अपराधो में अपनों की भूमिका सामने आयी। आंकड़ों के लिहाज से साल 2013 दिल्ली पुलिस के लिए थोड़ी राहत की खबर लेकर आयी।

सीआईसी ने दिल्ली के मुख्य सचिव को जारी किया समन

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 23:52

दिल्ली सरकार के कुछ अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर फाइलें नष्ट करने संबंधी खबरों का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने दिल्ली के मुख्य सचिव को समन जारी कर कहा कि वह कथित घटना की जांच रिपोर्ट उसे सौंपें।