आने वाले समय में मजबूत होगी अर्थव्यवस्था: चिदंबरम

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 17:23

वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि मौजूदा संप्रग सरकार के प्रयासों से अर्थव्यवस्था मजबूत होने जा रही है। उन्होंने कहा कि चालू खाते के घाटे को कम करके 32 अरब डॉलर पर ला दिया गया है और राजकोषीय घाटा 2013.14 के लिये निर्धारित लक्ष्य के भीतर रहा है।

`बारिश कम हुई तो प्रभावित होगी भारत की आर्थिक वृद्धि दर!`

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 15:29

आगामी मानसून सत्र में सामान्य से कम बारिश हुई तो चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर आधा-पौना प्रतिशत कम हो सकती है और रिजर्व बैंक को ब्याज दर में कटौती का फैसला 2015 तक टालना पड़ सकता है। यह बात बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच (बोफा-एमएल) की एक रिपोर्ट में कही गई है।

मध्यवर्ग का है 2014 का आम चुनाव: पेप्सीको इंडिया के CEO

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 15:15

पेप्सीको इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ शिव शिवकुमार ने कहा है कि 2014 का चुनाव मध्यवर्ग का है और वे ही नीतियों, प्रशासन और समाज के लिए सही चीज को परिभाषित करेंगे।

नोकिया के CEO बनेंगे भारतीय मूल के राजीव सूरी!

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 13:56

नोकिया भारतीय मूल के राजीव सूरी को कंपनी का नया सीईओ नियुक्त कर सकती है। उल्लेखनीय है कि मोबाइल हैंडसेट कारोबार में प्रमुख नाम रही फिनलैंड की इस कंपनी ने अपना यह कारोबार आज माइक्रोसॉफ्ट को बेचा दिया।

आर्थिक वृद्धि दर 5.5 प्रतिशत रहने का अनुमान: मायाराम

Last Updated: Friday, April 25, 2014, 22:04

वित्त सचिव अरविंद मायाराम ने शुक्रवार को कहा कि मजबूत वृहत आर्थिक तत्वों के कारण आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 5.5 प्रतिशत रह सकती है।

माइक्रोसाफ्ट ने नोकिया का हैंडसेट कारोबार खरीदा

Last Updated: Friday, April 25, 2014, 21:57

अमेरिकी साफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसाफ्ट ने नोकिया के मोबाइल हैंडसेट कारोबार को खरीदने का सौदा शुक्रवार को पूरा कर लिया। इस 7.2 अरब डॉलर के सौदे में नोकिया का चेन्नई कारखाना शामिल नहीं है और कर मुद्दों के चलते इस कारखाने को सौदे से अलग रखा गया है।

सेंसेक्स में 188 अंकों की गिरावट

Last Updated: Friday, April 25, 2014, 17:03

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 188.47 अंकों की गिरावट के साथ 22,688.07 पर और निफ्टी 58.05 अंकों की गिरावट के साथ 6,782.75 पर बंद हुए।

2जी घोटाला : ED ने दयालु अम्माल, कनिमोझी एवं राजा के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र

Last Updated: Friday, April 25, 2014, 16:38

प्रवर्तन निदेशालय ने 2जी घोटाला केस से संबंधित एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा और अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। ईडी ने यह आरोपपत्र दिल्ली की एक अदालत में दायर किया है।

गूगल प्लस के प्रमुख कंपनी को अलविदा कहेंगे

Last Updated: Friday, April 25, 2014, 16:31

गूगल के सोशल नेटवर्किंग वेंचर गूगल प्लस के प्रमुख विवेक गुनदोत्रा करीब आठ साल बाद इंटरनेट कंपनी छोड़ रहे हैं।

अरबपति विनोद खोसला की बेटी का एक्स बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

Last Updated: Friday, April 25, 2014, 16:22

भारतवंशी अरबपति निवेशक विनोद खोसला की बेटी की नग्न तस्वीर जारी किए जाने की धमकी देने के मामले में उसके पूर्व पुरुष मित्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।