60% महिलायें बीच में ही छोड़ देती हैं करियर: विशेषज्ञ

Last Updated: Sunday, March 9, 2014, 18:50

कार्यस्थलों पर महिलाओं को बेहतर परिवेश और समान अवसर दिये जाने की बढ़ती बहस के बीच विशेषज्ञों का कहना है कि निजी व पारिवारिक कारणों के चलते 60 फीसदी महिलाओं को बीच में ही अपने करियर से नाता तोड़ना पड़ जाता है।

गूगल पर CCI लगा सकता है 5 अरब डॉलर का जुर्माना

Last Updated: Sunday, March 9, 2014, 18:43

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की जांच के दायरे में आए सर्च इंजन गूगल पर भारी भरकम जुर्माना लग सकता है। यदि गूगल को देश के प्रतिस्पर्धा कानून के उल्लंघन का दोषी पाया जाता है, तो उस पर 5 अरब डॉलर का जुर्माना लग सकता है।

SFIO में करीब 70 पदों को भरना चाहती है सरकार

Last Updated: Sunday, March 9, 2014, 18:38

सरकार की गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) में लगभग 70 पदों को भरने की योजना है जिनमें अतिरिक्त एवं उपनिदेशकों के पद भी शामिल हैं।

महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए कर्ज सहायता दोगुना

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 16:53

निजी क्षेत्र का आईसीआईसीआई बैंक अगले वित्तवर्ष के अंत तक महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लिए कर्ज सहायता दो गुना कर 2,500 करोड़ रुपए तक करने की घोषणा की है।

चीन को 11 महीने में पहली बार हुआ व्यापार घाटा

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 15:25

चीन को चीनी नववर्ष के उपलक्ष्य में छुट्टियों के चलते फरवरी महीने में 22.98 अरब डालर का व्यापार घाटा हुआ। यह अप्रैल 2013 के बाद उसका पहला मासिक व्यापार घाटा है।

विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 294.36 अरब डॉलर

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 14:52

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार स्वर्ण भंडार के मूल्य में वृद्धि के चलते 95.46 करोड़ डॉलर बढ़कर 294.36 अरब डॉलर हो गया है।

अमेरिका की साफ्टेंशियल का अधिग्रहण करेगी इंफोटेक

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 14:00

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोटेक इंटरप्राइजेज अमेरिका की साफ्टेंशियल का 1.7 करोड़ डालर (104 करोड़ रुपये) से अधिक में अधिग्रहण करेगी।

घाटे से उबरने को सोनी अपना तोक्यो साइट बेचेगी

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 00:07

इलेक्ट्रानिक उत्पाद बनाने वाली जापानी कंपनी सोनी ने शुक्रवार को कहा कि वह अपना प्रतिष्ठित तोक्यो साइट बेचेगी। इस स्थल पर कंपनी का छह दशक से मुख्यालय स्थित है और इसे उसका जन्मस्थान माना जाता है।

सेबी ने शेल्टर इंफ्रा मामले में 5.5 करोड़ का जुर्माना लगाया

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 22:48

बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को भेदिया कारोबारी नियमों के कथित उल्लंघन के लिए शेल्टर इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड और 11 इकाइयों पर 5.5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया।

स्टेट बैंक अपने कर्मचारियों को शेयरों की पेशकश करेगा

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 22:32

देश का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक, भारतीय स्टेट बैंक अपने कर्मचारियों को शेयर की पेशकश करने की योजना बना रहा है और इससे उसे 800-1,200 करोड़ रुपए मिल सकते हैं। स्टेट बैंक की चेयरपर्सन बनने के बाद पहली बार यहां पहुंची अरंधति भट्टाचार्य ने यहां कहा ‘हम कर्मचारियों को शेयर बेचने की योजना बना रहे हैं। यह कर्मचारी शेयर विकल्प योजना (ईशॉप) नहीं होगी।’