बोको हरम ने बंधक लड़कियों के बदले कैदियों को छोड़ने की शर्त खारिज की

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 22:46

नाइजीरिया ने सोमवार को 200 से अधिक स्कूली लड़कियों को छोड़ने के लिए बोको हराम नेता अबुबकर शेकाउ द्वारा रखी गई शर्त खारिज कर दी।

इटली तट के निकट नौका डूबी, 14 लोगों की मौत

Last Updated: Tuesday, May 13, 2014, 00:19

शरणार्थियों से खचाखच भरी एक नौका दक्षिण इटली के तट के निकट डूब गई जिससे अनेक लोगों के मरने का अंदेशा है।

अफगानिस्तान में तालिबान के हमले में 21 लोग मारे गए

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 20:52

तालिबान ने सोमवार को पूरे अफगानिस्तान में सिलसिलेवार हमले किए जिसमें पूर्व में एक सरकारी भवन को निशाना बनाया गया और दो पुलिसकर्मियों एवं पांच नागरिकों को मार डाला गया। आतंकवादियों ने दक्षिण में एक पुलिस जांच चौकी पर धावा बोलकर नौ पुलिसकर्मियों को मार डाला।

बोको हरम के नए वीडियो में नाइजीरिया की लापता लड़कियों को दिखाने का दावा

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 18:43

बोको हरम ने सोमवार को एक नया वीडियो जारी करके नाइजीरिया की लापता स्कूली लड़कियों को दिखाने का दावा किया। संगठन ने कहा कि इन किशोरियों को इस्लाम कबूल करवाया गया है और उसके सभी लड़ाकों को जेल से रिहा किये जाने तक लड़कियों को नहीं छोड़ा जाएगा।

ऑक्सफोर्ड को पीछे छोड़ कैम्ब्रिज फिर बना ब्रिटेन का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 18:37

ब्रिटेन के ख्यातिप्राप्त कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय को लगातार चौथे साल देश का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय नामित किया है जबकि उसके चिर प्रतिद्वंद्वी ऑक्सफोर्ड को दूसरे पायदान पर रखा गया है।

रूस ने पूर्व यूक्रेन के जनमत संग्रह का समर्थन किया

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 18:04

रूस ने पूर्व यूक्रेन में जनमत संग्रह में स्वशासन के पक्ष में जबरदस्त समर्थन पाने के विद्रोहियों के दावों को सोमवार को स्वीकार कर लिया, लेकिन साथ ही अंतरिम यूक्रेनी सरकार और विद्रोही नेताओं के बीच वार्ता का भी आह्वान किया।

दक्षिण चीन सागर तनाव के बारे में चिंता न करे भारत: चीन

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 17:11

दक्षिण चीन सागर में तनाव को लेकर भारत द्वारा चिंता जताए जाने से नाराज चीन ने सोमवार को कहा कि भारतीय लोगों को इस मुद्दे के बारे में ‘बहुत अधिक चिंता करने’ की जरूरत नहीं है।

भारतीय संस्कृति से मंत्रमुग्ध हैं चीन के लोग

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 14:47

चीन का मानना है कि इस साल आयोजित किया जाने वाला ‘ग्लिंप्सिस आफ इंडिया ’उत्सव भारत की मंत्रमुग्ध करने वाली और रहस्यों से भरी सांस्कृतिक विरासत को चीनी लोगों के लिए पेश करेगा और इसके साथ ही उनकी इससे सीखने और इसे अपनाने की जिज्ञासा को भी शांत करेगा।

बिना कानूनी आधार के विद्रोहियों का जनमत संग्रह फर्जी: यूक्रेन के अंतरिम राष्ट्रपति

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 14:26

यूक्रेन के अंतरिम राष्ट्रपति ने दो पूर्वी क्षेत्रों में विद्रोहियों के जनमत संग्रह की आलोचना करते हुए इसे बिना कानूनी आधार का फर्जी दुष्प्रचार करार दिया जो गंभीर अपराधों को छिपाने का प्रयास है।

छात्रा अगवा मामला: ओलांद ने की वार्ता की पेशकश

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 12:47

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद ने चरमपंथी इस्लामी आतंकवादी समूह बोको हराम द्वारा छात्राओं को अगवा करने के मसले से निबटने के लिए रविवार को नाइजीरिया और इसके पड़ोसी राष्ट्रों के साथ पेरिस में एक शिखर वार्ता का प्रस्ताव रखा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ओलांद ने अजरबेजान की राजधानी बाकू के दौरे के दौरान यह टिप्पणी की।