एपी की जर्मन फोटोग्राफर की मौत, रिपोर्टर घायल

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 18:28

पूर्वी अफगानिस्तान में पुलिस की गोली लगने से आज एसोसिएटेड प्रेस की एक फोटोग्राफर की मौत हो गई जबकि एक रिपोर्टर घायल हो गई।

श्रीलंका पर निशाना नहीं साध रहा अमेरिका : राजदूत

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 18:22

अमेरिका ने श्रीलंका के इस आरोप को खारिज किया है कि वह पश्चिमी देश मानवाधिकार उल्लंघन के लिए कोलंबो के खिलाफ प्रस्ताव लाकर श्रीलंका पर निशाना साध रहा है।

रूसी एजेंटों ने कराया कीव नरसंहार : यूक्रेन

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 18:08

क्रीमिया के मुद्दे पर यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की आज एथेंस में बैठक होने जा रही है जबकि अमेरिका और उसके सहयोगियों के समर्थन वाले यूक्रेन के शासकों ने आरोप लगाया है कि फरवरी में खूनखराबे के लिए रूसी एजेंट और यूक्रेनी अपदस्थ राष्ट्रपति जिम्मेदार हैं।

अफगानिस्तान में दो विदेशी महिला पत्रकारों को मारी गोली

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 15:34

देश में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पूर्व अफगानिस्तान के पूर्वी खोस्त प्रांत में शुक्रवार को दो विदेशी महिला पत्रकारों की गोली मार दी गई जिनमें से एक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई।

ओबामा ने भारतीय-अमेरिकी को सौंपा प्रमुख पद

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 13:04

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक भारतीय अमेरिकी सुनील सभरवाल को अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के अमेरिकी वैकल्पिक कार्यकारी निदेशक का एक प्रमुख सरकारी जिम्मा सौंपा है।

भारत सामाजिक प्रगति सूचकांक में 132 देशों में 102 पर

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 12:56

सामाजिक प्रगति सूचकांक पर 132 देशों की सूची में भारत का स्थान 102वां रहा। यह मानवीय सुख का पैमाना है जो सकल घरेलू उत्पाद या प्रति व्यक्ति आय के पारंपरिक आर्थिक आकलन के पार जाता है।

रूस ने ‘हिटलर से तुलना पर’ जर्मनी की आलोचना की

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 12:42

जर्मनी के एक मंत्री द्वारा रूस के क्रीमिया के विलय और 1938 में हिटलर की कर्रवाईयों के बीच तुलना करने के बाद रूसी विदेश मंत्रालय ने जर्मनी के राजदूत के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।

उत्तर कोरिया का जहाज दक्षिण कोरिया तट के पास डूबा

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 12:25

उत्तर कोरिया से रवाना हुए एक मालवाहक जहाज के दक्षिण कोरिया के दक्षिणी तट के पास डूब जाने से दो लोगों की मौत हो गई। जहाज में उत्तर कोरिया के चालक दल के 16 लोग सवार थे। दक्षिण कोरियाई तटरक्षक जीवित लोगों की तलाश में जुटे हैं।

मलेशियाई लापता विमान: एमएच370 के ‘ब्लैक बॉक्स’ की तलाश जारी

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 09:50

ऑस्ट्रेलियाई नौसेना का जहाज ओशन शील्ड तलाश क्षेत्र में पहुंच सकता है। इस जहाज पर अमेरिकी ‘ब्लैक बॉक्स’ डिटेक्टर लगा है। इस खोज क्षेत्र में 14 विमान लगातार एमएच370 की तलाश में लगे हुए हैं।

अमेरिकी सैन्य शिविर गोलीबारी: बंदूकधारी की मानसिक हालत अस्थिर थी

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 09:10

अमेरिका सेना ने कहा है कि फोर्ट हुड सैन्य शिविर में गोलीबारी करने वाले बंदूकधारी की मानसिक हालत अस्थिर थी और इसे ही गोलीबारी की घटना का ‘मूल कारण’ माना जा रहा है।