एलपीजी सिलेंडर - Latest News on एलपीजी सिलेंडर | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर के लिए आधार जरूरी नहीं

Last Updated: Friday, February 21, 2014, 20:56

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने शुक्रवार को संसद को सूचित किया कि सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर बिना आधार खाते के खरीदे जा सकते हैं। मोइली ने सरकार की डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर फॉर एलपीजी (डीबीटीएल) योजना को स्थगित करने का उल्लेख करते हुए कहा कि एक स्पष्टीकरण सप्ताहभर के भीतर जारी होगा।

`LPG सिलेंडर के लिए आधार कार्ड की जरूरत नहीं`

Last Updated: Friday, February 21, 2014, 15:01

सरकार ने कहा कि उपभोक्ता अब बिना आधार खाते के एलपीजी सिलिंडर खरीद सकते हैं और इसके बारे में एक सप्ताह के भीतर आदेश जारी कर दिया जायेगा।

इस वर्ष 12 नहीं 11 मिलेंगे सब्सिडी वाले LPG सिलिंडर

Last Updated: Tuesday, February 18, 2014, 17:55

सरकार ने मंगलवार को बताया कि वर्ष 2013-14 के लिए एक फरवरी 2014 से प्रति घरेलू कनेक्शन राजसहायता प्राप्त एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति की वार्षिक सीमा 9 से बढ़ा कर 11 और वर्ष 2014-15 के लिए 12 कर दी गई है।

रियायती सिलेंडर की संख्या बढ़ाने पर इसी सप्ताह विचार: मोइली

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 19:00

पेट्रोलियम मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने मंगलवार को कहा कि सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की संख्या प्रति परिवार 9 से बढ़ाकर 12 करने के प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल इस सप्ताह विचार कर सकता है।

सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडरों की संख्या हो सकती है 12

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 09:55

आम लोगों को आने वाले दिनों में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्‍या बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है। जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 करने पर विचार कर रही है।

सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की संख्या हो सकती है 12

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 21:02

कांग्रेस पार्टी के दबाव में पेट्रोलियम मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने रविवार को कहा कि सरकार सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का वाषिर्क कोटा बढ़ाकर 12 करने पर विचार कर रही है।

सारे LPG सिलेंडरों पर अब मिलेगी सब्सिडी!

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 17:44

सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो उपभोक्ताओं को दो बड़ी राहत मिल सकती है।

गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर महंगा, 220 रुपये की बढ़ोतरी

Last Updated: Wednesday, January 1, 2014, 23:01

बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र सरकार ने जनता पर और बोझ दिया है। गैर-सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 220 रुपये का इजाफा कर दिया गया है।

घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 3.46 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 18:42

गैस सिलेंडर डीलरों का कमीशन 9 प्रतिशत से अधिक बढ़ाये जाने के बाद सरकार ने मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 3.46 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दिया।

अब पेट्रोल पंप पर मिलेंगे एलपीजी के सिलेंडर

Last Updated: Wednesday, October 2, 2013, 16:33

देश के महानगरों में कुछ चुने हुए पेट्रोल पंपों पर अब खाना पकाने का गैस सिलेंडर उपलब्ध होगा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इन खुदरा बिक्री केन्द्रों पर 5 किलो का गैस सिलेंडर बेचने की अनुमति दे दी है।

5 किलो का LPG सिलेंडर अब पेट्रोल पंप पर भी

Last Updated: Wednesday, July 24, 2013, 20:51

पांच किलो के गैस सिलेंडर अब सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के पेट्रोल पंप पर उपलब्ध होंगे। सरकार ने चार महानगरों और बैंगलूर में परीक्षण के तौर पर इस योजना की शुरूआत को मंजूरी दे दी है।

`सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 12 की जाए`

Last Updated: Friday, March 8, 2013, 13:53

विभिन्न दलों के सदस्यों ने सब्सिडी युक्त सिलेंडरों की संख्या मौजूदा नौ से बढ़ाकर सालाना 12 किए जाने की शुक्रवार को लोकसभा में पुरजोर मांग की।

यूपी में एलपीजी सिलेंडर फटने से 3 मरे

Last Updated: Monday, January 21, 2013, 13:12

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार सुबह एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से मकान ढह गया, जिसके मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

अब साल में मिलेंगे सब्सिडी वाले 9 रसोई गैस सिलेंडर, डीजल के दाम बढ़ना तय

Last Updated: Thursday, January 17, 2013, 17:23

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को दो महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी। उपभोक्ताओं को राहत देते हुए मंत्रिमंडल ने रियायती दर वाले रसोई गैस सिलेंडर की संख्या साल में छह से बढ़ाकर नौ करने को मंजूरी दे दी।

डीजल,रसोई गैस की कीमतों पर फैसला आज!

Last Updated: Thursday, January 17, 2013, 10:21

गुरुवार का दिन महंगाई का डबल झटका देने वाला हो सकता है।

फिर बढ़ेंगे डीजल और एलपीजी सिलेंडर के दाम!

Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 15:35

आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ने वाली है।

भारत बंद का देशभर में मिला-जुला असर

Last Updated: Thursday, September 20, 2012, 13:42

डीजल की कीमतों में वृद्धि व रिटेल में एफडीआई के विरोध में एनडीए,वामदलों व कुछ पार्टियों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का मिला जुला असर देखने को मिला।