दक्षिण सूडान - Latest News on दक्षिण सूडान | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

US ने दक्षिण सूडान शांति समझौते का स्वागत किया

Last Updated: Saturday, May 10, 2014, 10:18

अमेरिका ने दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति और विद्रोही नेता के बीच शांति समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि समझौते से करीब पांच महीने से जारी गृहयुद्ध का अंत हो सकता है।

द. सूडान में भारतीय बटालियन को बहादुरी पुरस्कार

Last Updated: Monday, March 10, 2014, 23:43

दक्षिण सूडान में तैनात भारतीय शांति रक्षक बटालियन को अत्यंत मुश्किल परिस्थितियों में काम करते हुए साहस और समर्पण दिखाने के लिए पुरस्कृत किया गया है।

अमेरिका ने दक्षिण सूडान में संघर्षविराम उल्लंघन पर चिंता जताई

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 15:11

अमेरिका ने इन दावों पर चिंता जताई है कि दक्षिण सूडान की सरकार और विद्रोहियों दोनों की ओर से, हिंसक संघर्ष को रोकने के लिए हुए समझौते का उल्लंघन किया जा रहा है। इस संघर्ष में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है।

दक्षिण सूडान में भारतीय सैनिकों पर हमला

Last Updated: Thursday, January 16, 2014, 14:40

दक्षिण सूडान के मालाकल में संयुक्त राष्ट्र के एक अड्डे के पास स्थानीय समूहों के बीच गोलीबारी के दौरान भारतीय शांतिरक्षकों की एक टुकड़ी पर गोलियां चलाई गई।

यूएन ने किया दक्षिण सूडान के बंदियों की रिहाई का आह्वान

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 11:38

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति से राजनीतिक बंदियों की रिहाई का आह्वान किया है।

दक्षिण सूडान में शांति वार्ता के बावजूद लड़ाई जारी: संयुक्त राष्ट्र

Last Updated: Wednesday, January 8, 2014, 11:05

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि दक्षिण सूडान में गुटीय झड़पों की समाप्ति के लिए शांति वार्ता शुरू होने के बावजूद लड़ाई जारी है। संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों ने जोंग्लेई राज्य के दक्षिणी शहर बोर में लड़ाई की सूचना दी है।

दक्षिण सूडान पहुंची संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की पहली कुमुक

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 11:50

तनावपूर्ण हालात के बीच संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की पहली कुमुक दक्षिण सूडान पहुंच गयी है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने सरकार और विद्रोही बलों के बीच संघषर्विराम की कोशिशों के बावजूद हालात के तनावपूर्ण होने की चेतावनी दी है।

दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र एयरपोर्ट पर हमला, 3 भारतीय शांति सैनिकों की मौत

Last Updated: Friday, December 20, 2013, 10:35

दक्षिण सूडान में तीन भारतीय शांति रक्षकों की उस वक्त मौत हो गई जब हमलावरों ने संयुक्त राष्ट्र अड्डे पर हमला कर दिया जहां जारी हिंसा और असंतोष के बीच असैनिकों ने पनाह ले रखी थी।

दक्षिण सूडान में गृह युद्ध का खतरा बढ़ा, विद्रोहियों ने वार्ता का प्रस्ताव खारिज किया

Last Updated: Friday, December 20, 2013, 08:24

सरकारी बलों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले दक्षिण सूडान के विद्रोहियों ने आज शांति वार्ता का प्रस्ताव खारिज कर दिया जिससे देश में गृह युद्ध की आशंका प्रबल हो गई।

दक्षिण सूडान की राजधानी जूबा में भीषण संघर्ष

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 21:40

दुनिया के सबसे नवीन राष्ट्र दक्षिण सूडान में कथित तौर पर तख्तापलट की कोशिश नाकाम होने के बाद राजधानी जूबा में राष्ट्रपति के प्रति वफादार सैनिकों और विद्रोहियों के बीच भीषण संघर्ष चल रहा है।

दक्षिण सूडान में बहादुरी से लड़े भारतीय जवान: UN

Last Updated: Sunday, April 14, 2013, 22:43

संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र की शांतिसेना में शामिल भारतीय सैनिकों ने संख्या में कम होने के बावजूद बहादुरी से लड़ाई लड़ी और ज्यादा लोगों को हताहत होने से बचाया। हाल ही में दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांतिसेना के काफिले पर हुए हमले में पांच भारतीय सैनिक शहीद हो गए।

शांतिरक्षकों की हत्या पर पीएम ने शोक जताया

Last Updated: Wednesday, April 10, 2013, 13:06

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के दौरान भारत के 5 सैन्यकर्मियों की हत्या पर गहरा दुख जताया है।

'द.सूडान पर हवाई हमलों में 16 की मौत'

Last Updated: Wednesday, April 25, 2012, 04:16

दक्षिण सूडान पर सूडान के हवाई हमलों में कम से कम 16 नागरिक मारे गए और 34 जख्मी हुए हैं।

दक्षिण सूडान में 400 सैनिकों की मौत

Last Updated: Monday, April 23, 2012, 06:07

सूडान के सबसे महत्वपूर्ण तेल संपदा वाले हेगलीग के लिए संघर्ष में सूडानी सैन्य बलों ने दक्षिण सूडान के करीब 400 सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है।

दक्षिण सूडान: हिंसा में 24 की मौत

Last Updated: Monday, January 9, 2012, 12:01

दक्षिण सूडान के अशांत जोंगलेई राज्य में ताजा कबिलाई झड़पों में कम से कम 24 व्यक्तियों की मौत हो गई।