युगांडा - Latest News on युगांडा | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

युगांडा की महिलाओं ने बयान दर्ज कराए

Last Updated: Tuesday, February 4, 2014, 23:34

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आज युगांडा की तीन महिलाओं के बयान दर्ज किये। इन महिलाओं का आरोप है कि उन्हें अच्छी नौकरी के वादे के साथ भारत लाया गया और मादक पदार्थ माफियाओं द्वारा बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति में धकेला गया।

युगांडा की महिलाओं ने दिल्‍ली सरकार से लगाई गुहार, ड्रग्‍स-सेक्‍स रैकेट के चंगुल से बचाओ

Last Updated: Tuesday, February 4, 2014, 10:43

दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन इलाके में रह रही युगांडा की दो महिलाओं ने अब ड्रग्‍स और सेक्‍स रैकेट से अपनी सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। युगांडा की इन महिलाओं ने दिल्ली सरकार को दिल्ली पुलिस और अपने ही देश के कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत की है।

दिल्ली: युगांडाई महिला की अर्जी पर फैसला आज

Last Updated: Wednesday, January 29, 2014, 09:57

दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के आधी रात को मारे गए छापे के दौरान हंगामा करने वाले `अज्ञात लोगों` के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने की मांग करते हुए दायर की गई युगांडाई महिला की अर्जी पर यहां की एक अदालत ने मंगलवार को अपना फैसला बुधवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया। इस मामले में कोर्ट आज अपना फैसला दे सकती है।

दिल्ली महिला आयोग ने सोमनाथ भारती को भेजा सम्मन

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 15:34

दिल्ली महिला आयोग ने हाल में दक्षिण दिल्ली में युगांडा की कुछ महिलाओं के घर में आधी रात को छापेमारी के दौरान उनसे मारपीट करने के आरोप को लेकर दिल्ली के विधि मंत्री सोमनाथ भारती को अपने सामने पेश होने का सम्मन भेजा है।

अफ्रीकी महिला दुर्व्‍यवहार प्रकरण: सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई के लिए बढ़ा दबाव

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 14:22

दक्षिणी दिल्ली में आधी रात को घर में घुसकर अफ्रीकी महिलाओं से दुर्व्‍यवहार मामले में दिल्ली सरकार पर कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अफ्रीकी महिला ने आरोप लगाया है कि भारती की अगुवाई में भीड़ उनके घर में घुस गई और उन पर हमला किया गया।

दिल्‍ली के मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ी, युगांडा की महिलाओं के बयान दर्ज

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 11:15

युगांडा की महिलाओं के साथ बीते दिनों कथित प्रताड़ना के मामले में दिल्‍ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमनाथ भारती और उनके पार्टी समर्थकों द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित की गई युगांडा की चार महिलाओं के बयान मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देह व्यापार से बचाई गईं युगांडा की लड़कियां

Last Updated: Saturday, August 3, 2013, 23:35

बेंगलुरु के बागलुर क्षेत्र में पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर वहां से देह व्यापार के लिए मजबूर की जा रही युगांडा की 11 लड़कियों को बचाया।

तेल टैंकर में आग लगने से 31 की मौत

Last Updated: Monday, July 1, 2013, 08:44

युगांडा की राजधानी कंपाला के एक उपनगरीय इलाके में एक तेल टैंकर को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसमें आग लग गई और कम से कम 31 लोगों की जलकर मौत हो गई।

युगांडा में गैस टैंकर में विस्फोट, 29 लोग मरे

Last Updated: Sunday, June 30, 2013, 20:34

युगांडा में एक कार और गैस टैंकर में टक्कर से आग लगने के कारण कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह झुलस गए।

युगांडा के उपराष्ट्रपति ने मोदी से की भेंट

Last Updated: Wednesday, March 20, 2013, 10:41

युगांडा के उपराष्ट्रपति एडवर्ड सेकांडी ने आज गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर संबंधों को मजबूत बनाने के सिलसिले में बातचीत की। मोदी ने उपराष्ट्रपति से कहा कि गुजरात कृषि, माइक्रो-सिंचाई, उर्वरक और पेट्रोलियम के क्षेत्रों में अफ्रीकी देश के साथ संबंध बनाने के इच्छुक हैं।