विश्व शतरंज - Latest News on विश्व शतरंज | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

कार्लसन को मिला 9 करोड़ रुपए से अधिक का इनाम

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 14:43

नए विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को विश्व शतरंज चैम्पियनशिप मुकाबले में भारत के गत चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को हराने के लिए आज नौ करोड़ 90 लाख रुपए की इनामी राशि दी गई।

नौंवीं बाजी जीते कार्लसन, आनंद की खिताबी हार तय

Last Updated: Thursday, November 21, 2013, 23:24

सर्वोच्च विश्व वरीय शतरंज मास्टर नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने गत चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को नौंवी बाजी में मात देकर विश्व चैम्पियनशिप बनने की ओर निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। कार्लसन ने गुरुवार को फिडे शतरंज विश्व चैम्पियनशिप की नौंवी बाजी में आनंद को 28 चालों में मात देकर तीन अंकों की बढ़त हासिल कर ली।

8वीं बाजी ड्रा, आनंद के खिलाफ कार्लसन की बढ़त बरकरार

Last Updated: Tuesday, November 19, 2013, 18:55

विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने काले मोहरों से खेलते हुए अपने चैलेंजर मैगनस कार्लसन के खिलाफ विश्व शतरंज चैंपियनशिप की आठवीं बाजी मंगलवार को आसानी से ड्रा करवायी। इस तरह से नार्वे के स्टार खिलाड़ी ने भारतीय दिग्गज पर अपनी दो अंक की बढ़त बरकरार रखी।

आनंद ने 7वीं बाजी ड्रा खेली, कार्लसन को 2 अंक की बढ़त

Last Updated: Monday, November 18, 2013, 18:15

गत चैम्पियन विश्वनाथन आनंद एक बार फिर चैलेंजर मैग्नस कार्लसन का डिफेंस नहीं तोड़ पाये और विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के सातवें मुकाबले में उन्हें ड्रा से संतोष करना पड़ा।

आनंद फिर हारे, विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में 2-4 से पिछड़े

Last Updated: Saturday, November 16, 2013, 22:22

गत विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को सफेद मोहरों से खेलते हुए एक बार फिर जूझना पड़ा जिससे नार्वे के चैलेंजर मैग्नस कार्लसन ने विश्व शतरंज चैम्पियनशिप की छठी बाजी में भी शनिवार को उन्हें हरा दिया।

विश्व शतरंज चैंपियनशिप में कार्लसन ने आनंद को हराकर बढ़त बनाई

Last Updated: Friday, November 15, 2013, 22:04

गत चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को विश्व शतरंज चैम्पियनशिप की पांचवीं बाजी में शुक्रवार को यहां नार्वे के चैलेंजर मैग्नस कार्लसन के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा।

विश्व शतरंज चैम्पियनशिप : पहली बाजी हुई ड्रा

Last Updated: Saturday, November 9, 2013, 21:05

विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने अपने खिताब को बचाने की शुरुआत रक्षात्मक शैली से की और शनिवार को यहां विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के पहले मुकाबले में दुनिया के नंबर एक नार्वे के खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से अपनी बाजी ड्रा खेली।

विश्व शतरंज चैंपियनशिप : विश्वनाथन आनंद की निगाहें छठे खिताब पर

Last Updated: Saturday, November 9, 2013, 09:25

शतरंज के इतिहास में 40 साल से भी अधिक समय का सबसे हाई प्रोफाइनल मुकाबला शनिवार को गत चैम्पियन भारत के विश्वनाथन आनंद और चैलेंजर नार्वे के मैग्नस कार्लसन के बीच विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के साथ शुरू होगा।

जेनिथा विकलांग वर्ग में नई विश्व शतरंज चैंपियन

Last Updated: Wednesday, July 24, 2013, 19:30

भारत की के जेनिथा विकलांगों के वर्ग में नयी विश्व शतरंज चैंपियन बन गयी है। उन्होंने चेक गणराज्य के वेल्के लूसिनी में 13वीं आईपीसीए विश्व महिला वैयक्तिक शतरंज चैंपियनशिप जीतकर यह उपलब्धि हासिल की।

कारूआना ने आनंद को हराकर किया उलटफेर

Last Updated: Friday, June 14, 2013, 14:54

विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने निराशाजनक शुरूआत की जब उन्हें यहां ताल मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में इटली के फाबियानो कारूआना के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा।

अभी शतरंज को अलविदा नहीं: आनंद

Last Updated: Tuesday, December 25, 2012, 10:43

पांच बार के विश्व शतरंज चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने अपने संन्यास लेने की योजना की अटकलों को फिर खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि उनका खेल को अलविदा कहने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है।

शतरंज: कार्लसन से हारे विश्व चैम्पियन आनंद

Last Updated: Saturday, October 13, 2012, 11:51

विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को आज यहां पांचवें फाइनल शतरंज मास्टर्स को नौंवे राउंड में नार्वे के मैग्नस कार्लसन से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

शतरंज के सरताज आनंद लौटे भारत, भव्य स्वागत

Last Updated: Saturday, June 2, 2012, 22:42

विश्व शतरंज चैम्पियन विश्वनाथन आनंद मास्को में विश्व चैम्पियनशिप में पांचवां खिताब जीतकर आज स्वदेश लौटे और प्रशंसकों ने हवाईअड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया।

शतरंज के चैंपियन को क्रिकेट के भगवान ने दी बधाई

Last Updated: Thursday, May 31, 2012, 17:51

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने पांचवी बार विश्व शतरंज चैम्पियन बने विश्वनाथन आनंद को बधाई दी है।

गेलफांड ने आनंद को पहुंचाया टाईब्रेकर तक

Last Updated: Tuesday, May 29, 2012, 16:21

विश्वनाथन आनंद सोमवार को विश्व शतरंज चैम्पियनशिप के 12वें और अंतिम गेम में इजरायल के चैलेंजर बोरिस गेलफांड द्वारा बाजी ड्रा खेलने से टाईब्रेकर तक पहुंच गए।

कोनेरू हंपी से छिना चैंपियन का ताज

Last Updated: Friday, November 25, 2011, 10:10

कोनेरू हंपी ने ड्रा खेला जिससे पिछली चैंपियन चीनी खिलाड़ी यिफान हाउ फिर से महिला विश्व शतरंज चैंपियन बनने में सफल रही।