Third Front - Latest News on Third Front | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

तीसरे मोर्चे को समर्थन देने के पक्ष में नहीं हैं राहुल गांधी!

Last Updated: Friday, May 2, 2014, 10:59

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने हाल में यह कहा था कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जरूरत पड़ने पर कांग्रेस तीसरे मोर्चे को भी सरकार बनाने के लिए समर्थन देने या लेने पर विचार कर सकती है। शुक्रवार को इस संबंध में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी नेतृत्‍व इस तरह के विचार (तीसरे मोर्चे को सम‍र्थन) से खुश नहीं है।

थर्ड फ्रंट के साथ मिलकर सरकार बनाने के विचार के खिलाफ नहीं: पवार

Last Updated: Monday, April 21, 2014, 16:25

लोकसभा चुनावों के बाद संप्रग के सत्ता में बने रहने का विश्वास जताते हुए राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि अगर केंद्र में सत्तारूढ़ गठबंधन बहुमत से पीछे रह जाती है तो वह तीसरे मोर्चे के साथ मिलकर सरकार बनाने के विचार के खिलाफ नहीं हैं ।

`गैर बीजेपी,गैर कांग्रेसी तीसरा मोर्चा ही एकमात्र विकल्प`

Last Updated: Monday, April 14, 2014, 12:52

: लोगों से वाम दलों को वोट देने की अपील करते हुए पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने आज कहा कि देश को सही दिशा में नेतृत्व देने के लिए गैर भाजपाई, गैर कांग्रेसी राजनीतिक बलों वाला तीसरा मोर्चा ही एकमात्र विकल्प है ।

`सत्ता में नहीं आए तो तीसरे मोर्चे को देंगे समर्थन`

Last Updated: Monday, April 7, 2014, 18:32

लोकसभा चुनाव के नताजे आने से पहले ही कांग्रेस नेता हथियार डालने लगे हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सदस्य परवेज हाशमी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में नहीं आई तो उनकी पार्टी तीसरे मोर्चे को समर्थन देगी।

समाजवाद के सबसे बड़े चेहरों में शुमार होते हैं मुलायम सिंह यादव

Last Updated: Monday, March 31, 2014, 16:50

मुलायम सिंह यादव यूपी और देश की राजनीति में एक बड़ा साख रखते हैं और उनकी सियासी रसूख का दायरा लंबा है।

तीसरा मोर्चा सिर्फ एक पार्किंग स्लॉट : वेंकैया

Last Updated: Wednesday, February 26, 2014, 18:24

यह कहते हुए कि तीसरे मोर्चे की कोई नीति अथवा प्रतिबद्धता नहीं है भाजपा के वरिष्ठ नेता एम वेंकैया नायडु ने कहा कि पार्टियों का वैकल्पिक गठबंधन एक पार्किंग स्लॉट है।

प्रवासी पक्षियों की तरह है तीसरा मोर्चा : मोदी

Last Updated: Saturday, February 22, 2014, 21:11

तीसरे मार्चे की तुलना प्रवासी पक्षियों से करते हुए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद यह ‘तीसरा का मोर्चा’ होगा।

तीसरा मोर्चा विफल साबित हो चुका विचार है: BJP

Last Updated: Saturday, February 22, 2014, 19:59

कांग्रेस और भाजपा विरोधी कुछ दलों के एकजुट हो कर नया मोर्चा बनाने के चल रहे प्रयासों के बीच मुख्य विपक्षी दल ने आज कहा कि वाम और क्षेत्रीय दलों का तीसरे मोर्चे का प्रयास पहले ही ऐसा विफल विचार साबित हो चुका है जिसे देश वहन करने की स्थिति में नहीं है।

तीसरे मोर्चे का एकमात्र काम कांग्रेस को बचाना है: मोदी

Last Updated: Tuesday, February 11, 2014, 18:20

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओड़िशा में विकास की कमी को मुद्दा बनाकर राज्य की नवीन पटनायक सरकार को निशाने पर लिया और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आकार ले रहे तीसरे मोर्चे की यह कहते हुए खिल्ली उड़ाई कि उसका एकमात्र काम कांग्रेस को ‘बचाना’ है।

तीसरे मोर्चे के गठन के लिए लेफ्ट पार्टियों और देवगौड़ा से मिले नीतीश कुमार

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 12:56

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार आज तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर जनता दल सेक्यूलर के अध्यक्ष देव गौड़ा के पर वामपंथी नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे।

केंद्र में बनेगी तीसरे मोर्चे की सरकार: मुलायम सिंह यादव

Last Updated: Monday, February 3, 2014, 21:15

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में से किसी को बहुमत मिलने वाला नहीं है तथा केन्द्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी जिसमें उनकी पार्टी की भूमिका अहम होगी।

केंद्र में बनेगी तीसरे मोर्चे की सरकार : मुलायम

Last Updated: Tuesday, December 31, 2013, 15:53

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में सरकार तीसरे मोर्चे की ही बनेगी।

`कांग्रेस, भाजपा के समर्थन के बिना कोई तीसरा मोर्चा नहीं`

Last Updated: Tuesday, November 26, 2013, 16:09

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख रामविलास पासवान ने कहा कि अगले साल आम चुनाव के बाद अगर तीसरे मोर्चे को उभरना है, तो उसे कांग्रेस या भाजपा में से किसी एक का समर्थन जरूरी है ।

लोकसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे की सरकार बनना तय : मुलायम

Last Updated: Tuesday, November 26, 2013, 08:40

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकतार्ओं को एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि देश की आज जो राजनीतिक स्थिति है उसमें तीसरे विकल्प की सम्भावनाएं प्रबल हैं।

2014 चुनाव के बाद बनेगी तीसरे मोर्चे की सरकार ?

Last Updated: Tuesday, October 8, 2013, 10:49

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आज (सोमवार को) यहां प्रेस को संबोधित करते हुए अपनी भावी रणनीति बताई। उन्होंने कहा, 2014 लोकसभा चुनाव में न तो कांग्रेस और न ही भाजपा की सरकार बनेगी। आम चुनाव के बाद तीसरा मोर्चे की सरकार बनेगी। हम लेफ्ट पार्टियों के संपर्क में हैं, चुनाव के बाद तीसरा मोर्चा का गठन होगा।

तीसरे मोर्चे को लेकर शरद यादव से मिले चंद्रबाबू नायडू!

Last Updated: Sunday, September 22, 2013, 15:13

अगले लोकसभा चुनाव से पहले अक्टूबर में गैर कांग्रेस तथा गैर भाजपा दलों की राष्ट्रीय बैठक आयोजित करने की योजना के बीच तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने आज जदयू अध्यक्ष शरद यादव से मुलाकात की। नायडू के साथ बैठक के दौरान किन विषयों पर चर्चा हुई, इसके बारे में शरद ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

नीतीश का थर्ड फ्रंट के गठबंधन की संभावना से इंकार नहीं

Last Updated: Thursday, June 13, 2013, 21:05

नरेंद्र मोदी को भाजपा की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किए जाने को लेकर राजग में हो रहे कोलाहल के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन के हालिया घटनाक्रम से चिंतित है लेकिन गठजोड़ के संबंध में कोई फैसला जदयू में विचार विमर्श के बाद ही लिया जाएगा।

लोस. चुनाव के लिए ममता का तीसरे मोर्चे का आह्वान

Last Updated: Monday, June 10, 2013, 17:23

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गैर कांग्रेसी और गैर भाजपाई क्षेत्रीय दलों के संघीय मोर्चे के गठन का आह्वान किया और कहा कि कार्ययोजना तय की जानी चाहिए।

मुलायम के तीसरे मोर्चे के विचार को कांग्रेस, भाजपा ने किया खारिज

Last Updated: Monday, March 25, 2013, 20:06

कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने सपा नेता मुलायम सिंह यादव की ओर से तीसरे मोर्चे को राष्ट्रीय विकल्प के रूप में पेश किए जाने को एक ‘असफल शुरुआत और स्थायी मृगमरीचिका’ बता कर खारिज कर दिया।