cold wave - Latest News on cold wave | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

रैन बसेरों पर `आप` पार्टी की पोल खुली, ठंड से 11 लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 16:04

दिल्ली में सड़क पर ठंड लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है। लोगों की हुई मौत ने सर्दी से बचाने के `आप` पार्टी के दावों की पोल खुल गई है।

यूपी में शीतलहर का प्रकोप, स्कूल बंद करने के आदेश

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 10:36

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के अन्य हिस्सों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

देश की राजधानी समेत उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, ट्रेन और हवाई सेवा प्रभावित

Last Updated: Monday, January 6, 2014, 09:12

पूरा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है। देश की राजधानी दिल्ली भी घने कोहरे की चादर में लिपटी हुई। जिससे दिल्ली-एनसीआर में कई जगह सड़क हादसे भी हुए हैं। ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे है और कोहरे की वजह से हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है।

कश्मीर और लद्दाख में शीतलहर का प्रकोप जारी

Last Updated: Monday, December 30, 2013, 14:36

कश्मीर और लद्दाख के कई भागों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई और श्रीनगर शहर सहित कई स्थानों पर रविवार की रात मौसम की सर्वाधिक ठंडी रात थी।

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा

Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 15:06

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बुधवार को शीत लहर का प्रकोप और बढ़ गया जबकि राज्य में कई जगहों पर पारे में और भी गिरावट दर्ज की गई। चंडीगढ़ में मौसम की सबसे ठंडी रात रही। वहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बहरहाल, यह कोहरे से मुक्त दिन रहा और धूप से दिन खिला रहा।

दिल्ली और एनसीआर में सीजन का पहला घना कोहरा, रेल और विमान सेवाओं पर असर

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 12:44

दिल्ली एनसीआर सोमवार को कोहरे की चादर में लिपटी हुई नजर आई। सोमवार सुबह से ही दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है।

यूपी में शीतलहर जारी, कोहरे से रेल सेवाएं प्रभावित

Last Updated: Friday, January 25, 2013, 11:02

उत्तर प्रदेश की राजधानी और सूबे के अन्य शहरों में शुक्रवार को घने कोहरे की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड और शीतलहर का दौर अभी दो-चार दिनों तक जारी रहेगा। इस बीच कोहरे की वजह से रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

यूपी में शीतलहर, कोहरे से रेल सेवाएं प्रभावित

Last Updated: Thursday, January 24, 2013, 10:16

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य शहरों में सर्दी और शीतलहर का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख बरकरार रहने की उम्मीद है।

बिहार में कड़ाके की ठंड, 22 की मौत

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 15:49

बिहार में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ी दी है। सर्दी से यहां बीते 24 घंटे में 22 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मृतकों में कैमूर जिले के छह, नालंदा के सात, सारण के चार, वैशाली और शेखपुरा के दो-दो तथा बेगूसराय का एक व्यक्ति शामिल है।

दिल्ली में ठंड का असर बरकरार

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 12:02

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में सर्दी और कोहरे का सितम

Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 12:29

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने शहरवासियों को कंपकंपा दिया है। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे गिरकर 4.4 पर पहुंच गया।

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठंड से ठिठुरा

Last Updated: Wednesday, January 2, 2013, 09:56

नए साल के आगाज से ही दिल्ली ठंड से ठिठुर रही है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पारा लगातार लुढ़कता जा रहा है जिससे ठंड बढ़ती जा रही है।

दिल्ली में सीजन का सबसे सर्द मौसम

Last Updated: Monday, December 31, 2012, 11:16

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह सीजन की सबसे ज्यादा सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री नीचे 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्‍तर भारत में शीतलहर जारी, यूपी में 92 मरे

Last Updated: Monday, December 31, 2012, 14:26

पूरा उत्‍तर भारत जबरदस्‍त शीतलहर एवं ठंड की चपेट में है। आलम यह है कि ठंड के चलते आम लोगों को खासी दुश्‍वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

यूपी में पारा लुढ़का, शीतलहर का कहर जारी

Last Updated: Friday, December 28, 2012, 11:16

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शीतलहर के चलते गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले समय में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर, 60 से ज्‍यादा मरे

Last Updated: Friday, December 28, 2012, 10:08

देश के उत्तरी और उत्तर पूर्वी हिस्से में कोहरे का कोहराम और शीतलहर का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। उत्‍तर प्रदेश, बिहार समेत पूरे उत्‍तर भारत में शीतलहर के प्रकोप से अब तक 60 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

यूपी में शीतलहर बनी जानलेवा, 47 मरे

Last Updated: Thursday, December 27, 2012, 11:40

उत्तर प्रदेश में शीतलहर और कड़ाके की ठंड जानलेवा बनती जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान भीषण ठंड से सूबे के अलग-अलग जिलों में 47 लोग दम तोड़ चुके हैं।

शीतलहर की चपेट में उ. भारत, यूपी में 7 की मौत

Last Updated: Wednesday, December 26, 2012, 10:54

पूरे उत्‍तर भारत शीतलहर का कहर जारी है। आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे की वजह से ट्रेनों, हवाई यातायात आदि पर काफी असर पड़ा है।

यूपी में शीतलहर-ठंड का कहर, 27 मरे

Last Updated: Tuesday, December 25, 2012, 12:32

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और ठंड का कहर जारी है। सूबे के अलग-अलग हिस्सों में सर्दी से सोमवार को 27 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। आने वाले दिनों में घने कोहरे का असर जारी रहने की सम्भावना है।