कर्नाटक संकट - Latest News on कर्नाटक संकट | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

शेट्टार सरकार 4 फरवरी को बहुमत साबित करे : राज्यपाल

Last Updated: Friday, January 25, 2013, 16:41

कर्नाटक में भाजपा सरकार एक बार फिर संकट में घिर गई है। कर्नाटक के राज्यपाल हंस राज भारद्वाज ने मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार से आगामी 4 फरवरी को बहुमत साबित करने का आदेश दिया है।

कर्नाटक में बागी भाजपा विधायकों पर गिरेगी गाज!

Last Updated: Wednesday, December 12, 2012, 10:09

विजय संकेश्वर के विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने और बीएस येदियुरप्पा के समर्थक विधायकों के भाजपा छोड़ने की आशंकाओं से चिंतित डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा कि पार्टी इन बागी विधायकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

जेटली से मिलने से येदियुरप्पा ने किया इंकार

Last Updated: Wednesday, October 3, 2012, 22:12

भाजपा आलाकमान पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली से मिलने से इंकार कर दिया।

सदानंद गौड़ा का इस्तीफा, शेट्टार होंगे कर्नाटक के नए सीएम

Last Updated: Sunday, July 8, 2012, 22:31

कर्नाटक में पैदा हुए राजनैतिक संकट को समाप्त करते हुए भाजपा ने मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा से इस्तीफा दिलवाया और जगदीश शेट्टार उनकी जगह राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे।

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आज, होंगे अहम फैसले

Last Updated: Saturday, July 7, 2012, 11:20

भाजपा के कोर ग्रुप की आज बैठक होगी जिसमें कर्नाटक के सदानंद गौड़ा के स्थान पर लिंगायत समुदाय के जगदीश शेट्टर को मुख्यमंत्री बनाए जाने और उपराष्ट्रपति चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

कर्नाटक संकट पर भाजपा का मंथन जारी

Last Updated: Wednesday, July 4, 2012, 08:50

कर्नाटक संकट हल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मंथन जारी है। पार्टी इस दक्षिणी राज्य में अपनी सरकार बचाने के लिए मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के नेतृत्व वाले गुट के दबाव के आगे झुकती नजर आई।

राष्ट्रपति चुनाव के बाद शेट्टर होंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री!

Last Updated: Tuesday, July 3, 2012, 17:49

भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने अपने शासन वाले कर्नाटक की पार्टी इकाई में आपस में लड़ रहे दोनों पक्षों की बातों को मंगलवार को सुना और ऐसे संकेत हैं कि समाधान के तौर पर राष्ट्रपति चुनाव के फौरन बाद मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा को हटा कर उनके पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा समर्थक लिंगायत नेता जगदीश शेट्टर को आसीन किया जाएगा।

भाजपा नेतृत्व के निर्देश को करूंगा स्वीकार: गौडा

Last Updated: Monday, July 2, 2012, 21:34

बी एस येदियुरप्पा के वफादार मंत्रियों के निशाने पर आए कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी वी सदानंद गौडा ने आज कहा कि वह भाजपा नेतृत्व के किसी भी ‘निर्देश’ को स्वीकार करेंगे ।

कर्नाटक संकट: बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मिलेंगे गौड़ा

Last Updated: Monday, July 2, 2012, 09:56

कनार्टक भाजपा में दिनोंदिन गहराते संकट और नए घटनाक्रमों के बीच के बीच मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आ रहे हैं। इस दौरान सदानंद गौड़ा, गडकरी, कर्नाटक मामलों के प्रभारी धर्मेद्र प्रधान और अन्य वरिष्ठ नेताओं के बीच कर्नाटक संकट पर बैठक होगी।

येदियुरप्पा गुट का केंद्रीय नेतृत्व को अल्टीमेटम

Last Updated: Sunday, July 1, 2012, 21:01

कर्नाटक में बगावत पर उतरे बी.एस. येदियुरप्पा धड़े ने भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व पर दबाव बढ़ाने की गरज से जगदीश शेट्टर को मौजूदा डीवी सदानंद गौड़ा के स्थान पर मुख्यमंत्री बनाने के लिए 5 जुलाई तक का समय दिया है।

येदियुरप्पा धड़े ने किया सदानंद गौड़ा पर प्रहार

Last Updated: Saturday, June 30, 2012, 15:28

बी.एस. येदियुरप्पा धड़े ने आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा पर करारा प्रहार किया और उन पर विपक्षी जनता दल सेकुलर के प्रभाव में आने व मंत्रियों को विश्वास में नहीं लेने का आरोप लगाया।

हम इस संकट से उबर जाएंगे : सदानंद गौड़ा

Last Updated: Saturday, June 30, 2012, 13:58

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा ने अपने नेतृत्व के खिलाफ येदियुरप्पा खेमे के विद्रोह से विचलित हुए बिना विश्वास जताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के हस्तक्षेप से इस संकट का समाधान हो जाएगा।

कर्नाटक संकट: गौड़ा गुट का पलटवार, दो मंत्री देंगे इस्तीफा

Last Updated: Saturday, June 30, 2012, 13:47

मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा को पद से हटाने की मांग पर पलटवार करते हुए उनके समर्थकों ने आज कहा कि नेतृत्व में किसी भी परिवर्तन का कड़ा विरोध करते हुए उनके गुट के दो लोग आज दोपहर को इस्तीफा दे देंगे।

गौड़ा को हटाने पर अड़े हैं येदियुरप्पा

Last Updated: Sunday, May 13, 2012, 14:31

येदियुरप्पा सदानंद गौड़ा को मुख्यमंत्री पद से हटाने पर अड़े हैं और खुद को मुख्यमंत्री के तौर पर फिर से स्थापित किए जाने को जोर लगा रहे हैं,वहीं गौड़ा नई दिल्ली में भाजपा नेताओं से मिल रहे हैं।

येदियुरप्पा समर्थक 9 मंत्रियों का इस्तीफा

Last Updated: Sunday, May 13, 2012, 03:33

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के प्रति अपना विश्वास जताते हुए राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के 9 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है और 15 विधायक भी इस्तीफा देने तैयार हैं।

येदियुरप्पा मुखर, दिल्ली जाने से किया इंकार

Last Updated: Tuesday, March 20, 2012, 03:30

कर्नाटक में सत्तारुढ़ भाजपा के 120 में से 67 विधायकों ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने फिर से मुख्यमंत्री बनाए जाने का दबाव डाला है।