नियंत्रण मुक्त - Latest News on नियंत्रण मुक्त | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

आंशिक रूप से नियंत्रण मुक्त होगा चीनी क्षेत्र

Last Updated: Tuesday, April 23, 2013, 21:17

सरकार ने मंगलवार को बताया कि उसने चीनी क्षेत्र को आंशिक रूप से नियंत्रण मुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

आंशिक नियंत्रण मुक्त होने के बाद चीनी में उछाल

Last Updated: Friday, April 5, 2013, 19:12

सरकार द्वारा चीनी क्षेत्र को आंशिक रूप से शुक्रवार को नियंत्रण मुक्त किए जाने के कारण मिलो द्वारा तेजी की खबरों से दिल्ली थोक बाजार में आज चीनी में 50 रुपये क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी।

चीनी क्षेत्र आंशिक रूप से नियंत्रण मुक्त, दाम नहीं बढ़ेंगे

Last Updated: Thursday, April 4, 2013, 23:48

सरकार ने गुरुवार को एक बड़े सुधार के तहत 80,000 करोड़ रुपये के चीनी उद्योग को आंशिक रूप से नियंत्रण मुक्त कर दिया। इससे चीनी मिलों को खुले बाजार में चीनी बेचने की आजादी मिलेगी। साथ ही मिलों को राशन की दुकानों के लिए सब्सिडी वाली दर पर चीनी आपूर्ति करने के बंधन से भी मुक्त कर दिया गया है।

डीजल के दाम पर से नियंत्रण हटाना गलत नहीं: दिग्विजय सिंह

Last Updated: Sunday, January 20, 2013, 08:01

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार के पास डीजल मूल्य नियंत्रण मुक्त करने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं बचा था क्योंकि ऐसा नहीं करने पर देश पर वहीं विपरीत असर पड़ते जिससे यूरोपीय देश गुजर रहे हैं।

पेट्रोल 25 पैसे सस्ता तो डीजल 50 पैसे हुआ महंगा, नई दरें लागू

Last Updated: Friday, January 18, 2013, 00:48

भारतीय तेल निगम के अनुसार, डीजल के दामों में गुरुवार मध्य रात्रि से प्रति लीटर 50 पैसे की बढ़त और पेट्रोल के दामों में प्रति लीटर 25 पैसे की कटौती की गई है। जबकि सस्ती गैस सिलेंडरों की संख्या अब नौ हो गई है।

डीजल मसले पर सरकार को घेरा

Last Updated: Tuesday, April 24, 2012, 10:44

डीजल को नियंत्रणमुक्त करने के सरकार के प्रयासों पर विपक्ष ने आज सरकार को घेरने का प्रयास किया। विपक्ष ने कहा डीजल का दाम बाजार पर छोड़ने से यातायात महंगा होगा और कीमतों में इजाफा होगा।

डीजल फिलहाल नियंत्रणमुक्त नहीं: रेड्डी

Last Updated: Tuesday, February 14, 2012, 11:34

सरकार ने आज एक बार फिर डीजल मूल्य नियंत्रणमुक्त किये जाने की संभावनाओं को दरकिनार कर दिया। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री एस. जयपाल रेड्डी ने डीजल के दाम सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की संभावनाओं को दरकिनार कर दिया।

RBI ने डीजल को नियंत्रण मुक्त करने कहा

Last Updated: Tuesday, January 24, 2012, 11:45

रिजर्व बैंक ने सरकार से डीजल के दाम नियंत्रण मुक्त करने को कहा है। केन्द्रीय बैंक ने कहा है कि आने वाले समय में खाद्य सब्सिडी और बढ़ेगी ऐसे में बेहतरी इसी में है कि डीजल के दाम खुले बाजार पर छोड़ दिये जाएं।

फिलहाल नहीं बढ़ेंगे यूरिया के दाम

Last Updated: Monday, January 16, 2012, 11:22

उर्वरक मंत्रालय ने ऐसी खबरों को खारिज किया है कि यूरिया की कीमतें नियंत्रण मुक्त करने की योजना है।

'डीजल नहीं होगा नियंत्रण मुक्त'

Last Updated: Monday, December 5, 2011, 17:29

सरकार की डीजल की कीमतों को नियंत्रण मुक्त करने की कोई योजना नहीं है लेकिन चाहती है कि उपभोक्ता पेट्रोल दाम में हर पखवाड़े होने वाले बदलाव के आदी हो जाएं।

डीजल मूल्य से नियंत्रण हटाने का सैद्धांतिक फैसला

Last Updated: Tuesday, November 29, 2011, 10:28

सरकार ने कहा कि उसने डीजल की कीमतों पर से नियंत्रण हटाने का सैद्धांतिक फैसला कर लिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री आर.पी.एन. सिंह ने राज्यसभा में यह जानकारी दी।

बाजार को तय करने दें पेट्रोल की कीमत : मनमोहन

Last Updated: Friday, November 4, 2011, 16:50

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पेट्रोल कीमतों में वृद्धि को उचित ठहराते हुए कहा कि ईंधन मूल्यों को बाजार ही तय करेगा। इसे और अधिक नियंत्रणमुक्त किए जाने की जरूरत पर भी सिंह ने जोर दिया।