बलिया - Latest News on बलिया | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही सपा: मायावती

Last Updated: Wednesday, May 7, 2014, 19:50

बसपा मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी पर चुनाव जीतने के लिए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग एवं अफवाह फैलाने का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि आजमगढ में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव चुनाव हारने वाले हैं।

देश की समस्याओं का इलाज करेगी ‘मोदीसीन’: राजनाथ

Last Updated: Wednesday, May 7, 2014, 19:45

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने देश की सभी समस्याओं के इलाज के लिए ‘मोदीसीन’ की एक खुराक को काफी बताते हुए कहा है कि उनकी पार्टी प्रियंका गांधी की भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकती।

घोर दरिंदगी: स्कूल के प्रिंसिपल ने किया नाबालिग छात्रा से रेप

Last Updated: Monday, March 10, 2014, 12:51

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक को तीसरी कक्षा की एक छात्रा के साथ कथित दुराचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

‘बर्निग ट्रेन’ बनने से बची सद्भावना एक्सप्रेस

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 19:18

उत्तरप्रदेश के बलिया जिले में आज मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही सद्भावना एक्सप्रेस ‘बर्निग ट्रेन’ बनते-बनते बच गयी। रेलवे के सूत्रों ने यहां बताया कि बलिया-वाराणसी रेल प्रखण्ड पर मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही सद्भावना एक्सप्रेस बलिया से रवाना हुई थी।

कई खेमो में बंट गया चन्द्रशेखर का परिवार

Last Updated: Sunday, October 6, 2013, 14:26

ताउम्र समाजवादी सोच के अलम्बरदार रहे और अपनी बेबाक बोली तथा दमदार व्यक्तित्व से भारतीय राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर का परिवार राजनैतिक रूप से अब कई खेमों में बंट गया है।

बिहार में नाव पलटने से 8 लोगों की मौत

Last Updated: Wednesday, August 21, 2013, 14:47

बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। अभी भी पांच से छह लोग लापता बताए जा रहे हैं।

करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां बरामद, 3 गिरफ्तार

Last Updated: Friday, August 16, 2013, 12:39

उत्तर प्रदेश में पुलिस ने करोड़ों रुपए मूल्य की अष्टधातु की पांच मूर्तियां बरामद करके तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

यूपी: `भूत` भेजने के आरोप में बवाल, 6 गिरफ्तार

Last Updated: Friday, August 9, 2013, 21:59

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दोकटी थाना क्षेत्र के बेचन छपरा गांव में `भूत` भेजने के आरोप में शुक्रवार को दो मुस्लिम परिवार आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने से कई लोग चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ने दी।

‘जल्दी इलाज मिलने पर बच सकती थी मेरी बहन’

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 19:16

दिल्ली सामूहिक बलात्कार कांड का शिकार हुई 23 वर्षीय लड़की के भाई ने शनिवार को कहा कि यदि उसकी बहन को अस्पताल पहुंचाए जाने में विलम्ब न होता तो उसकी जान बच सकती थी, मगर आते-जाते लोगों ने उसकी कोई सहायता नहीं की।

बेटी के नाम यदि एंटी रेप कानून बनता है तो यह सम्‍मान की बात होगी: पीडि़ता के परिजन

Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 08:35

पूरे देश में बलात्कार की वारदात के खिलाफ कड़े कानून की मांग बुलंद होने की वजह बनी दिल्ली गैंगरेप की शिकार हुई लड़की का नाम सार्वजनिक किये जाने सम्बन्धी केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के बयान से सहमति जताते हुए लड़की के परिजनों ने बलात्कार के सम्बन्ध में बनने वाले कानून का नामकरण उसके नाम पर करने की मांग की।

दामिनी के गांव में फूट-फूट कर रोए लोग

Last Updated: Sunday, December 30, 2012, 19:02

दिल्ली गैंगरेप की पीड़िता की आज एक तरफ दिल्ली में अन्त्यष्टि हो रही थी तो दूसरी तरफ उसके पुश्तैनी गांव के लोग मातम में डूबे हुए थे। ग्रामवासियों को उम्मीद थी कि उनकी साहसी बेटी का अंतिम संस्कार गांव में ही होगा।

बलात्कार पीड़िता के गांव में आज नहीं जले चूल्हे

Last Updated: Saturday, December 29, 2012, 19:56

पूरे देश को झकझोर देने वाले दिल्ली सामूहिक बलात्कार कांड की पीड़ित लड़की की सिंगापुर में इलाज के दौरान मृत्यु की खबर से उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित उसके पुश्तैनी गांव मेड़वरा कलां में शोक की लहर है और गमगीन लोगों के घरों में आज चूल्हे नहीं जले।

गैंगरेप पीड़िता के गांव में मांगी जा रहीं हैं दुआएं

Last Updated: Sunday, December 23, 2012, 16:47

देश में उबाल का सबब बने दिल्ली गैंगरेप की पीड़ित लड़की की जिंदगी के लिए उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित उसके पुश्तैनी गांव में दिन-रात दुआएं मांगी जा रही हैं।

हत्या के चार आरोपियों को मिली उम्रकैद

Last Updated: Wednesday, December 5, 2012, 12:43

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले की एक अदालत ने हत्या के 16 साल पुराने मुकदमे में चार व्यक्तियों को उम्र कैद और 10-10 हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।

दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

Last Updated: Saturday, September 8, 2012, 15:39

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के आदर गांव में एक किशोर ने चार वर्षीय दलित बालिका के साथ कथित रूप से दुराचार किया।

टीचर ने छात्रा से रेप किया फिर मार डाला

Last Updated: Tuesday, August 28, 2012, 19:33

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में एक शिक्षक ने कक्षा दो की एक छात्रा की बलात्कार के बाद हत्या कर दी।

अब बलिया के अस्पताल में सफाईकर्मी डॉक्टर!

Last Updated: Wednesday, July 11, 2012, 20:47

लगभग 48 घंटे के अंदर उत्तर प्रदेश में दूसरी तस्वीर सामने आई कि किस तरह सरकारी अस्पतालों में भगवान भरोसे मरीजों का इलाज हो रहा है।

सपा विधायक समेत 100 पर मुकदमा

Last Updated: Tuesday, April 17, 2012, 07:09

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बिल्थरा रोड विधानसभा सीट से सपा विधायक गोरख पासवान तथा कई अन्य लोगों के खिलाफ रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सड़क हादसे में 40 मरे

Last Updated: Monday, August 22, 2011, 06:16