दिल्‍ली एवं हरियाणा News in hindi, दिल्‍ली एवं हरियाणा Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

केजरीवाल अब नहीं लगाएंगे 'जनता दरबार', सप्ताह में एक बार सुनेंगे जनता की शिकायतें

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 22:55

जनता के रियल नायक के तौर पर खुद साबित करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को जनता दरबार लगाया था ताकि जनता की शिकायतें सीधे तौर सुनी जा सके। लेकिन केजरीवाल ने आज (सोमवार को) कहा कि अब दिल्ली में जनता दरबार नहीं लगाया जाएगा। अब ऑनलाइन शिकायतें मंगाएंगे।

बिजली की दरों को लेकर आंदोलन छेड़ेगी बीजेपी

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 10:59

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर बिजली की दरों में कोई स्पष्टता नहीं लाने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि यदि इस मुद्दे का तत्काल हल नहीं किया गया तो वह बिजली आंदोलन छेड़ेगी।

टेंडर और जल माफिया के निशाने पर अरविंद केजरीवाल, आईबी ने जारी किया अलर्ट

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 11:13

आम आदमी को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के वादे के साथ दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए `आप` के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पानी और टेंडर माफिया के निशाने पर हैं।

1 रुपये वेतन पर आम आदमी पार्टी के लिए काम करेंगे पूर्व अफसर

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 09:47

दो शीर्ष सरकारी अधिकारी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को `स्वराज` का वादा पूरा करने और लोगों के लिए भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन की निगरानी करने में मदद करेंगे। इसके एवज में वे 1 रुपये प्रतिमाह मानद वेतन लेंगे। इन अधिकारियों में एक नौकरशाह रहे हैं तो दूसरे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रह चुके हैं।

केजरीवाल को आज से यूपी पुलिस की जेड श्रेणी सुरक्षा

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 00:32

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सुरक्षा नहीं लेने के रूख के बावजूद गाजियाबाद पुलिस ने उन्हें सोमवार से ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला कर लिया है।

भ्रष्टाचार के जुर्म में DDA कर्मचारी को चार साल की कैद

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 13:39

दिल्ली की एक अदालत ने अनधिकृत निर्माण की अनुमति देने के बदले आठ हजार रूपए रिश्वत लेने वाले दिल्ली विकास प्राधिकरण के एक कर्मचारी को चार साल की सजा सुनाते हुये उसे जेल भेज दिया है। अदालत ने कहा कि इस तरह के मामलों में किसी प्रकार की नरमी बरतने की आवश्यकता नही हैं।

दिल्ली सरकार की राखी बिड़ला ने फिर ठुकराया सुरक्षा का प्रस्ताव

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 13:27

दिल्ली की महिला एवं बाल विकास मंत्री राखी बिड़ला से पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने के लिए संपर्क किया था, लेकिन राखी ने यह कहते हुए सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया कि वह जनता के बीच सुरक्षित हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस का पत्र लेकर एक अधिकारी बीते गुरूवार को राखी के मंगोलपुरी स्थित घर गया था।

अराजकता को बढ़ावा दे रही आम आदमी पार्टी : भाजपा

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 21:38

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार के अफरातफरी भरे माहौल में समाप्त होने के बीच भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कुशासन का संकेत है और पार्टी अराजकता को बढ़ावा दे रही है।

बेकाबू भीड़ पर बोले केजरीवाल-अगला जनता दरबार व्यवस्थित होगा

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 18:05

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों का पहला जनता दरबार शनिवार सुबह अस्त-व्यस्तता के साथ शुरू हुआ। हजारों लोगों की भीड़ उमड़ जाने से भगदड़ की संभावना के बीच मुख्यमंत्री को वहां से निकलना पड़ा। मुख्यमंत्री ने हालांकि आगे इसका आयोजन और बेहतर तरीके से करने का वादा किया।

एथलीट मिल्खा सिंह की पत्नी और बेटी `आप` पार्टी से जुड़ीं

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 17:36

महान एथलीट मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर और अमेरिका में बसी बेटी आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़ गई हैं लेकिन ‘फ्लाइंग सिख’ राजनीति से खुद को दूर ही रखना चाहते हैं।