दिल्‍ली एवं हरियाणा News in hindi, दिल्‍ली एवं हरियाणा Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

काम करने की बजाय धरना देना ज्यादा पसंद करती है `आप`: जेटली

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 15:45

भाजपा ने रविवार को दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर ‘नस्लवादी’ सोच रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि क्या कुछ पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की मांग के साथ धरना देने की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की योजना सरकार से हटने और सड़कों पर उतरने की सोच के साथ तो नहीं है।

केजरीवाल के मंत्री कटघरे में, कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर होगा केस दर्ज

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 15:04

विदेशी महिला की बदसलूकी के आरोप में दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर केस दर्ज होगा। पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमनाथ भारती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

महिला को अश्लील MMS भेजने के आरोप में यूपी का SI गिरफ्तार

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 10:40

एक महिला पत्रकार को कथित तौर पर अश्लील क्लिप भेजने के आरोप में उत्तर प्रदेश के एक पुलिस सब इंस्पेक्टर को दिल्ली पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार किया है।

दिल्ली मेट्रो में नौकरी दिलाने का झांसा देने वाला युवक गिरफ्तार

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 10:25

हिंदी फिल्म ‘स्पेशल 26’ से प्रभावित होकर एक शख्स ने एक फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी शुरू की और दिल्ली मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 300 युवाओं को चूना लगाया।

दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस चुनाव समितियां गठित

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 00:24

कांग्रेस ने शनिवार रात दिल्ली और पंजाब के लिए विशाल प्रदेश निर्वाचन समितियां गठित कीं जिसमें गुटों में बंटी राज्य इकाइयों के सभी समूहों के नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

हेगड़े ने दिल्ली के कानून मंत्री की आलोचना की

Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 23:05

कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त संतोष हेगड़े ने कहा कि केजरीवाल सरकार की शुरूआत अच्छी नहीं रही। हेगड़े ने दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती द्वारा की गयी छापेमारी के तौर-तरीकों और जजों की बैठक बुलाने के विचार की आलोचना की।

रैन बसेरों पर `आप` पार्टी की पोल खुली, ठंड से 11 लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 16:04

दिल्ली में सड़क पर ठंड लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है। लोगों की हुई मौत ने सर्दी से बचाने के `आप` पार्टी के दावों की पोल खुल गई है।

अशोक खेमका के खिलाफ हरियाणा सरकार ने दिया सीबीआई जांच का आदेश : रिपोर्ट

Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 13:05

हरियाणा सरकार ने कथित रूप से निलंबित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिया है। हरियाणा सरकार ने यह आदेश गुजरात की एक कंपनी को ठेका देने के मामले में दिया है। खेमका के खिलाफ आरोप 2009 के हैं जब वह राज्य गोदाम निगम के प्रबंध निदेशक थे।

डेनमार्क की महिला से गैंगरेप केस में तीन और लोग गिरफ्तार

Last Updated: Friday, January 17, 2014, 23:09

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के समीप 14 जनवरी को डेनमार्क की 51 वर्षीय एक महिला को चाकू का भय दिखाकर उससे सामूहिक बलात्कार करने के मामले में शुक्रवार को एक नाबालिग समेत तीन और लोग गिरफ्तार किए गए।

बिन्नी को कारण बताओ नोटिस, आज 5 बजे तक देना है जवाब

Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 00:44

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को अपने बागी विधायक विनोद कुमार बिन्नी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। एक दिन पहले ही बिन्नी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी की थी।