दिल्‍ली एवं हरियाणा News in hindi, दिल्‍ली एवं हरियाणा Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

ZEE MEDIA ने स्टिंग ऑपरेशन में खोली कांग्रेसी विधायकों की पोल

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 10:09

दिल्ली में कांग्रेस के 8 विधायकों में से 5 विधायक ज़ी मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन में बुरी तरह से फंस गए और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को दिए जाने वाले समर्थन के पीछे अपनी रणनीति की पोल खोल दी।

गैस मूल्य वृद्धि वापस लो वरना आंदोलन: बीजेपी

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 20:08

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने शुक्रवार को कहा कि संपीडित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) और पाइप के जरिए आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस के दाम में हुई वृद्धि के खिलाफ वह आंदोलन करेगी।

फाइलें जलाए जाने का स्टिंग ऑपरेशन भ्रष्टाचार का सबूत: केजरीवाल

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 17:34

दिल्ली के मनोनीत मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सचिवालय में फाइलें नष्ट किए जाने के एक समाचार चैनल के स्टिंग ऑपरेशन से पता चलता है कि कुछ विभागों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने मुख्य सचिव से महत्वपूर्ण दस्तावेजों की देखरेख करने को कहा।

दिल्ली में VIP कल्चर खत्म करना चाहती है `आप`

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 15:29

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप दिल्ली में वीआईपी संस्कृति खत्म करने के लिए कटिबद्ध है और कल शपथ ग्रहण समारोह में उसके विधायकों का मेट्रो से रामलीला मैदान पहुंचने का निर्णय उसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर लिया गया है।

केजरीवाल का हर किसी को रामलीला मैदान में आने का निमंत्रण, बोले- किसी पास की जरूरत नहीं

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 14:50

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि शनिवार को रामलीला मैदान में जब वह दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे तो हर व्यक्ति का वहां स्वागत है। केजरीवाल अपने छह मंत्रियों के साथ अल्पमत सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार में एक युवक ने काट ली अपनी कलाई

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 16:38

दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में मनोनीत अरविंद केजरीवाल के ‘जनता दरबार’ में एक युवक ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रति अपना समर्थन जाहिर करने के लिए आज यहां अपनी कलाई काट ली। देवली निवासी जमील अहमद (25) जनता दरबार में भाग लेने आया था। अहमद ने दरबार की कार्रवाई के बीच एक ब्लेड से अपनी कलाई काट ली।

मेट्रो से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जाएंगे अरविंद केजरीवाल

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 12:47

शनिवार यानी 28 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके सभी मंत्री मेट्रो से जाएंगे।

केजरीवाल ने जताया संदेह, कहा- CNG की कीमत बढ़ाने की इतनी जल्दी क्या थी

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 12:33

दिल्ली में CNG के दाम बढ़ने से आम आदमी पार्टी बेहद नाराज है। दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे अरविंद केजरीवाल ने कीमतें बढ़ाने के समय पर सवाल खड़े किए हैं।

केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी किरन बेदी

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 09:19

शनिवार को रामलीला मैदान में दिल्ली की सरकार के गठन के लिए होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व आईपीएस अधिकारी किरन बेदी भाग नहीं लेंगी।

केजरीवाल ने ईमानदार अधिकारियों से की जुड़ने की अपील

Last Updated: Thursday, December 26, 2013, 14:26

आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल ने सभी ईमानदार अधिकारियों से गुरुवार को उनसे मोबाइल संदेश, ईमेल और पत्र के जरिए संपर्क करने की अपील की है। केजरीवाल 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।