दिल्‍ली एवं हरियाणा News in hindi, दिल्‍ली एवं हरियाणा Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

पूर्व NSG कमांडो सुरेंद्र सिंह दिल्ली कैंट सीट से जीते चुनाव

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 23:29

मुंबई पर 26 नवंबर को हुए हमले के दौरान ताज होटल में आतंकवादियों का मुकाबला करने के दौरान घायल हुए पूर्व एनएसजी कमांडो सुरेंद्र सिंह दिल्ली कैंट सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत गए हैं। सुरेंद्र ने भाजपा के करन सिंह तंवर को दिल्ली कैंट सीट से महज 355 मतों के अंतर से हराया।

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में बेहद कम महिला उम्मीदवारों को मिली जीत

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 23:08

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में बेहद कम महिला उम्मीदवार ही चुनाव जीत सकी हैं। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव का नतीजा आज घोषित किया गया जिसमें से तीन राज्यों में महिला विधायकों की संख्या दहाई के आंकड़े तक भी पहुंच नहीं सकी।

स्वभाविक समर्थन मिलने पर ही दिल्ली में बनाएंगे सरकार: भाजपा

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 23:01

दिल्ली में त्रिशंकु विधानसभा बनने पर सबसे बड़े दल भाजपा ने आज कहा कि यदि वह स्वभाविक प्रक्रिया से समर्थन जुटा लेती है, तभी वह सरकार बनाएगी। वरिष्ठ पार्टी नेता नितिन गडकरी ने कहा, ‘यदि हम स्वभाविक प्रक्रिया से समर्थन जुटा लेते हैं तभी हम सरकार बनाएंगे। वरना हम विपक्ष में बैठना पसंद करेंगे।’

केजरीवाल एक दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे: अन्ना हजारे

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 19:40

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने रविवार को कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल के जीत से खुशी है और एक न एक दिन वह दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे।

`बीजेपी-कांग्रेस दोनों के लिए चिंता का विषय है आप`

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 15:03

भाजपा ने रविवार को माना कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का उभरना कांग्रेस के साथ उसके लिए भी चिंता का विषय है। उसने कहा कि अगर त्रिकोणीय चुनाव नहीं हुआ होता तो भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव जीत सकती थी।

आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन आश्चर्यजनक: बीजेपी

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 12:48

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को स्वीकार किया कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) का प्रदर्शन बेहद आश्र्चयजनक है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि भाजपा ही दिल्ली में सरकार बनाएगी।

विधानसभा चुनाव: हार के कारणों पर आत्मविश्लेषण करेगी कांग्रेस

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 12:43

कांग्रेस ने दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान विधानसभा चुनावों में हार स्वीकार लिया है। पार्टी ने कहा कि वह हार के कारणों पर आत्मविश्लेषण करेगी। पार्टी नेता जयंती नटराजन ने कहा कि हम मध्य प्रदेश और राजस्थान में जीतने वालों को बधाई देते है। उन्हें जनादेश मिला है। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

महिला सुरक्षा पर जल्द होगा कार्यबल का गठन: हषर्वर्धन

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 12:49

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के बहुमत की ओर बढ़ने के संकेत मिलने के साथ ही पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डॉक्टर हषर्वर्धन ने कहा है कि सरकार गठित होने के एक पखवाड़े के भीतर तात्कालिक महत्व के मुद्दों तथा महिला सुरक्षा के लिए कार्यबल का गठन कर दिया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित को 25, 864 मतों से हराया

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 16:52

दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपनी हार स्वीकार करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इस्तीफा दे दिया है। शीला दीक्षित ने अपना इस्तीफा उप-राज्यपाल नजीम जंग को भेज दिया है।

हम किसी का समर्थन नहीं करेंगे: अरविंद केजरीवाल

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 07:47

हम किसी का समर्थन नहीं करेंगे: अरविंद केजरीवाल