दिल्‍ली एवं हरियाणा News in hindi, दिल्‍ली एवं हरियाणा Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

दिल्ली चुनाव: कंपनियों से SMS की जानकारी मांगी दूरसंचार विभाग ने

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 19:55

दिल्ली में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दूरसंचार विभाग ने मोबाइल कंपनियों से राजनीतिक प्रवृत्ति वाले थोक एसएमएस के संबंध में जानकारी मांगी है। विभाग ने कंपनियों से कहा है कि वे बड़ी संख्या या थोक में सिम कार्ड खरीदे जाने पर कड़ी निगरानी रखें।

स्टिंग विवाद: आम आदमी पार्टी ने मानहानि का मामला दायर किया

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 18:43

आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने कुछ उम्मीदवारों को कथित तौर पर गलत तरीके से धन लेने की बात कबूलते हुए दिखाने वाले वीडियो में छेड़छाड़ का दावा करते हुए इसे प्रसारित करने वाले पोर्टल ‘मीडिया सरकार’ के कर्ताधर्ता के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में मानहानि की शिकायत दाखिल की है।

विवाह के लिए जनवरी, फरवरी में है काफी शुभ मुहूर्त

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 18:17

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में शादी ब्याह का दौर तेज हो गया है। तुलसी विवाह के बाद से मांगलिक कार्यो के द्वार खुल गए हैं। इस साल में 37 दिन शेष बचे हैं, लेकिन विवाह योग्य मुहूर्त सिर्फ 6 ही हैं।

पैसे बांट पार्टी की खराब की जा रही छवि : आप

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 10:46

विवादित स्टिंग ऑपरेशन में अपने आठ उम्मीदवारों को क्लिन चिट देने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि पार्टी की छवि खराब करने के लिए कुछ लोग आप कार्यकर्ता के रूप में लोगों के बीच पैसे और पर्चे बांट रहे हैं। आप पार्टी ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

AAP की बदनाम के लिए मीडिया को दिये गये 1400 करोड़: केजरीवाल

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 14:26

आम आदमी पार्टी के समन्वयक अरविंद केजरीवाल ने संकेत दिये कि उनकी पार्टी को कथित रूप से बदनाम करने के लिए कुछ मीडिया घरानों को 1400 करोड़ रुपये बांटे गये हैं।

`केजरीवाल 3 विधानसभा सीटों से मतदाता के तौर पर पंजीकृत`

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 23:50

भाजपा की दिल्ली इकाई ने आज निर्वाचन आयोग से संपर्क कर आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के समन्वयक अरविंद केजरीवाल तीन अलग-अलग विधानसभा सीटों में मतदाता के तौर पर पंजीकृत हैं। इनमें से दो सीटें दिल्ली में और एक उत्तर प्रदेश में हैं।

आप, ‘मीडिया सरकार’ ने एक-दूसरे के खिलाफ की शिकायत

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 20:57

आम आदमी पार्टी (आप) और खबरिया पोर्टल मीडिया सरकार ने इंदिरापुरम थाने में रविवार को एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मीडिया सरकार ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया था जिसमें आप के कुछ उम्मीदवारों को कथित रूप ये गलत तरीके से धन स्वीकार करते दिखाया गया।

हरियाणा में रक्षाकर्मियों को आवास कर पर 100 प्रतिशत छूट

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 20:34

हरियाणा सरकार ने रक्षा सेवा या अर्धसैनिक बलों के कर्मियों तथा पूर्व सैन्यकर्मियों या उनकी पत्नियों (या पति) को उनके मकान पर आवास कर पर 100 प्रतिशत छूट देने का निर्णय किया है।

सोनिया ने की शीला की प्रशंसा, विपक्ष पर साधा निशाना

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 18:37

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। दिल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की निंदा करने वाले इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को भी नहीं छोड़ते तो वे किसी भी हद तक जा सकते हैं।

‘आप’ को EC से मिली स्टिंग ऑपरेशन की सीडी, कहा-सीडी से हुई छेड़छाड़

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 18:04

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को विवादित स्टिंग ऑपरेशन से घेरे में आए अपने नेताओं का बचाव किया। ‘आप’ ने दावा किया कि सीडी के साथ छेड़छाड़ की गई है।