बदायूं में बलात्कार पीड़ितों के परिजन से मिलेंगे पासवान

Last Updated: Sunday, June 1, 2014, 16:07

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान सोमवार को उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले जाएंगे और उन दो लड़कियों के परिजनों से मिलेंगे जिनकी सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी।

बदायूं गैंगरेप-मर्डर केस: दो अभियुक्तों ने जुर्म कबूला

Last Updated: Sunday, June 1, 2014, 16:01

उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र में दो लड़कियों की बलात्कार के बाद हत्या कर दिए जाने के मामले में गिरफ्तार पांच अभियुक्तों में से दो ने हालांकि अपना जुर्म कबूल कर लिया है लेकिन पुलिस उसे विशेष महत्व न देते हुए ठोस साक्ष्य जुटाने में लगी है।

NDMC ने कर्मचारियों को 92 लाख की मिठाइयां बांटीं

Last Updated: Sunday, June 1, 2014, 15:32

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने अपने शताब्दी समारोहों को देखते हुए होली के दौरान अपने सभी 22,000 नियमित एवं अनुबंधित कर्मचारियों को करीब 92 लाख रुपए की मिठाइयां बांटीं।

देश का पहला तंबाकू मुक्त गांव नगालैंड में

Last Updated: Sunday, June 1, 2014, 14:30

नगालैंड में गरिफेमा गांव को देश का पहला ‘तंबाकू मुक्त गांव’ घोषित किया गया है। कोहिमा के निकट गरिफेमा ग्राम्य परिषद हॉल में प्रधान सचिव आर बेनचिलो थोंग ने ‘वर्ल्ड नो टोबैको डे’ के दिवस पर कल इसकी घोषणा की।

महिला दारोगा से छेड़छाड़, DIG के खिलाफ केस दर्ज

Last Updated: Sunday, June 1, 2014, 14:27

महिला दारोगा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने डीआईजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिला पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि एसएसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला दारोगा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

मंत्रियों के नाम पर मतभेद के बाद महाराष्ट्र में कैबिनेट का विस्तार टला

Last Updated: Sunday, June 1, 2014, 13:56

महाराष्ट्र सरकार ने कथित रूप से मंत्रियों के नाम पर मतभेद उभरने के बाद कैबिनेट का विस्तार टाल दिया है। महाराष्ट्र सरकार रविवार को कैबिनेट का विस्तार करने वाली थी। पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के पुत्र अमित देशमुख को कैबिनेट में शामिल किया जाना है। महाराष्ट्र कैबिनेट में तीन रिक्तियां हैं जिन्हें भरा जाना है।

पीएम मोदी ने सांसद प्रियंका सिंह रावत को लगाई फटकार, कहा- `पिता को अपने प्रतिनिधि पद से हटाएं`

Last Updated: Sunday, June 1, 2014, 15:07

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (रविवार) बाराबंकी से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत को अपने पिता उत्तम राम को अपना सांसद प्रतिनिधि बनाने पर फोन कर फटकार लगाई है। पिता को प्रतिनिधि पद से हटाने को कहा।

बलात्कारी बाप को को 5 साल की कैद

Last Updated: Sunday, June 1, 2014, 13:32

दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने सह जीवन के दौरान जन्म लेने वाली सात वर्षीय पुत्री का यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में पिता को पांच साल की कैद की सजा सुनायी है।

लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर मुठभेड़ में ढेर

Last Updated: Sunday, June 1, 2014, 14:33

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया।

बदायूं गैंगरेप केस : पीड़ित परिजन से मिलीं मायावती, कहा-केस दबानी चाहती थी सपा सरकार

Last Updated: Sunday, June 1, 2014, 13:40

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो ने रविवार को बदायूं में गैंगरेप-मर्डर पीड़ित परिजन से मुलाकात की। मायावती ने आरोप लगाया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार इस पूरे मामले को दबाना चाहती थी। मायावती ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।