दिल्ली विस चुनाव 2013 - Latest News on दिल्ली विस चुनाव 2013 | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

‘आप’ को समर्थन दे सकते हैं : कांग्रेस

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 13:23

दिल्ली में सरकार बनने को लेकर अनिश्चितता का माहौल कायम है। ‘आप’ पार्टी का कहना है कि वह सरकार बनाने के लिए न तो समर्थन लेगी और न ही भाजपा को समर्थन देगी। इन सबके बीच कांग्रेस ने एक बयान देकर राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ा दी है। कांग्रेस नेता शकील अहमद ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता ‘आप’ को समर्थन देने के पक्ष में हैं।

‘आप’ विधायकों ने केजरीवाल को विधानसभा में नेता चुना

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 00:36

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने सर्वसम्मति से अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा में अपना नेता चुन लिया।

जेटली ने आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने की चुनौती दी

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 00:21

भाजपा नेता अरुण जेटली ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) को कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने और सत्ता से बचने के बजाय ‘अवास्तविक वादों को’ पूरा करने की चुनौती दी।

दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर अनिश्चितता बरकरार, नजरें राज्यपाल पर

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 22:51

दिल्ली राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ता दिख रहा है। दोनों बड़ी पार्टियां भाजपा और आप कह रही हैं कि वो सरकार बनाने के लिए दावा पेश नहीं करेंगी क्योंकि उन्हें जनादेश नहीं मिला है।

भाजपा का दावा, संपर्क में हैं आप, कांग्रेस के विधायक

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 21:40

भाजपा ने सोमवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कई सदस्य पार्टी के संपर्क में हैं लेकिन इसके बावजूद वह जोड़तोड़ और जुगाड़ के आधार पर सरकार बनाने में विश्वास नहीं रखती।

दिल्ली में उपराज्यपाल नई सरकार बनाने के सभी विकल्पों पर विचार करेंगे: शिंदे

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 19:45

विधानसभा चुनावों के नतीजे में किसी एक दल को बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मंगलवार को कहा कि उपराज्यपाल कोई भी निर्णय लेने से पहले नई सरकार बनाने के सभी विकल्पों पर विचार करेंगे।

मोदी के कारण दिल्ली में भाजपा को नहीं मिला बहुमत: नीतीश

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 18:28

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के चार राज्यों दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनाव परिणाम को कांग्रेस विरोधी बताते हुए सोमवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के कारण दिल्ली में भाजपा सरकार बहुमत पाने में नाकाम रही।

मुझसे कहीं ज्यादा बुद्धिमान हैं अरविंद केजरीवाल : शीला दीक्षित

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 21:16

दिल्ली में तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने विधानसभा चुनावों में पार्टी की बड़ी हार के लिए कांग्रेस पार्टी को दोषी ठहराया है। शीला ने सोमवार को कहा कि चुनावों के दौरान उन्हें पार्टी से पूरा सहयोग नहीं मिला।

अब होगी ‘आप’ की अग्निपरीक्षा

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 16:57

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है। चुनावी सर्वेक्षणों, मीडिया, राजनीति के जानकारों किसी ने यह उम्मीद नहीं की थी कि वह इस चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने जा रही है। ‘आप’ पार्टी को कुछ सीटें मिलने की बात तो जरूर कही जा रही थी लेकिन कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं करेगी, यह किसी ने नहीं सोचा था।

हम सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएंगे: अरविंद केजरीवाल

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 19:09

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पहली बार मीडिया को संबोधित करते हुए `आप` पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि जिस दिन देश की जनता जग जाती है उस दिन बड़े-बड़े सिंहासन डोल जाते हैं।

सवाल के जवाब में शीला बोलीं : ‘बेवकूफ हैं ना’

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 16:28

‘‘(हम) बेवकूफ हैं ना’’, ये टिप्पणी थी दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की, जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उनकी पार्टी इस शहर के लोगों का मूड भांपने में विफल रही, जहां उसने लगातार 15 साल शासन किया।

यह नई दिल्ली की जनता और लोकतंत्र की जीत है: केजरीवाल

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 15:50

दिल्ली विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद ‘आप’ पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवल ने कहा कि यह उनकी जीत नहीं बल्कि नई दिल्ली की जनता और लोकतंत्र की जीत है।

आप का मूल्यांकन करने में बेवकूफी हुई : शीला

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 15:33

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रविवार को विधानसभा चुनाव में अपनी हार और उनकी पार्टी द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) की लोकप्रियता का मूल्यांकन करने में नाकाम रहने की बात स्वीकारी। शीला ने कहा कि उनकी पार्टी ने आप का गलत मूल्यांकन करने की बेवकूफी की है।

‘आप’ उम्मीदवारों से संपर्क साध रही भाजपा : मनीष सिसोदिया

Last Updated: Saturday, December 7, 2013, 16:23

आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने ‘आप’ उम्मीदवारों से संपर्क साधने की कोशिश की है।

व्यापक बदलाव लाएगा दिल्ली विस चुनाव : अरविंद केजरीवाल

Last Updated: Tuesday, December 3, 2013, 23:26

लोगों की नजरें जहां इस बात पर लगी हुई हैं कि दिल्ली विस चुनाव में आम आदमी पार्टी ‘आप’ क्या प्रभाव डालती है। वहीं, ‘आप’ पार्टी की नेता अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्लीवासियों से ‘भारत को अखंड एवं बेहतर’ बनाने के लिए ‘आप’ को वोट देने की अपील की।

मतों की खरीद पर नजर रखने के लिए ‘आप’ ने खुफिया कैमरे लगाए

Last Updated: Monday, December 2, 2013, 23:45

दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए होने वाले मतदान में जहां अब 48 घंटे से कम समय बचा है, वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि वह अपनी विपक्षी राजनीतिक पार्टियों पर नजर रखने के लिए स्पाईकैमरों का इस्तेमाल कर रही है।

‘आप’ का दिल्ली में 38 से 50 सीटें जीतने का दावा

Last Updated: Sunday, December 1, 2013, 23:01

एक न्यूज पोर्टल द्वारा हाल ही में अपने कुछ नेताओं के खिलाफ किए गए स्टिंग ऑपरेशन के बावजूद आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को दावा किया कि 4 दिसंबर को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में उसे 38 से 50 सीटें हासिल होंगी।

घोटालों में शामिल लोगों से बाहर नहीं पीएम: आडवाणी

Last Updated: Sunday, December 1, 2013, 19:22

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया कि उन्हें संप्रग सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रमंडल खेल घोटाले से लेकर कोलगेट तक सभी घोटालों के लिए जिम्मेदार लोगों से बाहर नहीं रखा जा सकता।

आडवाणी बोले-दिल्ली में तीसरी पार्टी का कोई स्थान नहीं

Last Updated: Sunday, December 1, 2013, 18:40

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की संभावनाओं को खारिज करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा कि तीसरी पार्टी का यहां कोई स्थान नहीं है।

आप की छवि बिगाड़ने की साजिश : प्रशांत भूषण

Last Updated: Tuesday, November 26, 2013, 20:59

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता प्रशांत भूषण ने मंगलवार को कहा कि कुछ राजनीतिक दल एवं कुछ मीडिया समूह दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी की छवि खराब करने की साजिश रच रहे हैं।

दिल्ली विस चुनाव : घोषणापत्र में भाजपा ने लगाई वादों की झड़ी

Last Updated: Tuesday, November 26, 2013, 18:28

भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को यहां जारी घोषणापत्र में बिजली की दरें 30 प्रतिशत कम करने का, सब्जी के दाम कम करके महंगाई घटाने का और सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की संख्या बढ़ाकर 12 करने का वायदा किया।

पैसे बांट पार्टी की खराब की जा रही छवि : आप

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 10:46

विवादित स्टिंग ऑपरेशन में अपने आठ उम्मीदवारों को क्लिन चिट देने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि पार्टी की छवि खराब करने के लिए कुछ लोग आप कार्यकर्ता के रूप में लोगों के बीच पैसे और पर्चे बांट रहे हैं। आप पार्टी ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

सोनिया ने की शीला की प्रशंसा, विपक्ष पर साधा निशाना

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 18:37

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। दिल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की निंदा करने वाले इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को भी नहीं छोड़ते तो वे किसी भी हद तक जा सकते हैं।

स्टिंग ऑपरेशन: आपराधिक मानहानि का मुकदमा करेगी 'आप', EC भी जाएगी

Last Updated: Friday, November 22, 2013, 18:38

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कथित रूप से एक स्टिंग ऑपरेशन में पकड़े गए अपने नेताओं का बचाव किया। स्टिंग ऑपरेशन में नेताओं को अनुचित तरीके से धन उगाही करते दिखाया गया है। यह स्टिंग ऑपरेशन एक मीडिया संगठन की ओर से तैयार किया गया है।

आप जांच को तैयार, कांग्रेस, भाजपा भी कराएं कोषों की जांच : केजरीवाल

Last Updated: Monday, November 11, 2013, 18:15

आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कहा कि वह अपने कोषों की सरकार द्वारा जांच के लिए तैयार है लेकिन पार्टी ने मांग की कि कांग्रेस और भाजपा को भी वैसी ही जांच के लिए पेशकश करनी चाहिए।