पीएम मनमोहन सिंह - Latest News on पीएम मनमोहन सिंह | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

पीएम को अंतिम कार्यदिवस पर स्टाफ ने दी खड़े होकर विदाई, मनमोहन सिंह ने कहा `गुड बाय`

Last Updated: Wednesday, May 14, 2014, 00:26

दस साल बाद पद छोड रहे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज अपने कार्यालय के स्टाफ से ‘गुड बाय’ कहने के लिए मुलाकात की। उन्होंने अपने स्टाफ का सहायता के लिए धन्यवाद किया।

राहुल को आगे करने से कांग्रेस का आज बुरा हाल : संजय बारू

Last Updated: Sunday, April 27, 2014, 10:54

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यूपीए-2 के शासनकाल में मनमोहन सिंह से ज्यादा राहुल गांधी को तरजीह दी और पीएम के मुकाबले उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष को आगे बढ़ाया जिसके चलते कांग्रेस की हालत आज इतनी खराब हुई है।

तेलंगाना गठन : दिल्ली में लॉबिंग तेज, पीएम से मिले चंद्रशेखर राव

Last Updated: Tuesday, February 4, 2014, 16:34

तेलंगाना विधेयक पर अनिश्चितता के बीच टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने नए राज्य के सृजन के लिए विधेयक पारित किए जाने पर जोर डालने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की।

अल्पसंख्यक के दर्जे से जैन समुदाय का होगा विकास: पीएम

Last Updated: Tuesday, January 28, 2014, 22:59

जैन समुदाय को अल्पसंख्यक समुदाय की सूची में शामिल करने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि यह दर्जा मिलने के बाद उनका तेजी से विकास होगा।

मुंबई को मिला विश्वस्तरीय हवाईअड्डा टर्मिनल, आर्ट का शानदार नमूना

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 15:07

मुंबई को शुक्रवार को विश्वस्तरीय हवाईअड्डा टर्मिनल टी-2 मिल गया जिसमें अपनी तरह की सबसे बड़ी आर्ट गैलरी है और यह देश की सांस्कृतिक विरासत का शानदार नमूना लिए हुए हैं।

पीएम ने अपने आवास पर लोक दरबार किया आयोजित

Last Updated: Saturday, December 7, 2013, 19:34

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लंबे समय के बाद शनिवार को अपने निवास पर लोक दरबार आयोजित किया जिसमें उन्होंने समाज के विभिन्न तबकों के लोगों की शिकायतों पर गौर किया।

खुर्शीद ने पीएम के न आ पाने पर अफसोस जताया

Last Updated: Friday, November 15, 2013, 23:27

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने इस बात पर अफसोस जताया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की शिखर बैठक (चोगम) की बैठक के लिए यहां नहीं आ सके और जाफना का दौरा नहीं कर सके।

चोगम का पूरी तरह बहिष्कार करे भारत : तमिलनाडु विस

Last Updated: Wednesday, November 13, 2013, 00:09

श्रीलंका में आगामी चोगम सम्मेलन में हिस्सा लेने के भारत के फैसले पर नाराजगी जताते हुए तमिलनाडु विधानसभा ने मंगलवार को अपने आपात सत्र में एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें सम्मेलन का पूरी तरह बहिष्कार करने की मांग की गई। कांग्रेस और दो अन्य पार्टियां मतदान से दूर रहीं।

चोगम सम्मेलन : सलमान खुर्शीद करेंगे भारत की नुमाइंदगी

Last Updated: Saturday, November 9, 2013, 22:50

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद श्रीलंका में अगले सप्ताह हो रहे राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक (चोगम) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे क्योंकि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तमिलनाडु में कुछ दलों एवं कांग्रेस के भी एक वर्ग द्वारा विरोध के मद्देनजर श्रीलंका नहीं जाने का फैसला किया है।

चोगम में PM की भागीदारी पर अनिश्चितता बरकरार

Last Updated: Saturday, November 9, 2013, 19:40

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चोगम सम्मेलन में हिस्सा लेंगे या नहीं इस बारे में अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत ने श्रीलंका को अभी तक यह नहीं बताया है कि कोलंबो में होने वाले राष्ट्रमंडल बैठक में कौन शामिल होगा।

चोगम सम्मेलन में प्रधानमंत्री के हिस्सा लेने के आसार कम

Last Updated: Friday, November 8, 2013, 23:03

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तमिलनाडु में सशक्त जनभावना के मद्देनजर राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक में शामिल होने के लिए अपनी प्रस्तावित श्रीलंका यात्रा को रद्द कर सकते हैं।

भारत समृद्ध पाकिस्तान चाहता है: मनमोहन सिंह

Last Updated: Friday, December 7, 2012, 22:37

पाकिस्तान से आए एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत मजबूत, स्थिर और समृद्ध पाकिस्तान देखना चाहता है और उन्हें वहां लोकतंत्र को फलते-फूलते हुए देखकर खुशी होती है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था संकट में: मनमोहन सिंह

Last Updated: Monday, June 18, 2012, 09:19

महत्वपूर्ण जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था गहरे संकट में है और उम्मीद है कि विकसित एवं विकासशील देशों के एकजुट होने से दुनिया को इस संकट से निकालने की खातिर रचनात्मक प्रस्ताव मिलेंगे।