मंगल मिशन - Latest News on मंगल मिशन | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

सही रास्ते पर है मंगलयान, सितंबर में मंगल की कक्षा में पहुंचेगा

Last Updated: Tuesday, May 13, 2014, 09:19

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. राधाकृष्णन ने यहां कहा कि मंगल के लिए भारत का पहला अंतर-ग्रहीय मिशन ‘मंगलयान’ सही रास्ते पर है और यह 24 सितंबर को मंगल की कक्षा में पहुंच जाएगा। मिशन के मुद्दे पर कुछ तबकों द्वारा जताई गई आशंका को खारिज करते हुए राधाकृष्णन ने कहा कि मंगल मिशन अच्छे तरीके से आगे बढ़ रहा है और 24 सितंबर 2014 को वह कक्षा में पहुंच जाएगा।

भारत के मंगल मिशन ने आधी दूरी तय की

Last Updated: Wednesday, April 9, 2014, 17:49

मंगल ग्रह के लिए भारतीय अंतरिक्ष मिशन ने आज पृथ्वी से इस ग्रह तक पहुंचने की आधी दूरी तय करके इतिहास रच दिया और यह सूर्य की कक्षा में है।

2016 के मार्स लैंडर के लिए अमेरिका-फ्रांस में समझौता

Last Updated: Tuesday, February 11, 2014, 09:50

मंगल पर एक प्रोब और लैंडर भेजने की यूरोपीय साझेदारी से नासा के पीछे हटने के दो साल बाद अमेरिका और फ्रांस ने नए मंगल अभियान पर सहयोग करने का फैसला किया है।

साल भर चलता रहा मंगल अभियान

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 15:30

आसमां में नई जमीं की तलाश में लगे इन्सान के लिए यह साल उपलब्धियों से भरा रहा। इस साल जहां भारत ने अपने बहु प्रतीक्षित मंगल अभियान की शुरुआत की तो अमेरिका ने भी मंगल से जुड़े अभियानों के जरिए अंतरिक्ष में अपने कदम आगे बढ़ाए।

मंगल के वातावरण को जानने के लिए नासा का यान रवाना होने को तैयार

Last Updated: Monday, November 18, 2013, 13:10

नासा आज मंगल पर अपना नवीनतम यान भेजने की तैयारी कर रहा है जो यह पता लगाएगा कि लाल ग्रह का अधिकांश वातावरण क्यों नष्ट हो गया।

मंगल मिशन लांच करने की तैयारी में नासा

Last Updated: Sunday, November 17, 2013, 22:16

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का `एटलस 5` प्रक्षेपण यान शनिवार को फ्लोरिडा के केप केनेवरल में प्रक्षेपण मंच पर पहुंच गया है।

सही दिशा में है मंगल अभियान, गुरुवार को कक्षा से ऊपर उठेगा यान

Last Updated: Thursday, November 7, 2013, 00:31

अपने सफल प्रक्षेपण के एक दिन बाद भारत का मंगल कक्षक अंतरिक्षयान पृथ्वी की कक्षा में सही तरीके से काम कर रहा है और अब वह गुरुवार होने वाले कक्षा उन्नयन (ऑर्बिट रेजिंग) के लिए तैयार है।

मंगल मिशन भारत के लिए बड़ी प्रौद्योगिकी उपलब्धि : अमेरिकी मीडिया

Last Updated: Wednesday, November 6, 2013, 09:08

मंगल ग्रह के रहस्य सुलझाने के लिए भारत की ओर से उपग्रह के सफल प्रक्षेपण की अमेरिका के मुख्यधारा के मीडिया में व्यापक चर्चा हुई है और मंगल मिशन को इस क्षेत्र में चीन के खिलाफ ‘एक प्रतीकात्मक कौशल’ तथा भारत के लिए एक ‘प्रौद्योगिकी उपलब्धि’ करार दिया गया है।

कलाम ने मंगलयान प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई दी

Last Updated: Tuesday, November 5, 2013, 23:58

पूर्व राष्ट्रपति और जानेमाने वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम ने मंगलयान के सफल प्रक्षेपण पर मंगलवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की सराहना की।

मंगल मिशन : मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई

Last Updated: Tuesday, November 5, 2013, 20:10

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने ‘मंगलयान’ के सफल प्रक्षेपण को भारत के लिए शुभ बताया और इसके लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस कामयाबी ने भारत को चुनिंदा देशों के श्रेणी में शामिल कर दिया है।

मंगल अभियान में आगे और भी हैं चुनौतियां

Last Updated: Tuesday, November 5, 2013, 19:25

मार्स आर्बिटर मिशन (एमओएम) का मंगलवार को हुआ सफल प्रक्षेपण देश के पहले अंतर ग्रह अभियान की कहानी का एक महज एक हिस्सा है। अंतरिक्ष अभियान का दायरा काफी लम्बा और जटिल है।

ऐतिहासिक उपलब्धि है मंगल मिशन : प्रधानमंत्री

Last Updated: Tuesday, November 5, 2013, 19:10

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलयान के सफल प्रक्षेपण पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’’ के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को मंगलवार को बधाई दी।

मंगल मिशन: राष्ट्रपति, पीएम, सोनिया ने इसरो को दी बधाई

Last Updated: Tuesday, November 5, 2013, 18:14

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगल ग्रह परिक्रमा अंतरिक्षयान ‘‘मंगलयान’’ के मंगलवार को हुए सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी और कहा कि यह ऐसा मील का पत्थर है जो वैज्ञानिकों को और ऊंचे लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करेगा।

पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हुआ भारत का मंगलयान

Last Updated: Wednesday, November 6, 2013, 00:14

ध्रुवीय रॉकेट के माध्यम से भारत ने मंगलवार को सफलतापूर्वक अपना पहला मार्स आर्बिटर मिशन (एमओएम) प्रक्षेपित किया जिसके बाद मंगल यान विधिपूर्वक पृथ्वी की नियत कक्षा में प्रवेश कर गया। इसके साथ ही भारत का नाम अंतर ग्रह अभियान से जुड़े चुनिंदा देशों में शामिल हो गया।

भारत के मंगल मिशन के लिए प्रक्षेपण आज दोपहर 2:38 बजे, काउंटडाउन जारी

Last Updated: Tuesday, November 5, 2013, 08:57

अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत एक मील का पत्थर हासिल करने की दिशा में अग्रसर है और मंगल पर भेजे जाने वाले देश के पहले अंतरग्रहीय उपग्रह के कल होने वाले प्रक्षेपण के लिए श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में तैयारियां पूरे जोरों पर हैं।

भारत के मंगल मिशन के लिए उल्टी गिनती शुरू

Last Updated: Sunday, November 3, 2013, 10:31

भारत के पहले मंगल अभियान के लिए रविवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उल्टी गिनती शुरू हो गई।

मंगल मिशन का प्रक्षेपण एक सप्ताह के लिए टला

Last Updated: Saturday, October 19, 2013, 22:22

भारत के ‘मार्स ऑर्बिटर मिशन’ (एमओएम) के प्रक्षेपण को तकरीबन एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। इसरो ने आज इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नई तारीख के बारे में फैसला 22 अक्तूबर को किया जाएगा।

मंगल मिशन को शुरू करने पर निर्णय जल्‍द: इसरो

Last Updated: Friday, October 18, 2013, 21:04

भारत के मंगल ओरबिटर मिशन (एमओएम) को शुरू करने की तारीख के बारे में शनिवार को को निर्णय किया जाएगा। यह जानकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष के राधाकृष्णन ने आज दी।

श्रीहरिकोटा में मंगल मिशन की तैयारी जोरों पर

Last Updated: Thursday, October 17, 2013, 14:24

इसरो प्रमुख के राधाकृष्णन ने बताया कि मंगल मिशन के लिए पीएसएलवी सी25 से ‘मार्स ऑर्बिटर मिशन मंगलयान’ के प्रक्षेपण की तैयारियां श्रीहरिकोटा में जोरों पर हैं।

‘मंगल मिशन’ को हरी झंडी, 28 अक्टूबर को होगा प्रक्षेपित

Last Updated: Sunday, September 22, 2013, 16:09

विशेषज्ञों की राष्ट्रीय समिति से हरी झंडी मिलने के बाद भारत के ‘मंगल मिशन’ का प्रक्षेपण 28 अक्टूबर को किया जाना निर्धारित किया गया है। 450 करोड़ रुपये लागत वाली इस महत्वाकांक्षी योजना को सघन विचार विमर्श के बाद हरी झंडी दी गई है।

मंगल मिशन के लिए भारत ने बनाया अंतरिक्ष यान

Last Updated: Thursday, September 12, 2013, 08:20

भारत ने मंगल अभियान के लिए एक अंतरिक्ष यान निर्मित किया है।

मंगल मिशन महज पब्लिसिटी स्टंट : नायर

Last Updated: Wednesday, July 24, 2013, 19:28

भारत के ‘मून मैन’ के नाम से मशहूर जी. माधवन नायर ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के इस दावे पर सवाल उठाए हैं कि देश का आगामी मंगल मिशन अर्थपूर्ण शोध करेगा।

मंगल मिशन के लिए इसरो की तैयारियां जारी

Last Updated: Sunday, July 7, 2013, 18:57

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की अक्तूबर-नवम्बर में आगामी ‘बिग बैंग’ मंगल ऑर्बिटर मिशन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। यह भारत का एक महत्वाकांक्षी मिशन है।

चंद्र, मंगल मिशन पर मिलकर काम करेंगे इसरो, नासा

Last Updated: Saturday, March 23, 2013, 20:55

अंतरिक्ष संयुक्त कार्यकारी समूह (सीएसजेडब्लयूजी) की एक बैठक के बाद भारत और अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसियां इसरो और नासा ने चंद्र, मंगल मिशन समेत अंतरिक्ष खोज पर एक दूसरे को सहयोग करने पर सहमत हो गए हैं।

इसी साल शुरू होगा भारत का पहला मंगल मिशन: प्रणब

Last Updated: Thursday, February 21, 2013, 14:33

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि भारत मंगल ग्रह के लिए अंतरिक्ष मिशन इसी साल शुरू करेगा ।

`मंगल मिशन से विश्व में बढ़ेगी भारत की विश्वसनीयता’

Last Updated: Tuesday, January 22, 2013, 16:10

वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक के. कस्तूरीरंगन ने कहा है कि भारत के प्रस्तावित मंगल मिशन से विश्व में देश की विश्वसनीयता बढ़ेगी और उसे वैज्ञानिक उद्देश्यों तथा क्षमता प्रदर्शन के अतिरिक्त भविष्य में इस तरह के अंतरराष्ट्रीय उद्यम में साझेदार बनने में मदद मिलेगी।

जीवन को खतरे में डालेगा मंगल का मानव मिशन!

Last Updated: Wednesday, October 31, 2012, 00:01

मनुष्य को अभी मगंल पर पहुंचने में दशकों लग सकते हैं लेकिन वैज्ञानिकों ने अभी ही चेतावनी दी है कि अगर ऐसा हुआ तो अंतरिक्ष यात्री अपने साथ हजारों अरब सूक्ष्मजीव साथ ले जाएंगे और वे लाल ग्रह के वातावरण को दूषित कर देंगे।

मंगल मिशन : भारत जल्द करेगा अहम घोषणा

Last Updated: Saturday, July 14, 2012, 18:40

भारत अपने महत्वकांक्षी मंगल मिशन पर आगे बढ़ रहा है। उम्मीद है कि इसे अगले साल नवंबर में अंजाम दिया जा सकता है। अंतरिक्ष विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नासा का मंगल मिशन ठंडे बस्ते में

Last Updated: Tuesday, February 28, 2012, 03:36

राष्ट्रपति बराक ओबामा की इस माह बजट में कटौती किए जाने की घोषणा के बाद अमेरिका और यूरोप के वर्ष 2016 और 2018 में प्रस्तावित संयुक्त मंगल मिशनों को रद्द कर दिया गया है।