जन लोकपाल विधेयक - Latest News on जन लोकपाल विधेयक | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

आप का सत्ता में बने रहने का कोई मतलब नहीं था : भूषण

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 14:54

आप नेता प्रशांत भूषण ने भाजपा और कांग्रेस को अरविंद केजरीवाल सरकार के गिरने के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए आज कहा कि पार्टी के पास सत्ता छोड़ने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा था।

भाजपा-कांग्रेस ने कहा, हम जनलोकपाल विधेयक के खिलाफ नहीं

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 21:45

दिल्ली विधानसभा में जन लोकपाल विधेयक पेश नहीं होने के बाद भाजपा नेता हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी विधेयक के खिलाफ नहीं है और आप सरकार से 100 गुना ज्यादा बार इसका समर्थन करती है। जबकि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी ने जनलोकपाल विधेयक के खिलाफ नहीं, बल्कि उपराज्यपाल द्वारा दिए गए संदेश के पक्ष में मतदान किया।

जन लोकपाल पर गोविंदाचार्य ने केजरीवाल का समर्थन किया

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 18:48

जन लोकपाल विधेयक पर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के रुख का समर्थन करते हुए जाने माने चिंतक के एन गोविंदाचार्य ने रविवार को कहा कि जो लोग इन्हें आराजक कह रहें हैं, वे नैतिक राजनीति के बढ़ने से अपने आप को खतरे में पा रहे हैं।

विधेयकों के मुद्दे पर केजरीवाल के आग्रह पर विचार कर सकता है गृह मंत्रालय

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 16:24

गृह मंत्रालय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस आग्रह पर विचार कर सकता है जिसमें उन्होंने 12 वर्ष पुराने आदेश को वापस लेने क आग्रह किया है जिसमें किसी भी विधेयक को दिल्ली विधानसभा में पेश किए जाने से पहले केंद्र की मंजूरी प्राप्त करना जरूरी बनाया गया है।

आप अडिग, केंद्र की बगैर मंजूरी के पेश होगा जनलोकपाल विधेयक

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 22:29

भाजपा और कांग्रेस पर जनलोकपाल विधेयक की राह में अड़ंगे लगाने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने शनिवार को कहा कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार केंद्र की पूर्वानुमति के बगैर विधानसभा के विशेष सत्र में प्रस्तावित विधेयक का पारित होना सुनिश्चित करेगी।

जन लोकपाल विधेयक के विरोध में उतरी कांग्रेस

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 21:39

कांग्रेस ने आज कहा कि वह जन लोकपाल विधेयक को दिल्ली विधानसभा में पेश किये जाने की इजाजत नहीं देंगे बशर्ते कि आम आदमी पार्टी सरकार पहले इसके लिए केन्द्र सरकार से जरूरी, संवैधानिक रूप से अनिवार्य मंजूरी प्राप्त नहीं कर लेती।

दिल्ली जनलोकपाल विधेयक पारित करना होगा असंवैधानिक : सॉलिसिटर जनरल

Last Updated: Thursday, February 6, 2014, 23:14

सॉलिसिटर जनरल मोहन परासरण ने इस बात पर जोर दिया है कि उपराज्यपाल की पूर्व मंजूरी के बिना अगर आप सरकार ने दिल्ली का जनलोकपाल विधेयक पारित किया तो यह असंवैधानिक होगा।

दिल्‍ली कैबिनेट आज जन लोकपाल विधेयक पर लगा सकती है मुहर

Last Updated: Monday, February 3, 2014, 10:37

आम आदमी पार्टी की सरकार जनलोकपाल बिल को चर्चा के लिए सोमवार को कैबिनेट के सामने लाएगी। इस बात की संभावना है कि आप कैबिनेट आज जन लोकपाल बिल पर मुहर लगा सकती है। गौर हो कि बीते शुक्रवार को जनलोकपाल बिल पर कैबिनेट की मुहर नहीं लग पाई थी।

जनलोकपाल पास होने तक जारी रहेगा अनशन : अन्ना हजारे

Last Updated: Tuesday, December 10, 2013, 19:30

अन्ना हजारे ने संसद में जनलोकपाल विधेयक तत्काल पारित कराने को लेकर सरकार पर दबाव डालने के लिए मंगलवार को यहां अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी।

अन्ना हजारे आईसीयू में, हालत स्थिर

Last Updated: Friday, December 7, 2012, 19:47

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को एसिडिटी और कमजोरी की शिकायत के बाद गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया।

सरकारों को गिरने का भय, विरोध प्रदर्शन का नहीं: अन्ना

Last Updated: Saturday, December 1, 2012, 21:54

भारत के लोगों को उनकी शक्ति के बारे में जगरूक बनाने और संसद में जन लोकपाल विधेयक पारित करना सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आज कहा कि सरकारों को केवल अपने गिरने का भय होता और विरोध प्रदर्शन एवं धरना का नहीं।

जहां चुनाव वहीं दिखेंगे अन्ना

Last Updated: Monday, September 12, 2011, 04:51

अन्ना हजारे ने कहा कि लोग अगले आम चुनाव में उन सांसदों को वोट नहीं दें जिन्होंने जन लोकपाल विधेयक का विरोध किया है. वह समूचे देश की यात्रा करेंगे. इसमें वे राज्य भी शामिल होंगे, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

जनलोकपाल के लिए मनमोहन को भेजी चिट्ठी

Last Updated: Monday, August 29, 2011, 05:45

अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मांग की है कि जन लोकपाल विधेयक पर चर्चा और उसे पारित करने के लिए निश्चित समय सीमा बताई जाए.

लोकपाल बिल लाओ वरना जाओ

Last Updated: Monday, August 22, 2011, 06:10

अन्ना हजारे ने दिल्ली के रामलीला मैदान में अपने अनशन के छठे दिन रविवार को सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार को लोकपाल विधेयक लाना होगा नहीं तो उसे जाना होगा.

जन लोकपाल आने तक मैदान नहीं छोड़ेंगे

Last Updated: Friday, August 19, 2011, 12:42

अन्ना हजारे ने रामलीला मैदान के मंच सेकहा कि जब तक जन लोकपाल विधेयक नहीं लाया जाता तब तक वह रामलीला मैदान नहीं छोड़ेंगे.