दिल्‍ली एवं हरियाणा News in hindi, दिल्‍ली एवं हरियाणा Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

AAP `पूजा` की बीमारी से घिर गई है: योगेंद्र यादव

Last Updated: Friday, June 6, 2014, 21:28

आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि आप ‘व्यक्ति पूजा’ में लग गई है तथा फैसलों में अरविंद केजरीवाल की इच्छाओं की झलक दिखती है।

दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं

Last Updated: Friday, June 6, 2014, 14:20

दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज धूप निकली और मौसम गर्म रहा। दिल्ली में आज तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहने के आसार हैं। गौर हो कि राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहने के बाद आज पारा 45 डिग्री के पार जाने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

तीसरे चरण में ‘हरित’ मेट्रो स्टेशन बनाएगी DMRC

Last Updated: Friday, June 6, 2014, 14:06

दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण में बन रहे स्टेशन ‘हरित’ भवन होंगे जिसमें ऊर्जा एवं पानी बचत के उपाय किए जाएंगे। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने दी।

दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने केरल में दी दस्तक, उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी

Last Updated: Friday, June 6, 2014, 14:08

देश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाने वाला दक्षिण पश्चिम मॉनसून सामान्य तिथि से चार दिन के विलंब के बाद केरल में शुक्रवार को प्रवेश कर गया।

AAP नेता अंजलि दमानिया ने इस्तीफा वापस लिया?

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 23:36

सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी की नेता अंजलि दमानिया 24 घंटे के भीतर ही पार्टी में लौट आई है। अंजलि दमानिया ने एक दिन के भीतर ही पार्टी छोड़ने का अपना फैसला बदल लिया है।

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, पारा 44 के पार

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 20:36

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को लू का प्रकोप बना रहा और मौसम का सबसे गर्म दिन महसूस किया गया जहां तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

दिल्‍ली: कार में आग लगने से दो भाइयों की मौत

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 00:13

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में आज एक कार में आग लग जाने से उसमें सवार मानसिक रूप से कमजोर दो भाइयों की जलकर मौत हो गई जबकि उनके चाचा बुरी तरह झुलस गए।

उत्तर भारत में भीषण गर्मी, 45 डिग्री पहुंचा पारा

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 22:33

उत्तर भारत के अधिकतर हिस्से में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहा जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

राजधानी दिल्ली में गर्मी से राहत के आसार नहीं

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 12:41

राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं और आज का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

चौटाला को मिली 21 दिन की अंतरिम जमानत

Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 18:34

दिल्ली हाईकोर्ट ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को अपने भाई की अंत्येष्टि के बाद होने वाले संस्कारों को संपन्न कराने के लिए आज 21 दिन की अंतरिम जमानत दे दी। चौटाला अध्यापक भर्ती घोटाला मामले में 10 साल की जेल काट रहे हैं। ओम प्रकाश चौटाला के भाई का गत रविवार को निधन हो गया था।