दिल्‍ली एवं हरियाणा News in hindi, दिल्‍ली एवं हरियाणा Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

आप नेता कुमार विश्‍वास ने नर्सों के खिलाफ टिप्पणी पर माफी मांगी

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 14:47

आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकारी सदस्य कुमार विश्वास ने केरल की नर्सों पर अपनी कथित अपमानजनक टिप्पणी पर बुधवार को माफी मांगते हुए कहा कि कभी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की उनकी मंशा नहीं रही है।

अफ्रीकी महिला दुर्व्‍यवहार प्रकरण: सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई के लिए बढ़ा दबाव

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 14:22

दक्षिणी दिल्ली में आधी रात को घर में घुसकर अफ्रीकी महिलाओं से दुर्व्‍यवहार मामले में दिल्ली सरकार पर कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अफ्रीकी महिला ने आरोप लगाया है कि भारती की अगुवाई में भीड़ उनके घर में घुस गई और उन पर हमला किया गया।

बारिश से सराबोर हुई दिल्ली, बढ़ गई ठिठुरन

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 12:07

जाड़े के साथ रूक रूक कर होती बारिश ने भी सुबह सवेरे दिल्ली वासियों का स्वागत किया और शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केजरीवाल हुए अस्वस्थ, अस्पताल में हुआ परीक्षण

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 11:45

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अस्वस्थ हैं और गाजियाबाद के एक अस्पताल में उनकी स्वास्थ्य संबंधी जांच की जा रही हैं।

आप का उद्देश्य ‘माओवादी विचारधारा का प्रकटीकरण’: दिल्ली बीजेपी

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 10:48

दिल्ली भाजपा ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक ऐसा रास्ता अपना रही है जो ‘माओवादी विचारधारा का प्रकटीकरण है’। इसने आप और कांग्रेस के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया और कहा कि इनमें से किसी भी पार्टी को लोगों को हो रही मुश्किल की परवाह नहीं है।

गतिरोध खत्‍म कराने में उपराज्यपाल ने निभाई अहम भूमिका

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 10:43

दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार और केंद्र के बीच गतिरोध समाप्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दिल्ली पुलिस से जुड़े मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आम आदमी पार्टी का धरना: दिल्ली पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया केस

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 12:50

दिल्ली पुलिस ने यहां रेल भवन के बाहर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने के सिलसिले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रेल भवन उच्च सुरक्षा वाले इलाके में आता है और यहां निषेधाज्ञा लागू थी।

दिल्‍ली के मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ी, युगांडा की महिलाओं के बयान दर्ज

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 11:15

युगांडा की महिलाओं के साथ बीते दिनों कथित प्रताड़ना के मामले में दिल्‍ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमनाथ भारती और उनके पार्टी समर्थकों द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित की गई युगांडा की चार महिलाओं के बयान मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर बीजेपी का हमला, बताया- `बिना हथियार का माओवादी`

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 08:57

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने करारा हमला बोला है। राज्यसभा में विपक्ष के बीजेपी नेता अरुण जेटली ने कहा है `केजरीवाल बिना हथियार के माओवादी` हैं।

केजरीवाल का धरना खत्म, चारों मेट्रो स्टेशनों को खोला गया

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 23:23

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने के कारण दिल्ली पुलिस के निर्देश के चलते मध्य दिल्ली में बंद किये गये सभी चारों मेट्रो स्टेशनों को एक बार फिर से खोल दिया गया है।