वीरभद्र सिंह - Latest News on वीरभद्र सिंह | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

वीरभद्र मामले में जेटली ने सोनिया, राहुल पर साधा निशाना

Last Updated: Sunday, January 5, 2014, 16:53

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी की चुप्पी पर निशाना साधते हुए भाजपा ने रविवार को राज्य सरकार से इन आरोपों में सीबीआई जांच की मंजूरी देने की चुनौती दी।

जेटली ने वीरभद्र को मानहानि का केस दर्ज कराने की दी चुनौती

Last Updated: Tuesday, December 31, 2013, 20:19

भाजपा नेता अरुण जेटली ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को चुनौती दी कि एक निजी बिजली कंपनी से कथित रिश्वत लेने के उनके आरोप पर वह मानहानि का मामला दाखिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर अदालत में वह एक-एक आरोप पर उनसे जिरह करेंगे।

राहुल गांधी के आवास के बाहर भाजयुमो का प्रदर्शन

Last Updated: Tuesday, December 31, 2013, 18:19

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस उपाध्यक्ष से स्पष्टीकरण की मांग की। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की अगुवाई में प्रदर्शनकारी आज दोपहर राहुल गांधी के तुगलक लेन आवास पहुंचे और वीरभद्र सिंह के इस्तीफे की मांग की।

पीएम से मिले वीरभद्र, 1000 करोड़ रुपये की मदद मांगी

Last Updated: Friday, June 28, 2013, 19:07

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलकात कर उनसे राज्य के बारिश प्रभावित इलाके में राहत एवं बचाव कार्य के लिए 1,000 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मांगी। वीरभद्र ने कहा कि हिमाचल में भारी बारिश से करीब 2,575 करोड़ रुपये की निजी एवं सार्वजनिक सम्पत्ति का नुकसान हुआ है।

मंडी लोकसभा उपचुनाव में 52% से अधिक मतदान

Last Updated: Sunday, June 23, 2013, 22:18

मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए रविवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया तथा इसमें 17 विधानसभा क्षेत्रों में से 16 क्षेत्रों के करीब 52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मंडी उपचुनाव : शाम 4 बजे तक 48 प्रतिशत मतदान

Last Updated: Sunday, June 23, 2013, 18:47

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय उपचुनाव के लिए रविवार को शाम चार बजे तक 48 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गया था। धीमी शुरुआत के बाद धीरे-धीरे इसने रफ्तार पकड़नी शुरू की।

मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए आज डाले जाएंगे वोट

Last Updated: Sunday, June 23, 2013, 00:37

हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए 16 विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को मतदान होगा। वहीं, बारिश से प्रभावित किन्नौर क्षेत्र में मतदान 27 जून को होगा।

किन्नौर में फंसे वीरभद्र को बाहर निकाला गया

Last Updated: Tuesday, June 18, 2013, 14:37

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में पिछले तीन दिन से फंसे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मंगलवार को हेलीकॉप्टर के जरिए बाहर निकाला गया। इस दौरान 10 से अधिक बीमार और बुजुर्ग पर्यटकों को भी बाहर निकाला गया है। भूस्खलन की वजह से इस इलाके का सम्पर्क अन्य स्थानों से कट गया था।

भूस्खलन : सांगला घाटी में फंसे वीरभद्र सिंह

Last Updated: Monday, June 17, 2013, 12:34

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और 1,000 से अधिक पर्यटक भूस्खलन की वजह से सांगला घाटी का अन्य स्थानों से सम्पर्क कट जाने से यहां फंस गए हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से इलाके में जबरदस्त भूस्खलन हुआ है जिससे किन्नौर जिले में स्थित घाटी की तरफ जाने वाली सड़क अवरुद्ध हो गई है।

रोहतांग सुरंग परियोजना पर काम तेज किया जाएगा

Last Updated: Saturday, May 18, 2013, 08:41

रोहतांग सुरंग परियोजना के काम में तेजी लाई जाएगी ताकि कम से कम समय में इसे पूरा किया जा सके। यह बात शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कही।

शपथ लेने से पहले सीडी मामले में वीरभद्र बरी

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 20:42

हिमाचल प्रदेश के मनोनित मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को मंगलवार को उस समय बड़ी राहत मिली जब एक अदालत ने भ्रष्टाचार और साजिश के आरोपों से जुड़े बहुप्रचारित सीडी मामले में उन्हें बरी कर दिया।

हिमाचल में वीरभद्र बनेंगे सीएम ? विधायक दल की बैठक आज

Last Updated: Saturday, December 22, 2012, 12:41

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) तीन केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए बैठक करेगा। सूत्रों ने यह जानकारी शुक्रवार को दी।

हिमाचल में कांग्रेस के सीएम का चुनाव आज, वीरभद्र रेस में आगे

Last Updated: Saturday, December 22, 2012, 00:06

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल की शनिवार शाम बैठक होगी जिसमें नये नेता का चुनाव किया जायेगा।

हिमाचल में कांग्रेस ने की वापसी, भाजपा को झटका

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 23:53

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में लगातार दूसरी बार कमल खिलाकर रिकार्ड बनाने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदों को गुरुवार को उस समय तगड़ा झटका जब चुनावी नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए और उसने 36 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। गुजरात में जीत का स्वाद चखने को तरस रही कांग्रेस के लिए हिमाचल की जीत राहत लेकर आई।

हिमाचल के 6वीं बार मुख्यमंत्री बन सकते हैं वीरभद्र

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 21:52

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह राज्य के ऐसे दिग्गज नेता हैं जिन्हें ना भ्रष्टाचार के आरोपों से शिकस्त मिली न ही कांग्रेस के आपसी मतभेद से नुकसान हुआ। अपने जबरदस्त प्रचार अभियान के बाद वीरभ्रद कांग्रेस को राज्य में फिर सत्ता में वापस ले आए हैं।

हिमाचल में चली सत्ता विरोधी लहर

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 20:00

हिमाचल प्रदेश में चुनाव का इतिहास रहा है कि यहां की सत्ता में भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से आती रही हैं और इस बार के चुनाव में भी यही हुआ। हालांकि, कुछ चुनावी पंडितों का मानना था कि केंद्रीय स्तर हुए तथाकथित घोटालों और बढ़ती महंगाई ने यदि चुनाव पर असर डाला तो कांग्रेस की सत्ता में वापसी मुश्किल हो सकती है लेकिन राज्य में ‘एंटी इन्कमबैंसी फैक्टर’ काम कर गया जिसका लाभ भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे वीरभद्र सिंह को मिला।

हिमाचल में कांग्रेस ने हासिल किया बहुमत

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 15:04

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने सत्तारूढ भाजपा से सत्ता छीन ली और अब तक घोषित 64 परिणामों में से पार्टी ने 36 सीटों के साथ सामान्य बहुमत हासिल कर लिया।

हिमाचल चुनाव : कांग्रेस सरकार बनाने की ओर अग्रसर

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 13:47

कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में सत्ता में वापसी के लिए तैयार है। राज्य विधानसभा की कुल 68 सीटों में से तीन पर पार्टी को जीत मिली है जबकि वह 35 सीटों पर आगे चल रही है।

हिमाचल चुनाव : रिकॉर्ड अंतर से जीते वीरभद्र

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 14:42

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने आज शिमला ग्रामीण सीट पर जीत दर्ज की।

हिमाचल में 34 परिणाम घोषित : कांग्रेस को 20, भाजपा को 12 सीटें

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 13:10

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना में अब तक घोषित 34 परिणामों में कांग्रेस को 20, भाजपा 12 और अन्य के खाते में दो सीटे गई हैं।

हिमाचल चुनाव : कांग्रेस को बढ़त

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 11:20

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बढ़त हासिल करती दिख रही है।

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनेगी: वीरभद्र

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 10:18

हिमाचल चुनाव में रुझानों के मुताबिक कांग्रेस बीजेपी से काफी आगे चल रही है जिससे उसके हौसले बुलंद है।

भाजपा-कांग्रेस में कांटे के मुकाबले की संभावना

Last Updated: Thursday, November 1, 2012, 16:59

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए चार नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का संघर्ष होने की उम्मीद है। लोकहित पार्टी के संयोजन में भाकपा, माकपा एवं कुछ अन्य छोटे दल भी इसे त्रिकोणिय मुकाबला बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

‘भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब दें वीरभद्र’

Last Updated: Wednesday, October 24, 2012, 15:02

मीडिया के कैमरे तोड़ देने की हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष वीरभद्र सिंह की टिप्पणी पर भाजपा ने बुधवार को उन्हें नसीहत दी कि वह इस तरह की धमकियां देने की बजाय भ्रष्टाचार के आरोपों पर सफाई दें।

बीजेपी ने वीरभद्र पर फिर निशाना साधा

Last Updated: Tuesday, October 23, 2012, 16:34

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार वीरभद्र सिंह को मंगलवार को भाजपा ने ठगी, धन शोधन, रिश्वत लेने और आयकर चोरी करने का आरोप लगाते हुए एक बार फिर निशाना बनाया।

वीरभद्र बने हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष

Last Updated: Sunday, August 26, 2012, 23:51

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्य के पांच बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह कौल सिंह का स्थान लेंगे।

वीरभद्र का इस्तीफा मंजूर, देशमुख को कार्यभार

Last Updated: Tuesday, June 26, 2012, 20:59

राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल से वीरभद्र सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह का बचाव किया

Last Updated: Tuesday, June 26, 2012, 17:22

कांग्रेस ने मंगलवार को यह कहते हुए पार्टी नेता वीरभद्र सिंह का बचाव किया कि उनका दोष साबित नहीं हुआ है। वीरभद्र ने अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

Last Updated: Tuesday, June 26, 2012, 15:10

केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश की अदालत द्वारा उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप तय किए जाने के बाद मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

वीरभद्र और उनकी पत्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप तय

Last Updated: Monday, June 25, 2012, 20:05

केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तथा उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह के खिलाफ शिमला की एक अदालत ने सोमवार को भ्रष्टाचार के आरोप तय किए।