पॉस्‍को - Latest News on पॉस्‍को | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

ओडिशा में पॉस्को प्रोजेक्ट पर काम कुछ सप्ताह में : PM

Last Updated: Thursday, January 16, 2014, 17:10

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि दक्षिण कोरिया की कंपनी पॉस्को की ओडिशा में वर्षों से 12 अरब डालर की इस्पात परियोजना पर काम कुछ ही सप्ताह में शुरू हो जाएगा।

पॉस्को का ओडिशा संयंत्र जल्द होगा चालू

Last Updated: Wednesday, January 15, 2014, 18:55

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने बुधवार को कहा कि दक्षिण कोरिया की इस्पात निर्माता कंपनी पॉस्को के 12 अरब डॉलर वाले ओडिशा संयंत्र से जल्द उत्पादन शुरू हो सकता है।

पॉस्को की 52,000 करोड़ रुपए की परियोजना को पर्यावरणीय मंजूरी

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 18:36

दक्षिण कोरिया की इस्पात कंपनी पॉस्को को ओड़िशा में 52,000 करोड़ रुपए का इस्पात संयंत्र लगाने के लिए पर्यावरणीय मंजूरी मिल गई है। इससे कंपनी का परियोजना को लेकर आठ साल का इंतजार खत्म हो गया है। इसे देश में सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) कहा जा रहा है।

ओड़िशा सेज के लिए और समय की मांग की पॉस्को की अपील पर विचार करेगा बीओए

Last Updated: Sunday, October 27, 2013, 17:06

मंजूरी बोर्ड (बीओए) पॉस्को इंडिया प्राइवेट लि. के अपनी ओड़िशा की 52,000 करोड़ रुपये के बहु उत्पाद विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) परियोजना के लिए और समय की मांग की अपील पर 8 नवंबर को विचार करेगा।

यूएन की समिति ने पॉस्को से ओड़िशा परियोजना रोकने को कहा

Last Updated: Wednesday, October 2, 2013, 10:47

दक्षिण कोरिया की इस्पात कंपनी पॉस्को को एक और झटका लगा है। संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार समिति ने आज कंपनी ने ओड़िशा की 12 अरब डालर की इस्पात परियोजना को तत्काल रोकने को कहा है।

पर्यावरणीय मंजूरी में देरी को पॉस्को जिम्मेदार : मंत्रालय

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 12:19

पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने कहा है कि पॉस्को के ओडिशा के एकीकृत इस्पात संयंत्र को पर्यावरणीय मंजूरी में देरी के लिए कंपनी जिम्मेदार है।

पॉस्को विरोधी आंदोलन जारी रहेगा: पीपीएसएस

Last Updated: Saturday, July 6, 2013, 09:07

पारादीप के निकट पॉस्को की प्रस्तावित परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा होने के ओड़िशा सरकार के दावे पर भाकपा समर्थित पॉस्को प्रतिरोध संग्राम समिति (पीपीएसएस) ने कहा कि पान की लताओं को काटने का मतलब किसानों की भूमि पर अधिकार कर लेना नहीं है।

पॉस्को विरोधी नेता गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Last Updated: Saturday, May 11, 2013, 23:34

पॉस्को विरोधी नेता अभय साहू को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभय को कुजंगा इलाके की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अभय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पॉस्को को लौह अयस्क लाइसेंस देने से जुड़ा आदेश दरकिनार

Last Updated: Friday, May 10, 2013, 15:57

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ओडिशा उच्च न्यायालय के उस आदेश को दरकिनार कर दिया जिसमें दक्षिण कोरयिाई इस्पात कंपनी पॉस्को को प्रदेश में प्रस्तावित इस्पात संयंत्र के लिए सुंदरगढ़ जिले में खंडधार पहाड़ी में लौह अयस्क लाइसेंस आवंटित करने संबंधी राज्य सरकार की याचिका खारिज कर दी गयी थी।

पॉस्को प्रोजेक्‍ट के लिए अधिग्रहण जारी

Last Updated: Wednesday, April 24, 2013, 19:46

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में 52,000 करोड़ रुपये की लागत वाले पॉस्को इस्पात संयंत्र के लिए भूमि अधिग्रहण बुधवार को लगातार तीसरे दिन जारी रहा जहां प्रशासन को परियोजना समर्थक लोगों का सहयोग मिला जिनके चलते विरोधियों को वहां से जाना पड़ा।

पॉस्को के लिए 2100 एकड़ जमीन का अधिग्रहण

Last Updated: Thursday, April 18, 2013, 14:32

ओडिशा सरकार ने जगतसिंहपुर जिले में पॉस्को इंडिया की प्रस्तावित वृहद इस्पात परियोजना के लिए 2,100 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है।

ओडिशा सरकार ने पॉस्को-इंडिया को अनुचित लाभ पहुंचाया : कैग

Last Updated: Sunday, April 7, 2013, 18:39

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने कहा है कि ओडिशा सरकार ने दक्षिण कोरियाई इस्पात कंपनी पॉस्को को यहां प्रदेश की राजधानी में जमीन आवंटित करने में अनुचित लाभ पहुंचाया।

इस्पात परियोजनाओं में विलंब की समीक्षा करेगा आईएमजी

Last Updated: Monday, March 25, 2013, 14:23

अंतर मंत्रालयी समूह (आईएमजी) मंगलवार को ओड़िशा में पॉस्को तथा आर्सेलरमित्तल की प्रस्तावित परियोजनाओं सहित अन्य इस्पात परियोजनाओं में विलंब की समीक्षा करेगा। समझा जाता है कि मंत्री समूह इन परियोजनाओं को तेज करने के लिए सुझाव भी देगा।

अर्ध-निर्वस्त्र प्रदर्शन: पुलिस ने किया मामला दर्ज

Last Updated: Saturday, March 9, 2013, 16:00

पॉस्को विरोधी प्रदर्शनकारियों के अर्ध-निर्वस्त्र प्रदर्शन के दो दिन बाद ओड़िशा पुलिस ने तीन महिलाओं और पॉस्को प्रतिरोध संग्राम समिति (पीपीएसएस) के अध्यक्ष अभया साहू के खिलाफ अश्लीलता को लेकर मामला दर्ज किया है।

पॉस्को इलाके में जबर्दस्त तनाव, जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू

Last Updated: Sunday, March 3, 2013, 19:53

प्रस्तावित पॉस्को संयंत्र इलाके में तनाव के बीच ओडिशा सरकार ने इस विशाल स्टील परियोजना के लिये जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आज फिर से शुरू कर दी।

पॉस्को को भूमि मिलने की उम्मीद, अधिग्रहण रुका

Last Updated: Friday, February 8, 2013, 21:53

पॉस्को इंडिया ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि उसे अपने प्रस्तावित संयंत्र के लिए जल्द ही भूमि मिल जाएगी। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में पॉस्को की 12 अरब डॉलर की इस्पात परियोजना का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किए जाने के चलते राज्य सरकार ने कहा है कि तात्कालिक रूप से परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का काम स्थगित कर दिया है।

पॉस्को के लिए भूमि अधिग्रहण फिलहाल स्थगित

Last Updated: Friday, February 8, 2013, 19:51

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में पॉस्को की 12 अरब डॉलर की इस्पात परियोजना का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किए जाने के चलते राज्य सरकार ने तात्कालिक रूप से परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का काम स्थगित कर दिया है।

पॉस्को परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण, पुलिस-प्रदर्शनकारी भिड़े

Last Updated: Sunday, February 3, 2013, 22:14

ओड़िशा में पॉस्को की बहुप्रचारित इस्पात परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का काम प्रशासन की एक साल से अधिक समय तक की चुप्पी के बाद आज पुलिस तथा प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बीच फिर शुरू हो गया।

पॉस्को परियोजना को लेकर सरकार प्रतिबद्ध: शर्मा

Last Updated: Tuesday, January 29, 2013, 00:29

सरकार दक्षिण कोरियाई कंपनी पॉस्को की ओड़िशा में 52,000 करोड़ रुपए की प्रस्तावित इस्पात परियोजना में हो रही देरी की नए सिरे समीक्षा करेगी क्योंकि वह सुनिश्चित करना चाहती है कि परियोजना सुचारू शुरू हो। इस्पात कंपनी पॉस्को की यह महत्वाकांक्षी परियोजना 2005 से ही रुकी पड़ी है।

पॉस्को परियोजना में देरी की समीक्षा करेगी सरकार

Last Updated: Monday, January 28, 2013, 15:19

दक्षिण कोरिया की इस्पात कंपनी पॉस्को की ओड़िशा में 52,000 करोड़ रुपये (12 अरब डालर) की प्रस्तावित परियोजना में हो रही देरी की सरकार समीक्षा करेगी। भूमि अधिग्रहण और अन्य नियामकीय मुद्दांे की वजह से यह परियोजना अब तक शुरु नहीं हो पाई।

देश में विदेशी कंपनियों के आने के खिलाफ अन्ना

Last Updated: Friday, November 30, 2012, 21:13

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने स्टील कंपनी पॉस्को सहित विदेशी कंपनियों के प्रवेश का विरोध करते हुए कहा कि ऐसे निवेशक अपने लाभ के लिए उद्योग लगाने के नाम परे देश की प्राकृतिक संसाधन का दुरूपयोग करते हैं।

पॉस्को प्रोजेक्ट पर संघर्ष, एक की मौत

Last Updated: Wednesday, December 14, 2011, 12:13

धिनकिया में पॉस्को के प्रस्तावित स्थल को पारादीप से जोड़ने वाली तटीय सड़क पर निर्माण कार्य को लेकर एक निजी ठेकेदार और पॉस्को विरोधी समूह के बीच संघर्ष में बुद्धवार को कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गए।