girls - Latest News on girls | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

गुरुजी ने छात्राओं को दिखाई अश्लील फिल्म

Last Updated: Friday, May 30, 2014, 12:15

छात्राओं को मोबाइल में अश्लील फिल्में दिखाकर छेड़ने वाले एक गुरुजी की पहले महिलाओं ने चप्पलों से जमकर पिटाई की, फिर पुलिस में शिकायत कर दी। बीएसए ने गुरुजी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए आरोपपत्र तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीआई की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए कोतवाली प्रभारी ने आरोपी शिक्षक को जेल भेज दिया।

नाइजीरिया में सेना को मिली अगवा छात्राओं के स्थान की जानकारी

Last Updated: Tuesday, May 27, 2014, 12:58

नाइजीरिया की सेना को उस स्थान का पता चल गया है जहां अपहृत लड़कियों को छुपा कर रखा गया है, लेकिन लोगों को जान के खतरे की आशंका के बीच सेना उन्हें अपहर्ताओं के चंगुल से नहीं छुड़ा सकी। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्टो से सामने आई है।

`नाइजीरिया की अगवा लड़कियों को छुड़ाने में US करेगा मदद`

Last Updated: Wednesday, May 7, 2014, 09:57

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि उनका प्रशासन अगवा की गई 300 किशोरियों को छुड़ाने के लिए नाइजीरिया की हरसंभव मदद करेगा।

रूसी सैनिकों के साथ सेक्स नहीं करेंगी यूक्रेनी महिलाएं

Last Updated: Thursday, March 27, 2014, 21:12

रूस की ओर से क्रीमिया पर कब्जा करने की तमाम प्रयासों के बीच यूक्रेन बौखला उठा है। साथ ही महिलाओं में इसके प्रति काफी रोष है। रूस के कब्जे से नाराज यूक्रेनी महिलाओं के एक ग्रुप से रूस के खिलाफ एक अनोखा अभियान छेड़ दिया है।

देश का भ्रमण कर दंग रह गईं कश्मीरी बालिकाएं

Last Updated: Saturday, February 22, 2014, 20:07

गैर सरकारी संस्था द्वारा विभिन्न संस्कृति के छात्र-छात्राओं में सांस्कृतिक संबंध सुदृढ़ करने के कार्यक्रम के तहत दिल्ली तथा आगरा का भ्रमण करते हुए शुक्रवार को मथुरा पहुंची कश्मीर की बालिकाएं ब्रज की संस्कृति से रूबरू होकर अत्यधिक प्रभावित हुईं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिए लड़कियों को पटाने के टिप्स

Last Updated: Monday, February 3, 2014, 21:50

रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ के साथ एक बार फिर रूपहले पर्दे पर छा जाने को तैयार ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आज लड़कियों को पटाने के बारे में कुछ खास टिप्स दिए।

शर्मनाक! तीन नाबालिग बहनों से 7 महीने तक रेप करता रहा फूफा

Last Updated: Thursday, January 9, 2014, 18:20

मुंबई में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। 3 नाबालिग बहनों ने अपने ही फूफा पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

बिहार पंचायत ने लड़कियों के फोन करने पर लगाई पाबंदी

Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 13:45

बिहार में एक ग्राम पंचायत ने कुंवारी लड़कियों के मोबाइल प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह जानकारी बुधवार को एक पंचायत सदस्य ने दी।

महिलाओं पर विवादास्पद बयान दे फंसे फारूक अब्दुल्ला, बाद में मांगी माफी

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 14:47

केंद्रीय मंत्री फारुक अब्दुल्ला ने महिलाओं पर एक विवादास्पद बयान देकर खुद को सुर्खियों में ला खड़ा किया है।

बिहार में 1 ही परिवार की 5 लड़कियों की हत्या

Last Updated: Thursday, December 5, 2013, 16:48

बिहार के गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अपराधियों ने एक ही परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

आसाराम के आश्रम में गुप्‍त तरीके से आती थी लड़कियां: पूर्व सेवादार

Last Updated: Thursday, October 10, 2013, 11:18

नाबालिग लड़की से यौन शोषण के आरोपी आसाराम की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं और उनके पूर्व सेवादारों की ओर से किए जा रहे खुलासों से आसाराम के खिलाफ शिकंजा और कसता जा रहा है। पूर्व सेवादार ने खुलासा किया है कि आसाराम के आश्रम में लड़कियों की गुप्‍त तरीके से आवजाही होती थी।

संदिग्ध ऑनर किलिंग मामले में 21 साल की युवती की मौत

Last Updated: Monday, September 30, 2013, 15:55

ऑनर किलिंग के एक संदेहास्पद मामले में यमुनानगर के बापरा गांव में 21 वर्षीय एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में पाई गई। युवती दो ही दिन पहले एक युवक के साथ भाग गई थी।

हाथ-पांव तोड़े गए और सिर धड़ से अलग कर दिया गया

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 18:55

रोहतक जिले में झूठी शान के लिए की गई लड़की और 23 वर्षीय लड़के की वीभत्स हत्या के मामले में पुलिस ने लड़की के परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकि तीन आरोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं ।

हरियाणा में फिर सामने आया ऑनर किलिंग, प्रेमी जोड़े की हत्‍या

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 23:43

हरियाणा के रोहतक में एक बार फिर ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रोहतक में एक प्रेमी जोड़े की हत्‍या कर दी गई है।

आसाराम का नार्को परीक्षण कराया जाए: पीड़िता के पिता

Last Updated: Wednesday, September 11, 2013, 13:53

कथित यौन उत्पीड़न की शिकार 16 वर्षीय लड़की के पिता ने मामले में आसाराम का नार्को परीक्षण कराने की मांग की है। लड़की के पिता ने बुधवार को शाहजहांपुर में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस को आसाराम का पॉलीग्राफ टेस्ट और ब्रेन मैपिंग करानी चाहिए जिससे उनका सच दुनिया के सामने आ सके और झूठ बेनकाब हो।

मुंबई: बार बालाओं के साथ पार्टी करते पकड़े गए व्यापारी

Last Updated: Thursday, August 1, 2013, 10:33

लोनावाला पुलिस ने बुधवार को एक रेव पार्टी के दौरान छापा मारकर 52 लोगों को हिरासत में ले लिया, जिनमें 12 बार बालाएं तथा मुंबई के 40 व्यापारी शामिल हैं। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

विक्टोरिया ने छोड़ा ‘स्पाइस गर्ल्स’ का साथ?

Last Updated: Monday, March 25, 2013, 12:02

गायिका से फैशन डिजायनर बनीं विक्टोरिया बेकहम के महिलाओं के पॉप बैंड ‘स्पाइस गर्ल्स’ के दौरे में शामिल होने से कथित इनकार के बाद एक टेलीविज़न शो द्वारा नई स्पाइस गर्ल की तलाश करने की खबरें आ रही हैं।

मुस्लिम लड़कियों के मोबाइल प्रयोग पर रोक

Last Updated: Thursday, January 10, 2013, 15:58

दिल्ली में हुए सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना से बचने के लिए राजस्थान में मुस्लिम समुदाय की एक पंचायत ने गुरुवार को लड़कियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के साथ-साथ शादी विवाह के मौके पर नाचने-गाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

महिलाओं या फिर लड़कियों के साथ रेप समझ में आता है लेकिन...

Last Updated: Friday, January 11, 2013, 08:13

दिल्ली गैंगरेप की शर्मनाक वारदात के बाद विवादित बयानों का जारी है।

बिहार: लड़कियों के मोबाइल फोन रखने पर बैन

Last Updated: Friday, January 4, 2013, 09:42

बिहार के सीवान जिले के सिसवां कला पंचायत में पंचों ने सर्वसम्मति से लड़कियों के मोबइल फोन पर रखने और छोटे कपड़े पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

मध्‍य प्रदेश में लड़कियों के जींस-टॉप पहनने पर पाबंदी

Last Updated: Thursday, December 27, 2012, 16:37

मध्य प्रदेश में युवतियों के पहनावे पर नई बहस शुरू हो गई है। राज्य के दमोह जिले में जैन समाज ने युवतियों के जींस-टॉप पहनने पर पाबंदी लगा दी है।

संभल में लड़कियों पर दर्ज केस वापस होंगे: अखिलेश

Last Updated: Tuesday, December 11, 2012, 14:19

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि संभल में लड़कियों पर दर्ज केस वापस होंगे। उन्‍होंने यह भी कहा कि जिन लड़कियों के नाम कन्या विद्याधन योजना की लिस्‍ट में नहीं हैं, उन्‍हें जोड़ा जाएगा।

‘फेसबुक कमेंट प्रकरण में पुलिस अफसरों का निलंबन सही’

Last Updated: Wednesday, November 28, 2012, 09:25

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने दो पुलिस अधिकारियों के निलंबन को सही ठहराते हुए कहा कि ठाणे के पुलिस अधीक्षक रविंद्र सेनगांवकर और वरिष्ठ निरीक्षक श्रीकांत पिंगले ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के खिलाफ कार्यवाही की।

औरतों को मोबाइल की भला क्या जरूरत: BSP सांसद

Last Updated: Monday, October 22, 2012, 14:24

बीएसपी सांसद राजपाल सैनी महिलाओं और मोबाइल पर दिए बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। उनके इस बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है।

15 की उम्र में हों शादी तो रेप पर लग सकता है लगाम : चौटाला

Last Updated: Thursday, October 11, 2012, 00:40

इंडियन नेशनल लोकदल के अध्‍यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने बुधवार को लड़कियों की शादी को लेकर एक सनसनीखेज बयान दिया और शादी की उम्र 15 साल करने की वकालत की। चौटाला ने कहा कि बलात्‍कार की बढ़ती घटना को रोकने के लिए 15 साल में लड़कियों की शादी सही है और इसलिए कम उम्र में ही लड़कियों की शादी कर देनी चाहिए।