बुद्धदेव भट्टाचार्य - Latest News on बुद्धदेव भट्टाचार्य | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मोदी की जीत से उद्योगपतियों को मिल जाएगी शक्ति : बुद्धदेव

Last Updated: Sunday, May 4, 2014, 07:57

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को ‘खतरनाक’ बताते हुए पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने आज कहा कि अगर वह शीर्ष पद संभालते हैं तो शक्ति उद्योगपतियों के हाथ में चली जाएगी।

`मोदी लहर` कॉरपोरेट जगत का दुष्प्रचार: बुद्धदेव

Last Updated: Friday, April 25, 2014, 17:14

माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य बुद्धदेव भट्टाचार्य ने देश में ‘नरेंद्र मोदी की लहर’ होने के दावों को आज यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह कॉरपोरेट जगत की तरफ से किया जा रहा ‘दुष्प्रचार’ है।

मोदी प्रधानमंत्री बने तो यह त्रासदी होगी : बुद्धदेव

Last Updated: Sunday, April 20, 2014, 23:42

माकपा के वरिष्ठ नेता बुद्धदेव भट्टाचार्या ने आज कहा कि यदि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो यह त्रासदी होगी। बुद्धदेव ने केंद्र में एक गैर भाजपा और गैर कांग्रेस सरकार का आह्वान किया।

उम्मीद है 2004 के हालात नहीं दोहराए जाएंगे: बुद्धदेव

Last Updated: Sunday, March 23, 2014, 12:04

कांग्रेस की अगुवाई वाले संप्रग के स्थान पर भाजपा की अगुवाई वाले राजग के सत्ता में आने की स्थिति को आसमान से गिरे और खजूर में अटकने जैसी हालत बताते हुए माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य बुद्धदेव भट्टाचार्य ने उम्मीद जतायी कि 2004 जैसे हालात नहीं होंगे जब पार्टी को कांग्रेस का समर्थन करना पड़ा था।

नेताई हत्याकांड में पार्टी के लोग शामिल : बुद्धदेव

Last Updated: Sunday, February 2, 2014, 19:46

माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य बुद्धदेव भट्टाचार्य ने आज स्वीकार किया कि जनवरी 2011 में नेताई गांव में नौ ग्रामीणों की हत्या में उनकी पार्टी के लोग शामिल थे। उस समय बुद्धदेव प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

देश के नाम पर मोदी को रोका जाए: बुद्धदेव

Last Updated: Wednesday, January 8, 2014, 21:06

माकपा के पोलितब्यूरो के सदस्य बुद्धदेव भट्टाचार्य ने आज कहा कि नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना देश के लिए खतरनाक होगा उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस का भाजपा के साथ गुप्त समझौता है।

कांग्रेस ने राजनैतिक लाभ के लिए उठाया तेलंगाना का मुद्दा

Last Updated: Tuesday, August 6, 2013, 08:52

माकपा के वरिष्ठ नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य ने सोमवार को कांग्रेस पर अपने राजनैतिक हित के लिए अलग तेलंगाना राज्य के मुद्दे को उठाने का आरोप लगाया।

मोदी का केंद्र में आना त्रासदी होगी: बुद्धदेव

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 09:10

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र में आने को सांप्रदायिक सौहार्द्र के लिए त्रासदी करार देते हुए माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य बुद्धदेव भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर भाजपा के साथ गठजोड़ करने की कोशिश कर रही है।

नरेन्द्र मोदी का केंद्र में आना त्रासदी होगी: बुद्धदेव

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 00:41

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के केंद्र में आने को सम्प्रदायिक सौहार्द के लिए त्रासदी करार देते हुए माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य बुद्धदेव भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर भाजपा के साथ गठजोड़ करने की कोशिश कर रही है।

ममता की भाषा ‘अपराधियों की भाषा’ जैसी : बुद्धदेव

Last Updated: Saturday, June 22, 2013, 09:56

माकपा के वरिष्ठ नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ‘अपराधियों की भाषा’ जैसे शब्दों का इस्मेताल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे आपराधिक तत्वों को प्रोत्साहन ही मिलेगा।

सीबीआई जांच से सच सामने आएगा : बुद्धदेव

Last Updated: Monday, May 6, 2013, 00:34

चिटफंड घोटाले को लेकर वामदलों और तृणमूल कांग्रेस में जारी वाक्युद्ध के बीच बुद्धदेव भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ‘झूठ’ फैलाकर इस प्रकरण में उनका नाम घसीटने का प्रयास करने का आरोप लगाया और कहा कि केवल सीबीआई जांच से सच सामने आ सकता है।

चिटफंड मामले में बुद्धदेव पर ममता का पलटवार

Last Updated: Sunday, May 5, 2013, 10:29

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की ओर से चिटफंड मामले पर निशाना साधे जाने पर पलटवार करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि मार्क्सवादी पार्टी (माकपा) के झूठे दावों के खिलाफ पोस्टर जारी किया जाएगा।

वाम मोर्चा था भ्रष्टाचार का पहाड़: ममता

Last Updated: Monday, February 11, 2013, 21:23

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य द्वारा उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाए जाने के बाद आज यह कहकर जवाबी हमला किया कि कभी वाम मोर्चा शासन ‘भ्रष्टाचार का पहाड़’ था।

तृणमूल ने बुद्धदेव को भेजा कानूनी नोटिस

Last Updated: Thursday, February 7, 2013, 23:43

तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को ममता बनर्जी की ईमानदारी पर सवाल उठाने के मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे कहा है कि वह 48 घंटे के भीतर माफी मांगे या फिर कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

कब्रगाह बन गया पश्चिम बंगाल : बुद्धदेव

Last Updated: Monday, January 14, 2013, 00:26

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने रविवार को राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए रोजगार सृजन की जगह अपने प्रचार पर पैसा उड़ाने का आरोप लगाया।

हमलों के आगे न झुकें माकपा कार्यकर्ता : बुद्धदेव

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 22:27

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने राज्य में होने जा रहे पंचायत चुनाव से पहले आज माकपा कार्यकर्ताओं से नंदीग्राम सहित अन्य स्थानों पर हमलों के आगे समर्पण नहीं करने को कहा।