महिला सुरक्षा - Latest News on महिला सुरक्षा | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

महिलाओं के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त न करें: शबाना आजमी

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 11:45

चर्चित अदाकारा शबाना आजमी का मानना है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्डस (आइफा) समारोह के ‘गर्ल राइजिंग प्रोजेक्ट’ शीर्षक वाले सत्र में 63 वर्षीय अदाकारा ने हिस्सा लिया। वह बालिकाओं की मदद की दिशा में एनजीओ मिजवान से जुड़ी हैं।

चाय पे चर्चा : मोदी बोले- महिला सुरक्षा के लिए इरादा और नीयत की जरूरत

Last Updated: Saturday, March 8, 2014, 22:50

महिलाओं को अपना करियर चुनने, शादी करने, संतान पैदा करने के बारे में आजादी मिलनी चाहिए। उन्हें आत्मनिर्भर बनाना होगा।

महिलाओं की सुरक्षा को दिल्ली सरकार उठाएगी कदम

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 20:37

महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा महिला सुरक्षा दल गठित करने की तैयारी के बीच दिल्ली की महिला और बाल कल्याण मंत्री राखी बिड़लान ने कहा कि महिलाओं को समानता दिलाने के लिए सोच बदलना जरूरी है।

वृहत बिजली नीति में बदलाव को कैबिनेट ने दी मंजूरी

Last Updated: Thursday, January 2, 2014, 23:31

मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने वृहत बिजली नीति में संशोधन को आज मंजूरी दे दी। इसका लाभ उत्पादन कंपनियां कुछ अनिवार्य शर्तों को पूरा करने के बाद ही उठा सकती हैं।

मैं मुंबई में हमेशा असुरक्षित महसूस करती हूं: करीना कपूर

Last Updated: Sunday, December 22, 2013, 15:40

अभिनेत्री करीना कपूर कहती हैं कि अब वह मुंबई में सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। उनमें हमेशा असुरक्षा की भावना रहती है।

महिला सुरक्षा पर जल्द होगा कार्यबल का गठन: हषर्वर्धन

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 12:49

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के बहुमत की ओर बढ़ने के संकेत मिलने के साथ ही पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डॉक्टर हषर्वर्धन ने कहा है कि सरकार गठित होने के एक पखवाड़े के भीतर तात्कालिक महत्व के मुद्दों तथा महिला सुरक्षा के लिए कार्यबल का गठन कर दिया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने तय किए लिव-इन रिलेशनशिप के मानदंड

Last Updated: Sunday, December 1, 2013, 11:56

सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए सहजीवन संबंध को शादी की तरह के रिश्ते के दायरे में लाने और इस तरह उसे घरेलू हिंसा विरोधी कानून के तहत लाने को लेकर कुछ दिशानिर्देश तय किए हैं।

शांतिपूर्ण रहा डूसू का चुनाव, 40 प्रतिशत मतदान

Last Updated: Friday, September 13, 2013, 23:16

महिला सुरक्षा और स्नातक के नए चार वर्षीय पाठ्यक्रम को मुद्दा बनाकर लड़े गए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव में आज 40 प्रतिशत छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

खुद के बचाव को चाकू रखें महिलाएं : शिल्पा शेट्टी

Last Updated: Saturday, September 7, 2013, 20:44

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की सलाह देते हुए आज कहा कि उन्हें छेड़छाड़ करने वालों से खुद को बचाने के लिए चाकू लेकर चलना चाहिए।

महिलाओं के प्रति मानसिकता बदलनी होगी: ममता शर्मा

Last Updated: Sunday, August 4, 2013, 16:02

देश में महिलाओं की सुरक्षा के बारे में विभिन्न पहलुओं पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा से जानने की कोशिश की ज़ी रीजनल चैनल्स (हिंदी) के संपादक वासिंद्र मिश्र ने अपने खास कार्यक्रम ‘सियासत की बात’ में। पेश हैं उसके मुख्य अंश:-

महिलाओं की सुरक्षा को सामने आया बेस्‍ट एप्‍पस

Last Updated: Wednesday, June 26, 2013, 19:36

आईटी उद्योग के संगठन नासकाम ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए डिजाइन किए गए जिन दस एप्लीकेशन को श्रेष्ठ माना है, उनमें कोच्चि के स्टार्टअप विलेज की फर्मों द्वारा विकसित दो स्मार्टफोन एप्लीकेशन शामिल हैं।

ट्रेन में महिला सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम की सिफारिश

Last Updated: Sunday, April 28, 2013, 13:38

रेलवे में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए संसद की एक समिति ने रेल मंत्रालय से महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किये जाने और महिलाओं के लिए अधिक सुविधायें मुहैया कराने संबंधी योजनाओं को पूरे उत्साह के साथ तेजी से लागू करने की सिफारिश की है।

महिला सुरक्षा मुहिम को शीला ने दिखाई हरी झंडी

Last Updated: Sunday, March 3, 2013, 15:19

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए उठाए गए सरकारी कदमों के बारे में लोगों को अवगत कराने के लिए एक सप्ताह की मुहिम को आज हरी झंडी दिखाई।

बजट में नारी शक्ति की गूंज, सुरक्षा का वादा

Last Updated: Thursday, February 28, 2013, 17:28

संप्रग सरकार के मौजूदा कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने गुरुवार को अपने बजट भाषण में महिलाओं के लिये अनेक कदमों की घोषणा की। चिंदबम ने जहां महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष कोष बनाने का प्रस्ताव किया। वहीं उन्हें विदेश से आभूषण लाने के मामले में राहत दी। इसके अलावा देश में पहला महिला सरकारी बैंक खोलने का प्रस्तावित किया।

महिला सुरक्षा पर विपक्ष ने सरकार को घेरा

Last Updated: Tuesday, February 26, 2013, 16:33

लोकसभा में मंगलवार को विपक्ष ने राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला किया और इस दौरान गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने दिल्ली में महिलाओं के असुरक्षित होने संबंधी बयानों को खारिज कर दिया।

महिला सुरक्षा पर जागरूकता बढ़ाएंगे श्री श्री रविशंकर

Last Updated: Sunday, February 3, 2013, 23:15

आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने आज कहा कि उनका संगठन महिलाओं की सहायता के लिए देश भर में हेल्पलाइन श्रृंखला की शुरुआत करेगा।

महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध से संबंधित अध्यादेश को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Last Updated: Monday, February 4, 2013, 00:35

महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा से संबंधित अध्यादेश को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के दो दिन बाद आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इसे मंजूरी दे दी।

महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की समीक्षा के लिए कार्यबल गठित

Last Updated: Wednesday, January 2, 2013, 00:16

केंद्रीय गृह सचिव की अगुवाई में एक विशेष कार्यबल गठित किया गया है जो हर पखवाड़े राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दों की समीक्षा करेगा।

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: पीएम

Last Updated: Thursday, December 27, 2012, 14:12

राष्‍ट्रीय विकास परिषद की गुरुवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई। राष्‍ट्रीय राजधानी में गैंगरेप की वारदात के बाद लोगों में आए उबाल के बाद सरकार सक्रिय होती नजर आ रही है।

देश को मुश्किल आर्थिक हालात से निकालना है प्राथमिकता: PM

Last Updated: Thursday, December 27, 2012, 11:31

राष्‍ट्रीय विकास परिषद की गुरुवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि सतत विकास हासिल करने के लिए देश के समक्ष कई चुनौतियां हैं। देश को मुश्किल आर्थिक हालात से निकालना हमारी प्राथमिकता है।

महिलाओं की सुरक्षा हो शीर्ष प्राथमिकता : पीएम

Last Updated: Wednesday, December 26, 2012, 22:01

दिल्ली गैंगरेप घटना की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज पुलिस से कहा कि वह महिलाओं की सुरक्षा को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बनाएं।

महिलाओं की सुरक्षा को हुड्डा ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

Last Updated: Friday, October 12, 2012, 22:45

बलात्कार की कई घटनाओं को लेकर आलोचना में घिरी हरियाणा सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर कारगर तरीके से अंकुश लगाने के लिए गश्त बढ़ाने और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निगरानी समेत कई कदमों की आज घोषणा की।