रालोद - Latest News on रालोद | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी ने छोड़ा सपा का दामन

Last Updated: Friday, May 23, 2014, 16:45

उत्तर प्रदेश की पूर्व लोकनिर्माण मंत्री अनुराधा चौधरी ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

चेहरा नहीं, मुद्दों के आधार पर वोट : जयंत चौधरी

Last Updated: Sunday, April 13, 2014, 11:52

मथुरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कड़े मुकाबले का सामना कर रहे वर्तमान सांसद जयंत चौधरी ने स्वीकार किया है कि उनकी प्रतिद्वंद्वी एवं गुजरे जमाने की बॉलीवुड ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी की छवि लोगों को आकर्षित करने वाली है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनका अपने निर्वाचन क्षेत्र से वास्तविक संबंध है और लोग चेहरा नहीं, बल्कि मुद्दों के आधार पर वोट देंगे।

‘मर जवान, मर किसान के नारे पर चल रही संप्रग सरकार`

Last Updated: Saturday, March 29, 2014, 13:56

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को केन्द्र की मौजूदा कांग्रेस नीत सरकार पर पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के नारे के बरक्स ‘मर जवान-मर किसान’ का नारा अपनाने और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष अजित सिंह पर सत्तासुख के लिए अपने पिता चौधरी चरण सिंह के बताए रास्ते से हटने का आरोप लगाया और उन पर जमकर हमले किए।

रालोद नेता सत्यवीर त्यागी भाजपा में शामिल

Last Updated: Tuesday, March 25, 2014, 15:55

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नेता सत्यवीर त्यागी अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए।

रालोद ने अमर सिंह और जया प्रदा को टिकट दिया

Last Updated: Tuesday, March 11, 2014, 19:38

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने एक दिन पहले पार्टी का दामन थामने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व महासचिव अमर सिंह और रामपुर से सपा की मौजूदा सांसद जया प्रदा को मंगलवार को लोकसभा चुनाव का टिकट दे दिया।

वेस्ट यूपी में रालोद का चक्का जाम 25 फरवरी को

Last Updated: Sunday, February 23, 2014, 14:23

गन्ने के मुल्य पर मेरठ-दिल्ली हाइवे समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 28 स्थानों पर राष्ट्रीय लोकदल 25 फरवरी को चक्का जाम करेगा।

मोदी की आगरा रैली सपा, रालोद के लिए चुनौती

Last Updated: Thursday, November 14, 2013, 16:05

गुजरात के मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 21 नवंबर को आगरा में प्रस्तावित रैली जहां मुलायम सिंह के लिए चुनौतीपूर्ण है, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिगड़े सांप्रदायिक माहौल में जाटों पर चढ़े `भगवा रंग` के पुख्ता होने की आशंका के बीच राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के सामने भी अपना वजूद बचाने की चुनौती आ खड़ी हुई है।

मुजफ्फरनगर साम्प्रदायिक हिंसा की CBI जांच हो: रालोद

Last Updated: Saturday, September 14, 2013, 15:57

केन्द्रीय नागर उड्डयन मंत्री अजित सिंह की अगुवाई वाले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने आज उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हाल में हुई साम्प्रदायिक हिंसा की सीबीआई जांच की मांग की।

अजित ने की यूपी में राष्ट्रपति शासन की मांग

Last Updated: Sunday, September 8, 2013, 19:36

राष्ट्रीय लोकदल ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल होने एवं प्रदेश में फैले सांप्रदायिक दंगों को काबू करने में नाकाम रहने के कारण केन्द्र सरकार से मांग की है कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करे।

जयंत का मोदी पर निशाना, कहा हमें सांप्रदायिक नेतृत्व मंजूर नहीं

Last Updated: Sunday, August 18, 2013, 12:30

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए रालोद सांसद जयंत चौधरी ने कहा है कि रालोद मंदिर-मस्जिद की राजनीति नहीं करता तथा उसे किसी भी सूरत में ‘सांप्रदायिक नेतृत्व’ स्वीकार्य नहीं है।

सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे जयंत चौधरी

Last Updated: Friday, August 16, 2013, 14:30

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव और मथुरा से सांसद जयंत चौधरी की अगुवाई में रालोद उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के खिलाफ 18 अगस्त को हल्ला बोलेगा।

रालोद ने 2 सांसदों को पार्टी से निकाला

Last Updated: Tuesday, July 30, 2013, 14:09

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण अपने दो सांसदों को पार्टी से निकाल दिया है। देवेंद्र नागपाल और सारिका बघेल उत्तर प्रदेश के अमरोहा और हाथरस से लोकसभा सांसद हैं।

रालोद ने अपने दो सांसदों को किया निलंबित

Last Updated: Friday, July 19, 2013, 14:45

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में शुक्रवार को अपने दो सांसदों देवेंद्र नागपाल एवं सारिका देवेंद्र सिंह बघेल को निलंबित कर दिया और इन्हें अयोग्य ठहराने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह कर सकती है।

रालोद सांसद ने की बगावत, सपा में शामिल होंगे

Last Updated: Monday, June 17, 2013, 23:49

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सांसद देवेन्द्र नागपाल ने सोमवार को बागी तेवर अपनाते हुए पार्टी अध्यक्ष अजित सिंह पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया और रालोद को छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थामने का एलान किया।

यूपीए के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगा रालोद: अजीत

Last Updated: Wednesday, June 12, 2013, 21:05

रालोद का 2014 लोकसभा चुनाव में राजग के साथ जाने की कोई योजना नहीं है और पार्टी महसूस करती है कि भाजना में नरेंद्र मोदी का कद बढ़ने से मतदाताओं का काफी हदतक ध्रुवीकरण होगा।

पूर्व विधायक हाजी याकूब कुरैशी बसपा में शामिल

Last Updated: Wednesday, May 29, 2013, 23:41

पूर्व विधायक हाजी याकूब कुरैशी आज रालोद छोड़कर बसपा में शामिल हो गए। बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी मुनकाद अली ने कहा कि जरुरत हुई तो हाजी याकूब कुरैशी को लोकसभा चुनाव में बसपा उम्मीदवार के रुप में खड़ा किया जाएगा।

अजित सिंह भी आए सपा के निशाने पर

Last Updated: Monday, April 1, 2013, 22:09

कांग्रेस नेता एवं केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बाद अब समाजवादी पार्टी (सपा) ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) एवं केंद्रीय उड्डयन मंत्री अजित सिंह को भी निशाने पर ले लिया है।

`एफडीआई के मुद्दे पर संसद हाइजैक`

Last Updated: Saturday, November 24, 2012, 18:37

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) सांसद जयंत चौधरी ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा संसद को ‘हाईजैक’ किये जाने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि हर नीति विषयक निर्णय पर सदन में मत विभाजन कराना और उसके आधार पर नीति बदलना मुमकिन नहीं है।

खाप पंचायत के तालिबानी फरमान को जयंत का समर्थन

Last Updated: Sunday, July 15, 2012, 12:47

रालोद नेता व सांसद जयंत चौधरी ने बागपत में खाप पंचायत के उस तालिबानी फरमान का समर्थन किया है जिसमें महिलाओं और युवतियों को घर से बाहर निकलने, मोबाइल पर बात करने, प्रेम विवाह करने आदि से मना किया गया है।

अब रालोद ने किया रामदेव का समर्थन

Last Updated: Thursday, June 7, 2012, 21:08

नागर उड्डयन मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख अजित सिह ने काले धन के मुद्दे पर जागरुकता फैलाने के लिए योग गुरु बाबा रामदेव की प्रशंसा की है। सिंह ने गुरुवार को आगाह किया कि कानूनी अड़चनों के कारण इस समस्या से छुटकारा पाना आसान नहीं होगा।

अजित को मिला नागर विमानन मंत्रालय

Last Updated: Sunday, December 18, 2011, 04:02

केंद्रीय मंत्रिमंडल में मामूली विस्तार के बाद रविवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रमुख अजित सिंह को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। उन्हें नागर विमानन मंत्रालय दिया गया है।

अजित सिंह नीत रालोद संप्रग में शामिल

Last Updated: Monday, December 12, 2011, 13:05

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) इन अटकलों के बीच सोमवार को औपचारिक रूप से संप्रग में शामिल हो गया कि इसके प्रमुख अजित सिंह को कैबिनेट में नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में शामिल किया जाएगा। लोकसभा में रालोद की पांच सीटें हैं। रालोद के संप्रग में शामिल होने के साथ ही संप्रग के सांसदों की संख्या 272 से बढ़कर 277 हो गई है।

मायावती का फैसला राजनीतिक पर स्वागत योग्य

Last Updated: Wednesday, November 16, 2011, 12:49

रालोद प्रमुख अजित सिंह ने उत्तर प्रदेश को चार राज्यों में बांटने के मायावती सरकार के फैसले को राजनीतिक स्टंट करार दिया, लेकिन उसे स्वागत योग्य भी बताया।