ध्‍यानचंद - Latest News on ध्‍यानचंद | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

तेंदुलकर को भारत रत्न से नवाजने पर उमा ने किए सवाल

Last Updated: Thursday, February 6, 2014, 20:52

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को ‘भारत रत्न’ दिए जाने को ‘बड़ी भूल’ करार देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने गुरुवार को कहा कि आईपीएल की बोली प्रक्रिया में शामिल होकर करोड़ों रुपए में ‘बिकने’ वाला क्रिकेटर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान का हकदार नहीं हैं।

हॉकी विश्व लीग फाइनल : जर्मनी के खिलाफ भारत को कड़ी चुनौती

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 20:29

शुरूआती दो मैच में शिकस्त झेलने वाली भारतीय टीम को हीरो हाकी विश्व लीग फाइनल में अपना अभियान पटरी पर लाने के लिये अंतिम पूल मैच में कल ओलंपिक चैम्पियन जर्मनी से होने वाले मुकाबले में कड़ी मशक्कत करनी होगी।

FIH वर्ल्ड लीग फाइनल की तैयारी कल से दिल्ली में

Last Updated: Friday, December 27, 2013, 18:03

मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 10 जनवरी से होने वाले एफआईएच वर्ल्ड लीग फाइनल के लिए सीनियर भारतीय टीम के सम्भावितों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 28 दिसम्बर से होगा।

हॉकी विश्व कप: भारत बाहर, कोरिया क्वार्टर फाइनल में

Last Updated: Wednesday, December 11, 2013, 00:45

भारतीय हॉकी टीम जूनियर विश्व कप की खिताबी दौड़ से बाहर हो गई। भारत को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में जारी इस टूर्नामेंट की खिताबी दौड़ में बने रहने के लिए मंगलवार को कोरिया को हराना था, लेकिन कोरिया ने अपने स्टार सेयोंगजू यू की हैट्रिक की बदौलत उसे 3-3 के ड्रॉ पर रोकते हुए अपना रास्ता साफ कर लिया।

हॉकी विश्व कप: कनाडा के खिलाफ बड़ी जीत चाहेगा भारत

Last Updated: Saturday, December 7, 2013, 11:45

भारतीय हॉकी टीम मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में जारी हीरो जूनियर हॉकी विश्व कप के दूसरे दिन शनिवार को अपने दूसरे पूल मैच में कनाडा के साथ भिड़ेगी। भारत को पूल-सी के अपने पहले ही मैच में नीदरलैंड्स के हाथों 2-3 से हार मिली थी। खिताब की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को अब बाकी के अपने दोनों पूल मैच हर हाल में जीतने होंगे।

ध्यानचंद को भारत रत्न देने पर विचार कर रही सरकार

Last Updated: Tuesday, December 3, 2013, 21:54

खेल मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि सरकार महान खिलाड़ी ध्यानचंद को देश में हाकी और खेलों में उनके योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित करने पर विचार कर रही है।

सचिन से पहले ध्यानचंद `भारत रत्न` के हकदार थे: मिल्खा सिंह

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 00:33

सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए महान एथलीट मिल्खा सिंह ने आज कहा कि देश में युवाओं के आदर्श तेंदुलकर इस सम्मान के हकदार हैं। मिल्खा ने कहा कि इतने कामयाब क्रिकेटर होने के बावजूद भी तेंदुलकर विनम्रता की मूर्ति हैं और उनकी यही खूबी उन्हें बाकी महान खिलाड़ियों से अलग करती है, लेकिन निजी तौर पर मुझे लगता है कि ध्यानचंद इसके पहले हकदार थे क्योंकि अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर उन्होंने ही भारत को लाया था।

ध्यानचंद भी भारत रत्न के हकदार : मिल्खा सिंह

Last Updated: Friday, November 22, 2013, 15:19

अपने जमाने के दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह ने कहा कि ध्यानचंद भी भारत रत्न के हकदार हैं और इसलिए सरकार को हाकी के जादूगर को सम्मानित करना चाहिए।

`ध्यानचंद को भारत रत्न नहीं मिलना देश से छलावा`

Last Updated: Wednesday, November 20, 2013, 15:13

मेजर ध्यानचंद से पहले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न दिये जाने से पैदा हुए विवाद के बीच इस महान हॉकी खिलाड़ी के बेटे अशोक कुमार ने आज कहा कि अगर वह खेल से जुड़े नहीं होते तो ध्यानचंद का नाम इस देश से मिट जाता।

HIL ने की मांग-ध्यानचंद को मिले भारत रत्न

Last Updated: Tuesday, November 19, 2013, 22:26

हाकी इंडिया लीग (एचआईएल) ने भी ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग में खुद को शामिल करते हुए मंगलवार को कहा कि सरकार को हॉकी के जादूगर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करना चाहिए।

`हॉकी के जादूगर ध्यानचंद भी हकदार हैं, उन्हें भी दो भारत रत्न’

Last Updated: Tuesday, November 19, 2013, 16:17

महान हॉकी खिलाडी मेजर ध्यानचंद को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते हुए पूर्व हॉकी खिलाडियों ने कहा है कि यह सम्मान उन्हें नहीं दिया जाना उस महान खिलाडी का अपमान है जिसने देश को गुलामी के दौर में खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई थी।

सोढ़ी को खेल रत्न, कोहली समेत कई अन्य को अर्जुन पुरस्कार

Last Updated: Saturday, August 31, 2013, 21:07

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने आज यहां राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में भव्य कार्यक्रम में मशहूर निशानेबाज रंजन सोढ़ी और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली सहित खिलाड़ियों तथा कोचों को खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया।

मेजर ध्यान चंद को ‘भारत रत्न’ देने की सिफारिश

Last Updated: Monday, August 5, 2013, 16:34

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को ‘भारत रत्न पुरस्कार’ प्रदान किए जाने की सिफारिश की गयी है। खेल और युवा मामलों के मंत्री जितेन्द्र सिंह ने लोकसभा में आज रामकिशुन के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी।

हॉकी वर्ल्ड लीग : चीन पर भारी भारत, राउंड-3 का रास्ता साफ

Last Updated: Saturday, February 23, 2013, 22:34

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में चीन को इस खेल का ककहरा पढ़ाया और अब तक के आंकड़ों के लिहाज से जून में होने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-3 के लिए स्थान सुरक्षित करने में सफल रहा।

महिला हॉकी: मलेशिया ने कजाकिस्तान को हराया

Last Updated: Thursday, February 21, 2013, 14:06

मलेशिया की महिला टीम ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम खेले गए हीरो एफआईएच हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-2 टूर्नामेंट के अपने तीसरे राउंड रोबिन मुकाबले में कजाकिस्तान को 3-1 से हरा दिया।

हॉकी वर्ल्ड लीग : ओमान पर भी बड़ी जीत चाहेगा भारत

Last Updated: Wednesday, February 20, 2013, 13:46

मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम जारी हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-2 टूर्नामेंट के अपने पहले राउंड रोबिन मुकाबले में फिजी को 16-0 से रौंदने के बाद भारत की पुरुष टीम अपने दूसरे लीग मैच में बुधवार को ओमान के खिलाफ खेलेगी।

हॉकी विश्व लीग के लिए दर्शक टिकट जारी

Last Updated: Thursday, February 14, 2013, 18:24

हॉकी विश्व लीग राउंड दो के लिए टिकट आज जारी कर दिए गए और यह मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम के टिकट काउंटर पर उपलब्ध रहेंगे।

हीरो एफआईएच हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-2 के लिए दिल्ली तैयार

Last Updated: Wednesday, February 13, 2013, 18:33

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के बैनर तले मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 18 से 24 फरवरी, 2013 के बीच हीरो एफआईएच हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-2 टूर्नामेंट (पुरुष एवं महिला) का आयोजन होना है।

HIL : दिल्ली वेवराइडर्स ने पंजाब वारियर्स को हराया

Last Updated: Monday, January 14, 2013, 22:19

भारतीय कप्तान सरदार सिंह की अगुवाई वाली दिल्ली वेवराइडर्स की टीम ने सोमवार को यहां पहली हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के उद्घाटन मैच में आस्ट्रेलिया की जैमी ड्वायेर की कप्तानी वाली जेपी पंजाब वारियर्स को 2-1 से हराया।

रंगारंग समारोह में हुआ हॉकी इंडिया लीग का आगाज

Last Updated: Monday, January 14, 2013, 20:53

आसमान को चकाचौंध करने वाली आतिशबाजी और हैरतंगेज कारनामों वाले लेजर शो के साथ आज मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर पहली हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) का आगाज हुआ।

ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी का सुनहरा सफर

Last Updated: Tuesday, July 3, 2012, 18:58

दुनिया भर में हॉकी की धमक और चमक तो आज भी देखने को मिलती है। ओलंपिक में भारतीय हॉकी का सफर काफी शानदार रहा है। खासतौर पर जब हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का युग था। जब से ध्यानचंद युग की शुरुआत हुई तब से भारतीय हॉकी ने पटलकर पीछे नहीं देखा।

ध्यानचंद का किरदार निभाएंगे इरफान

Last Updated: Saturday, April 14, 2012, 09:56

फिल्म ‘पान सिंह तोमर’ में अपने अभिनय के लिए मिली तारीफों के बाद इरफान अब भारतीय हॉकी के महानतम खिलाड़ी ध्यानचंद के जीवन पर आधारित फिल्म में उनका किरदार निभाना चाहते हैं।

'पहले ध्यानचंद को मिले भारत रत्न'

Last Updated: Friday, April 13, 2012, 09:45

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न का हकदार करार दिया लेकिन इसके साथ ही कहा कि बल्लेबाजी के बादशाह से पहले हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को देश के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा जाना चाहिए।

सचिन नहीं, मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न ?

Last Updated: Wednesday, January 25, 2012, 04:09

खेल मंत्रालय ने हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद और तेंजिंग नॉर्गे का नाम देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की सिफारिश की है।

सचिन, ध्यानचंद को मिल सकता है भारत रत्न

Last Updated: Friday, December 16, 2011, 04:24

सचिन तेंदुलकर और हॉकी के जादूगर मेजर ध्‍यानचंद को देश का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान भारत रत्‍न मिल सकता है।