दक्षिण चीन सागर - Latest News on दक्षिण चीन सागर | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

दक्षिण चीन सागर में चीन की आक्रामक कार्रवाई पर अमेरिका ने जताई चिंता

Last Updated: Tuesday, May 13, 2014, 09:27

अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में चीन की कथित आक्रामक कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त की है। समुद्र में एक विवादित तेल कुएं को लेकर चीन और वियतनाम के बीच तनावपूर्ण माहौल है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे का जहाज टकराने का आरोप लगाया है।

दक्षिण चीन सागर तनाव के बारे में चिंता न करे भारत: चीन

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 17:11

दक्षिण चीन सागर में तनाव को लेकर भारत द्वारा चिंता जताए जाने से नाराज चीन ने सोमवार को कहा कि भारतीय लोगों को इस मुद्दे के बारे में ‘बहुत अधिक चिंता करने’ की जरूरत नहीं है।

दक्षिण चीन सागर में चीनी पोतों की कार्रवाई चिंताजनक : अमेरिकी सीनेटर

Last Updated: Saturday, May 10, 2014, 17:09

प्रभावशाली अमेरिकी सीनेटरों के एक बहुदलीय समूह ने दक्षिण चीन सागर में चीनी पोतों की हाल की कार्रवाइयों को ‘अत्यंत चिंताजनक’ बताया है और अमेरिकी सांसदों से कहा है कि वे एशिया प्रशांत क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता के लिए समर्थन दोहराने के मकसद से सीनेट में प्रस्ताव पारित करें।

दक्षिण चीन सागर में आचार संहिता का पालन करने के पक्ष में भारत

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 20:18

भारतीय वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत दक्षिण चीन सागर में मौजूदा हालात के मित्रतापूर्ण समाधान पर विचार कर रहा है लेकिन यह भी चाहता है कि सभी देश एक आचार संहिता का पालन करें ताकि क्षेत्र में तनाव अब और न बढ़े।

अमेरिका ने नए वायु रक्षा क्षेत्र को लेकर चीन को दी चेतावनी

Last Updated: Saturday, February 1, 2014, 12:27

अमेरिका ने विवादित द्वीपों समेत दक्षिण चीन सागर के हिस्सों में नये वायु रक्षा क्षेत्र घोषित करने के किसी भी कदम के खिलाफ चीन को आगाह किया है।

दक्षिण चीन सागर में चीन के प्रतिबंध उकसाने वाले: अमेरिका

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 10:23

दक्षिण चीन सागर के विवादित जल क्षेत्र में मछली पकड़ने पर चीन की हालिया पाबंदी को अमेरिका ने ‘भड़काऊ और संभावित खतरनाक कदम’ करार दिया है।

जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे के बयान पर भड़का चीन

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 14:15

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हांग लेई ने दक्षिण चीन सागर के हवाई रक्षा क्षेत्र के बारे में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के हालिया बयान पर कड़ी टिप्पणी की है।

दक्षिण चीन सागर में तेल खोज के लिए भारत-वियतनाम में समझौता

Last Updated: Thursday, November 21, 2013, 00:04

एक अहम कदम बढ़ाते हुए भारत और वियतनाम ने बुधवार को नए तेल ब्लॉकों के आवंटन सहित विवादित दक्षिण चीन सागर में तेल की खोज वाली परियोजनाएं विकसित करने और उन्हें बढ़ाने के लिए एक समझौते पर दस्तखत किया।

दो चीनी पोत विवादित क्षेत्र में घुसे: जापान

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 10:41

विवादित द्वीपसमूह के नजदीक जलक्षेत्र में दो चीनी पोत गुरुवार को घुस आए। हालिया समय में एशियाई शक्तियों के बीच इस तरह की घटनाओं के मुद्दे पर गतिरोध बढ़ा है।

भारत को द. चीन सागर में तेल उत्खनन का अधिकार: वियतनाम

Last Updated: Thursday, July 11, 2013, 20:07

भारत की तेल उत्खनन परियोजनाओं पर चीन के विरोध को नजरअंदाज करते हुए वियतनाम ने कहा है कि भारत को दक्षिण चीन सागर में तेल उत्खनन का अधिकार है, क्योंकि यह क्षेत्र उसके (वियतनाम) विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में आता है।

द. चीन सागर मामले में चीन ने दी भारत को चेतावनी

Last Updated: Wednesday, December 5, 2012, 23:00

चीन ने विवादास्पद दक्षिण चीन सागर में तेल उत्खनन के किसी भी ‘मनमाने’ प्रयास के खिलाफ आज यह कहते हुए भारत को चेतावनी दी कि वह विवादित क्षेत्र से बाहर के देश के हस्तक्षेप के खिलाफ है।

दक्षिण चीन सागर : US ने चीन को धमकाया

Last Updated: Saturday, December 1, 2012, 15:19

दक्षिण चीन सागर में विवादास्पद क्षेत्र पर चीन के दावों के मद्देनजर अमेरिका ने बीजिंग और इस क्षेत्र के अन्य देशों से कहा है कि वे इस क्षेत्र में तनाव बढ़ाने वाला कोई भी कदम न उठाएं।

चीन के खिलाफ एकजुट हो आसियान : हिलेरी

Last Updated: Tuesday, September 4, 2012, 20:26

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने मंगलवार को दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के संगठन ‘आसियान’ के सदस्य देशों से अपील की कि उन्हें दक्षिण चीन सागर में विवादों से निपटने में चीन के सामने अपनी एकजुटता दिखानी चाहिए ।

दक्षिण सागर में चीन को भारत का दखल बर्दाश्त नहीं!

Last Updated: Wednesday, August 1, 2012, 16:54

दक्षिण चीन सागर में भारत और वियतनाम अगर तेल-गैस खोजने का कार्य जारी रखते हैं तो चीन सरकार को कड़ा रुख अपनाना चाहिए।

दक्षिण चीन सागर पर बीजिंग ने बढ़ाया पहरा

Last Updated: Friday, July 27, 2012, 22:14

चीन ने दक्षिण चीन सागर में गैरीसन की अगुवाई के लिए दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को नामजद कर दुनिया के इस सबसे विवादास्पद समुद्री क्षेत्र पर अपने दावे के अभियान में दूसरा कदम उठाया है।

बीजिंग की दक्षिण चीन सागर नीति से अमेरिका खफा

Last Updated: Thursday, July 26, 2012, 13:31

अमेरिका के एक सीनेटर ने कहा कि दक्षिण चीन सागर के विवादित भूभागों पर नियंत्रण की चीन की हालिया एकतरफा कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन हो सकती है।

चीन का पैंतरा, विवादित द्वीप पर बसाया नया शहर

Last Updated: Tuesday, July 24, 2012, 16:27

चीन ने विवादास्पद दक्षिणी चीन सागर में एक छोटे द्वीप पर नया शहर बसाने का एलान किया है। चीन की सरकार ने कहा कि विवादित क्षेत्र में सांशा शहर को आगे काफी विकसित किया जाएगा और जियाओ जिए को इसका पहला मेयर निर्वाचित किया गया है।

चीन की नई हेकड़ी, वियतनामी तेल ब्लॉक की नीलामी का किया ऐलान

Last Updated: Tuesday, July 17, 2012, 12:14

चीन एक बार फिर भारत को दक्षिण चीन सागर विवाद में घसीटने की कोशिश कर रहा है।

अमेरिका-चीन ने की दक्षिण चीन सागर पर वार्ता

Last Updated: Thursday, July 12, 2012, 18:19

दक्षिण चीन सागर में क्षेत्रीय विवाद को दूर करने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने आसियान शिखर सम्मलेन से इतर चीन के अपने समकक्ष यांग जेची से चर्चा की है।

आसियान के दक्षिण चीन सागर प्रस्ताव पर चीन उदासीन

Last Updated: Wednesday, July 11, 2012, 23:49

दक्षिण चीन सागर में समुद्री जल क्षेत्र पर विभिन्न देशों के बीच विवाद से बचने के लिए दक्षिण पूर्व एशियाई देशों द्वारा नियम तय किए जाने के प्रस्ताव पर चीन ने बुधवार को काफी सधी हुई प्रतिक्रिया व्यक्त की।

द. चीन सागर विवाद: चीन ने आसियान को चेताया

Last Updated: Wednesday, July 11, 2012, 08:47

चीन ने आसियान देशों को दक्षिण चीन सागर पर विवाद को तूल देने से परहेज करने की चेतावनी दी और क्षेत्रीय मंच पर इसपर चर्चा करने का विरोध किया।

द.चीन सागर में मछली पकड़ने पर बैन

Last Updated: Monday, May 14, 2012, 16:23

फिलीपीन के साथ शोआल द्वीप को लेकर बढ़ते तनाव के बीच चीन ने संसाधनों से भरपूर दक्षिण चीन सागर के एक विवादित द्वीप के आसपास के जलक्षेत्र में 16 मई से मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

चीन ने द. चीन सागर में खुदाई शुरू की

Last Updated: Wednesday, May 9, 2012, 11:30

चीन की पहली मशीन ने दक्षिण चीन सागर में बुधवार को खुदाई का काम शुरू कर दिया। इसे चीन के तेल उद्योग का एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

द. चीन सागर में तेल उत्खनन करेगी ONGC

Last Updated: Tuesday, April 24, 2012, 16:35

चीन द्वारा आपत्ति किए जाने के बावजूद ओएनजीसी ने एक वियतनामी कंपनी के साथ मिलकर दक्षिण चीन सागर में तेल की खोज शुरू करने की तैयारी की है।

दक्षिण चीन सागर से दूर रहे रूस: चीन

Last Updated: Tuesday, April 10, 2012, 15:57

चीन ने रूस से विवादित दक्षिण चीन सागर में किसी प्रकार के उत्खनन कार्यों से दूर रहने को कहा है।

दक्षिण चीन सागर विश्‍व की संपत्ति: कृष्णा

Last Updated: Friday, April 6, 2012, 10:40

विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण चीन सागर विश्व की सम्पत्ति है और समृद्ध व्यापार के लिए इसे मुक्त होना चाहिए। कृष्णा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भारत मानता है दक्षिण चीन सागर विश्व की सम्पत्ति है, उन व्यापारिक मार्गों को किसी भी देश के हस्तक्षेप से मुक्त होना चाहिए।

चीन की धमकी, द. चीन सागर से दूर रहे भारत

Last Updated: Thursday, April 5, 2012, 05:21

दक्षिण चीन सागर से तेल निकालने के मसले पर चीन ने एक बार फिर भारत के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार किया है। चीन ने कहा है कि अगर दक्षिण चीन सागर के विवादित क्षेत्र से भारत तेल निकालता है तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

चीन ने शुरू की द. चीन सागर की मैपिंग

Last Updated: Tuesday, March 27, 2012, 13:34

चीन ने मंगलवार को कहा कि तेल एवं गैस के उत्खनन में तेजी लाने तथा क्षेत्रीय दावा मजूबत करने के लिए उसने दक्षिण चीन सागर (एससीएस) का नक्शा बनाने का काम शुरू कर दिया है।

तेल उत्खनन पर चीन ने भारत को चेताया

Last Updated: Sunday, March 25, 2012, 08:11

दक्षिण चीन सागर को विवादित क्षेत्र बताते हुए चीन ने भारत को वियतनामी ब्लाक में तेल उत्खनन से दूर रहने की चेतावनी दी है ताकि क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित रह सके।

भारत का कदम भड़काने वाला:चीन

Last Updated: Friday, September 16, 2011, 17:44

दक्षिण चीन सागर में वियतनाम के साथ तेल उत्खनन के लिए सहयोग जारी रखने के भारत के बयान पर देश के एक प्रभावशाली सरकारी अखबार ने इसे राजनीतिक रूप से भड़काने वाला गंभीर कदम बताया है.

भारत को तेल निकालने से चीन ने रोका

Last Updated: Thursday, September 15, 2011, 12:20

चीन ने एक बार फिर भारत को दक्षिण चीन सागर में तेल और गैस निकालने से रोक दिया है. चीन का कहना है कि जिस क्षेत्र में ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) तेल और गैस निकाल रही है वह इलाका उसके अधीन है.