जारवा - Latest News on जारवा | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

अंडमान में मुक्त कराई गईं 8 जारवा लड़कियां

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 13:07

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में दूरस्थ पहाड़ियों से 8 जारवा लड़कियों को मुक्त कराया गया है। अंडमान के पुलिस अधीक्षक चिन्मय बिस्वाल ने बुधवार को यहां बताया कि कुछ आदमियों ने पिछले सप्ताह जारवा आरक्षित क्षेत्र (जारवा रिजर्व जोन) से इन लड़कियों का अपहरण कर लिया था। इस सिलसिले में सात अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

जारवा जोन रोड में पर्यटकों पर लगी पाबंदी

Last Updated: Thursday, January 31, 2013, 18:24

सुप्रीम कोर्ट के एक हालिया आदेश के बाद अंडमान निकोबार प्रशासन ने जारवा क्षेत्र से गुजरने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क का पर्यटकों द्वारा इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है और बसों में यात्रा करने वाले स्थानीय लोगों को टिकट खरीदने के दौरान पहचान पत्र दिखाना होगा।

जारवा समुदाय की सुरक्षा को बनेगा कानून

Last Updated: Thursday, May 31, 2012, 15:25

जारवा आदिवासी महिलाओं को अर्धनग्न दिखाने वाले वीडियो से उपजे विवाद के परिप्रेक्ष्य में केन्द्र सरकार ने आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह के आदिवासियों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

जारवा समुदाय संकट की ओर: आयोग

Last Updated: Sunday, May 20, 2012, 07:23

एससी/एसटी आयोग ने आगाह किया है कि जारवा जनजाति समुदाय की प्रतिरोधक क्षमता तत्काल बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि यह समुदाय अस्तित्व के संकट की ओर बढ़ रहा है।

'मुख्यधारा में आना चाहते हैं जारवा'

Last Updated: Saturday, April 14, 2012, 11:52

स्थानीय सांसद विष्णुपद रे का कहना है कि जारवा समुदाय के लोग मुख्यधारा में शामिल होकर आधुनिक जीवनशैली अपनाना चाहते हैं।

जारवा आदिवासियों की सुरक्षा के इंतजाम

Last Updated: Tuesday, March 13, 2012, 13:11

अंडमान निकोबार द्वीप समूह के जारवा आदिवासियों को अधिक सुरक्षा मुहैया कराने के लिए सरकार ने वाहनों की आवाजाही पर निगरानी के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति और आदिवासी इलाकों में वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगाने के लिए नया कानून बनाने सहित कई कदम उठाए हैं।

जारवा केस में कांस्टेबल गिरफ्तार

Last Updated: Tuesday, February 21, 2012, 10:29

अर्धनग्न जारवा कबिलाई महिलाओं की वीडियोग्राफी के सिलसिले में पुलिस ने मंगलवार को एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया जिसने कथित तौर पर पीड़ितों को नृत्य के लिए कहा और उसे फिल्माया।

जारवा वीडियो: पुलिसकर्मी की पहचान

Last Updated: Monday, February 20, 2012, 15:25

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह पुलिस ने विदेशी पर्यटकों के सामने जारवा जनजाति के सदस्यों से नृत्य करवाने के विवादास्पद घटनाक्रम में कथित तौर पर शामिल एक पुलिसकर्मी की पहचान की है।

'अंडमान ट्रक मार्ग को बंद करना मुश्किल'

Last Updated: Sunday, February 19, 2012, 05:45

अंडमान निकोबार द्वीप समूह के अंडमान ट्रंक मार्ग को लेकर भारत से ब्रिटेन तक मचे हंगामे के बीच राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने कहा है कि इस मार्ग को तत्काल बंद करना मुश्किल है।

बढ़ रही है जारवा समुदाय की आबादी

Last Updated: Tuesday, February 7, 2012, 12:08

जारवा आदिवासी समुदाय की महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद अब एक अच्छी खबर है कि इस समुदाय की आबादी बढ़ रही है।

जारवा पर अंडमान प्रशासन को नोटिस

Last Updated: Monday, February 6, 2012, 15:09

नुसूचित जनजाति आयोग ने जारवा आदिवासियों से संबंधित एक वीडियो फुटेज पर हरकत में आते हुए सोमवार को अंडमान एवं निकोबार प्रशासन से कहा कि वह इस प्रकरण में शामिल लोगों के प्रति कार्रवाई करे और जल्द से जल्द उसे एक रिपोर्ट सौंपे।

जारवा: एसटी आयोग नोटिस जारी करेगा

Last Updated: Sunday, February 5, 2012, 18:02

जारवा आदिवासियों से जुड़े नए वीडियो फुटेज में पुलिस अधिकारियों के शामिल होने को गंभीरता से लेते हुए अनुसूचित जनजाति आयोग ने रविवार को कहा कि अंडमान निकोबार प्रशासन को नोटिस जारी किया जाएगा।

अंडमान से जुड़े दो नए वीडियो से खलबली

Last Updated: Sunday, February 5, 2012, 09:46

जारवा आदिवासियों पर पिछले महीने आए वीडियो को लेकर विवाद अभी थमा नहीं था कि दो नए वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पर्यटकों को अंडमान-निकोबार के इस आदिवासी समुदाय के लोगों के पास दिखाया गया है।

तीन साल पुराना है अर्धनग्न वीडियो

Last Updated: Sunday, February 5, 2012, 05:51

अंडमान के जारवा आदिवासी समुदाय की अर्धनग्न महिलाओं के नृत्य संबंधी वीडियो फुटेज को लेकर की गई जांच में खुलासा हुआ है कि यह फुटेज करीब साढ़े तीन साल पुराना है।

जारवा वीडियो मामले में दो गिरफ्तार

Last Updated: Tuesday, January 24, 2012, 15:18

अंडमान निकोबार पुलिस ने ब्रिटेन के एक पत्रकार को जारवा संरक्षित क्षेत्र की यात्रा पर ले जाने और उसे अर्धनग्न आदिवासी बालाओं का नृत्य करते हुए वीडियो उपलब्ध कराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जारवा वीडियो मामले में दो गिरफ्तार

Last Updated: Thursday, January 19, 2012, 09:37

अंडमान निकोबार द्वीप समूह की जारवा जनजाति की अर्धनग्न महिलाओं को पर्यटकों के समक्ष नृत्य करते दिखाने वाले विवादास्पद वीडियो मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जारवा मामले में एनटीआरओ से मदद

Last Updated: Sunday, January 15, 2012, 11:30

केंद्र शासित राज्य अंडमान-निकोबार पुलिस ने अर्धनग्न जारवा जनजाति महिलाओं के विवादास्पद वीडियो मामले में राष्ट्रीय तकनीक अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) से मदद मांगी है।

आदिवासी नाच मामले में मांगी रिपोर्ट

Last Updated: Wednesday, January 11, 2012, 12:50

जारवा जनजाति के लोगों का कथित शोषण किए जाने और भोजन के बदले पर्यटकों के समक्ष नृत्य करने के लिए मजबूर करने की खबर पर गृह मंत्रालय ने बुधवार को अंडमान निकोबार प्रशासन से रिपोर्ट मांगा है।