दिल्ली के कानून मंत्री - Latest News on दिल्ली के कानून मंत्री | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

जानकारी होती तो विवादों को टाल सकता था : भारती

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 21:58

विवादों में फंसे दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने आज कहा कि उनका इरादा अच्छा था लेकिन उन्हें ‘गलत तरीके’ से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें प्रक्रियाओं की ‘जानकारी’ होती तो वह विवादों को टाल सकते थे।

मीडिया से बदसलूकी करने के बाद सोमनाथ भारती ने मांगी माफी, कहा था- 'मोदी ने कितने पैसे दिये'

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 17:24

दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन इलाके में मध्य रात को छापे मारने के विवादों में धिरे दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती आज (शनिवार को) मीडिया के सवालों पर भड़ गए। उन्होंने मीडियाकर्मी से कहा, भाजपा के पीएम उम्मीदवार ने कितने पैसे दिये?

अफ्रीकी महिला दुव्‍यर्वहार मामला: महिला आयोग के सामने आज पेश हो सकते हैं सोमनाथ भारती

Last Updated: Friday, January 24, 2014, 12:22

अफ्रीकी महिलाओं के साथ दुर्व्‍यवहार के मामले में दिल्‍ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली महिला आयोग ने भारती को दूसरा नोटिस भेजकर इस मामले में उन्हें जवाब देने के लिए शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक तलब किया है। इससे पहले, सोमनाथ भारती ने पहले कोई नोटिस न मिलने की बात कही थी।

आम आदमी पार्टी सोमनाथ भारती के साथ, नहीं देंगे इस्तीफा

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 22:30

अफ्रीकी महिलाओं से अभद्रता के मामले में घिरे दिल्ली के कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती को पार्टी ने क्लीन चिट दे दी है। पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।

कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ एक और शिकायत

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 14:04

दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती एक बार फिर एक नए विवाद में फंस गए हैं। इस बार उनके खिलाफ यूगांडा की एक महिला ने बदतमीजी करने का आरोप लगाया है।

सोमनाथ भारती विवाद: केजरीवाल ने उपराज्यपाल से की मुलाकात

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 12:44

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की और समझा जाता है कि विधि मंत्री सोमनाथ भारती को लेकर पैदा हुए विवाद पर दोनों के बीच चर्चा हुई। भारती दक्षिण दिल्ली में आधी रात के समय हमलावरों के एक समूह की कथित अगुवाई को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं।

सोमनाथ भारती के खिलाफ विरोध तेज, आप` सरकार पर कार्रवाई के लिए बढ़ा दबाव

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 12:47

अफ्रीकी महिलाओं के साथ कथित दुर्व्‍यवहार के मामले में दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ विरोध के सुर तेज हो गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई का दबाव और बढ़ गया जब एक अफ्रीकी महिला ने उनकी पहचान आधी रात को घर में घुसकर अफ्रीकी महिलाओं से दुर्व्‍यवहार करने वाले समूह का कथित तौर पर नेतृत्व करने वाले के रूप में की।

सोमनाथ भारती के खिलाफ धरना देगी बीजेपी

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 10:44

दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर इस्तीफे का दबाव बनाने के लिए दिल्ली भाजपा ने अपनी जिला इकाई से 24 जनवरी को धरने पर बैठने को कहा है।

भारती के इस्तीफे को लेकर उपराज्यपाल से मिलेंगे: कांग्रेस

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 09:44

खिड़की एक्सटेंशन में मध्य रात्रि में छापेमारी को लेकर आम आदमी पार्टी पर हमलावर होते हुए कांग्रेस ने अफ्रीकी महिला पर हमला करने में कथित तौर पर शामिल रहने के कारण दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती को तत्काल गिरफ्तार करने और हटाने की मांग की।

दिल्ली महिला आयोग ने सोमनाथ भारती को भेजा सम्मन

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 15:34

दिल्ली महिला आयोग ने हाल में दक्षिण दिल्ली में युगांडा की कुछ महिलाओं के घर में आधी रात को छापेमारी के दौरान उनसे मारपीट करने के आरोप को लेकर दिल्ली के विधि मंत्री सोमनाथ भारती को अपने सामने पेश होने का सम्मन भेजा है।

अफ्रीकी महिला दुर्व्‍यवहार प्रकरण: सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई के लिए बढ़ा दबाव

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 14:22

दक्षिणी दिल्ली में आधी रात को घर में घुसकर अफ्रीकी महिलाओं से दुर्व्‍यवहार मामले में दिल्ली सरकार पर कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अफ्रीकी महिला ने आरोप लगाया है कि भारती की अगुवाई में भीड़ उनके घर में घुस गई और उन पर हमला किया गया।

दिल्‍ली के मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ी, युगांडा की महिलाओं के बयान दर्ज

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 11:15

युगांडा की महिलाओं के साथ बीते दिनों कथित प्रताड़ना के मामले में दिल्‍ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमनाथ भारती और उनके पार्टी समर्थकों द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित की गई युगांडा की चार महिलाओं के बयान मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मिडनाइट रेड : सोमनाथ भारती नहीं, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज हुआ

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 22:58

दिल्ली पुलिस ने अफ्रीकी महिलाओं के एक समूह द्वारा उत्पीड़न की की शिकायत के बाद आज अज्ञात लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की। प्राथमिकी में फिलहाल सोमनाथ भारती का नाम शामिल नहीं है।

केजरीवाल के मंत्री कटघरे में, कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर होगा केस दर्ज

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 15:04

विदेशी महिला की बदसलूकी के आरोप में दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर केस दर्ज होगा। पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमनाथ भारती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

हेगड़े ने दिल्ली के कानून मंत्री की आलोचना की

Last Updated: Saturday, January 18, 2014, 23:05

कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त संतोष हेगड़े ने कहा कि केजरीवाल सरकार की शुरूआत अच्छी नहीं रही। हेगड़े ने दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती द्वारा की गयी छापेमारी के तौर-तरीकों और जजों की बैठक बुलाने के विचार की आलोचना की।