पाकिस्‍तानी कैदी - Latest News on पाकिस्‍तानी कैदी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

भारत-पाक न्यायिक समिति तीन जेलों का दौरा करेगी

Last Updated: Friday, October 25, 2013, 19:38

भारत-पाकिस्तान संयुक्त न्यायिक समिति तीन जेलों अमृतसर, तिहाड़ और जयपुर का दौरा करेगी। इस दौरान पाकिस्तानी कैदियों के साथ बातचीत कर समिति उनकी रिहाई की संभावना भी तलाशेगी।

पाक कैदी पर हमले की खबर से तिहाड़ का इंकार

Last Updated: Friday, May 10, 2013, 22:14

तिहाड़ के जेल अधिकारियों ने पाकिस्तानी मीडिया में आयी इन खबरों से आज इंकार किया कि जेल में बंद एक पाकिस्तानी कैदी पर हमला किया गया है।

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह का शव पाकिस्तान भेजा गया

Last Updated: Thursday, May 9, 2013, 20:27

जम्मू की एक जेल में हुए हमले के छह दिनों बाद पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह रनजय की चंडीगढ़ के अस्पताल में मौत हो जाने के बाद पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक विमान गुरुवार शाम सनाउल्लाह का शव लेकर यहां से रवाना हो गया।

`सनाउल्ला की मौत से जैसे को तैसा का बदला पूरा`

Last Updated: Thursday, May 9, 2013, 19:12

जम्मू के एक वरिष्ठ नेता ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला रंजय की मौत भारतीयों के प्रति पाकिस्तान के रवैये का परिणाम है ।

सनाउल्ला की कुरान भी पाकिस्तान भेजी जाएगी

Last Updated: Thursday, May 9, 2013, 17:52

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला रंजय की 27 चीजें उसके शव के साथ पाकिस्तान भेजी जाएंगी। इनमें पवित्र कुरान भी शामिल है।

`सनाउल्‍लाह की मौत की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जांच हो`

Last Updated: Thursday, May 9, 2013, 11:47

पाकिस्तान के उच्चायोग ने भारत सरकार से पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह रंजे की मौत पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की जांच शुरू किए जाने का अनुरोध किया है। जम्मू जेल में गत सप्ताह हमले में घायल हुए सन्नाउल्लाह की चंडीगढ़ अस्पताल में गुरुवार को मौत हो गई।

पाक को सौंपा जाएगा सनाउल्ला का शव: शिंदे

Last Updated: Thursday, May 9, 2013, 10:34

चंडीगढ़ के एक अस्पताल में गुरवार को दम तोड़ने वाले पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला का शव पाकिस्तान को सौंपा जाएगा। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि हम उसका शव पाकिस्तान को सौंप देंगे।

सनाउल्‍लाह की अस्पताल में मौत, पाक को सौंपा जाएगा शव

Last Updated: Thursday, May 9, 2013, 13:09

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला रंजय की गुरुवार को सुबह यहां स्थित पीजीआईएमईआर अस्पताल में मौत हो गई। सनाउल्ला पिछले सप्ताह जम्मू की एक जेल में एक साथी कैदी द्वारा बुरी तरह पीटे जाने के बाद कोमा में चला गया था।

पाकिस्तानी कैदी का परिवार आज भारत पहुंचा

Last Updated: Tuesday, May 7, 2013, 14:17

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला रंजय के परिवार के दो सदस्य मंगलवार को यहां वाघा-अटारी सीमा के रास्ते यहां पहुंचे ।

पाक कैदी सनाउल्‍लाह का परिवार आज आएगा भारत

Last Updated: Tuesday, May 7, 2013, 10:01

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला का परिवार मंगलवार को भारत आएगा। जम्मू जेल में साथी कैदी के साथ हुई मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला रंजय के दो रिश्तेदारों को भारतीय उच्चायोग ने भारत जाने के लिए वीजा दे दिया।

पाक कैदी सनाउल्‍लाह को देखने चंडीगढ़ जाएंगे पाक राजदूत

Last Updated: Monday, May 6, 2013, 11:11

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह को देखने के लिए पाकिस्‍तान के हाई कमिश्‍नर सोमवार को चंडीगढ़ जाएंगे। पीजीआईएमईआर में भर्ती सनाउल्‍लाह की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

काटजू ने की पाक कैदी सनाउल्लाह की रिहाई की अपील

Last Updated: Sunday, May 5, 2013, 15:24

भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष मार्कन्डेय काटजू ने जम्मू की जेल में एक झगड़े में घायल हुए और चंडीगढ़ में अस्पताल में इलाज करा रहे एक पाकिस्तानी कैदी की रिहाई की आज केंद्र सरकार से अपील की।

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह रंजय की हालत अभी नाजुक

Last Updated: Sunday, May 5, 2013, 13:18

जम्मू जेल में साथी कैदी के साथ झगड़े में घायल पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह रंजय की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। यहां पीजीआईएमईआर ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला `डीप कोमा` में, हालत नाजुक

Last Updated: Saturday, May 4, 2013, 23:32

जम्मू जेल में अन्य कैदी के साथ झड़प में घायल हुए पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला को यहां पीजीआईएमईआर में वेंटिलेटर पर रखा गया है और वह अब ‘डीप कोमा’ में चला गया है।

पुलिस ने पाक कैदी पर हमला करने वाले की हिरासत मांगी

Last Updated: Saturday, May 4, 2013, 16:13

जम्मू कश्मीर पुलिस ने आज कहा कि वह यहां की कोट बलवाल जेल में पाकिस्तानी कैदी पर हमला करने वाले की हिरासत मांगने के लिए अदालत जाएगी।

'चंडीगढ़ में भर्ती पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह की हालत नाजुक'

Last Updated: Saturday, May 4, 2013, 17:56

जम्मू जेल में हमले का शिकार पाकिस्तानी कैदी की हालत शनिवार को और बिगड़ गई। कैदी को चण्डीगढ़ के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। जम्मू की एक जेल में पाक कैदी पर शुक्रवार को हमला हुआ था।

पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह की हालत स्थिर: भारत

Last Updated: Friday, May 3, 2013, 20:45

जम्मू की जेल में पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह रानजेय पर हमले को अफसोसजनक करार देते हुए भारत ने शुक्रवार को कहा कि उसकी हालत स्थिर है और उसने आश्वासन दिया कि दोषी दंडित किए जाएंगे। उधर, पाकिस्तान ने उसे तत्काल वापस भेजने की मांग की।

सनाउल्‍लाह को इलाज के लिए स्‍वदेश भेजा जाए: पाक

Last Updated: Friday, May 3, 2013, 17:30

पाकिस्तान ने भारत से मांग की है कि जम्मू के जेल में हमले के बाद कोमा में चले गए पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह को स्वदेश भेजा जाए।

पाक नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे भारत : पाकिस्तान

Last Updated: Friday, May 3, 2013, 21:08

जम्मू जेल में बंद अपने एक नागरिक पर हुए हमले पर चिंता व्यक्त करते हुए पाकिस्तान ने आज भारत से जेल में बंद सभी पाकिस्तानी कैदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

`पाकिस्‍तानी कैदी पर हमला अफसोसजनक`

Last Updated: Friday, May 3, 2013, 15:06

जम्मू जेल में एक दूसरे कैदी से कहासुनी के दौरान एक पाकिस्तानी कैदी के घायल होने की घटना को अफसोसजनक बताते हुए भारत ने आज कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी को सजा दी जाएगी।

पाकिस्‍तानी कैदी पर हमले की जांच शुरू: शिंदे

Last Updated: Friday, May 3, 2013, 15:15

केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू की एक जेल में पाकिस्तानी कैदी पर हुए हमले की जांच शुरू कर दी गई है।

तिहाड़ में पाकिस्तानी कैदियों की सुरक्षा बढ़ाई गई

Last Updated: Sunday, April 28, 2013, 00:06

पाकिस्तान की जेल में भारतीय कैदी सरबजीत सिंह पर हुए कातिलाना हमले की बदले की कार्रवाई की आशंका को देखते हुए तिहाड़ जेल में पाकिस्तानी कैदियों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

गुजरात: जेल में पाकिस्तानी कैदी ने लगाई फांसी

Last Updated: Saturday, April 6, 2013, 09:00

उत्तरी गुजरात के पाटन जिले में राधानपुर उप कारागार के शौचालय में एक पाकिस्तानी कैदी ने आज फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

भारतीय जेलों में 428 पाकिस्तानी बंद हैं: पाक

Last Updated: Monday, July 9, 2012, 23:26

सरकार ने आज संसद को सूचित किया कि 85 मछुआरों सहित कुल 428 पाकिस्तानी नागरिक भारतीय जेलों में बंद हैं।

भारतीय जेलों में बंद पाक कैदियों पर रिपोर्ट तलब

Last Updated: Friday, November 11, 2011, 09:43

बिना सुनवाई के भारतीय जेलों में दिन काट रहे पाकिस्तानी कैदियों की बड़ी संख्या पर ‘आश्चर्य’ जाहिर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को इस संबंध में दो हफ्तों के अंदर विस्तृत रिपोर्ट देने का शुक्रवार को आदेश दिया।