ओडिशा सरकार - Latest News on ओडिशा सरकार | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

महानदी कोलफील्ड्स ने 126 कर्मचारियों को किया बर्खास्त

Last Updated: Wednesday, May 21, 2014, 23:18

कोल इंडिया की इकाई महानदी कोलफील्ड्स ने आज कहा कि उसने ओडीशा सरकार की एक समिति की सिफारिशों के तहत नियुक्ति शर्तों और प्रावधानों का ‘उल्लंघन’ करने पर 126 कर्मचारियों की सेवायें बर्खास्त कर दी हैं।

पुरी रथ यात्रा: रथ पर चढ़ने और मूर्ति को छूने पर होगी पाबंदी

Last Updated: Tuesday, May 13, 2014, 09:22

वार्षिक पुरी रथ यात्रा महोत्सव से पहले जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति ने ओडिशा सरकार से आग्रह किया कि भक्तों द्वारा रथ के उपरी हिस्से पर चढ़ने एवं भगवान की मूर्ति को छूने के चलन पर रोक लगाई जाए।

ओडिशा ने दिए सारदा, सीशोर ग्रुप की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

Last Updated: Saturday, December 7, 2013, 15:36

ओडिशा सरकार ने निवेशकों को चिटफंड के जरिये कथित तौर पर करोड़ों रूपये का चूना लगाने वाली कोलकाता की सारदा ग्रुप और राज्य की सीशोर ग्रुप ऑफ कंपनीज की संपत्ति कुर्क करने के लिए एक अंतरिम आदेश जारी किया है।

वेदांता का अल्युमिना के लिए सरकार से हस्तक्षेप का आग्रह

Last Updated: Wednesday, September 4, 2013, 09:44

अपने झारसुगुडा के स्मेल्टर के लिए वेदांता को अल्युमिना की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कंपनी ने ओड़िशा से आग्रह किया है कि वह नेशनल अल्युमीनियम कंपनी (नाल्को) को अधिशेष या अतिरिक्त अल्युमिना की आपूर्ति उसे करने को राजी करे।

नवीन के उड़नखटोले पर ओडिशा ने खर्चे 6 करोड़

Last Updated: Thursday, August 29, 2013, 09:14

राज्यभर में दो साल की अवधि में सरकारी यात्रा के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की हेलीकॉप्टर उड़ानों के कारण सरकारी खजाने पर छह करोड़ रुपये से अधिक का बोझ पड़ा है।

पॉस्को के लिए 2100 एकड़ जमीन का अधिग्रहण

Last Updated: Thursday, April 18, 2013, 14:32

ओडिशा सरकार ने जगतसिंहपुर जिले में पॉस्को इंडिया की प्रस्तावित वृहद इस्पात परियोजना के लिए 2,100 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है।

ओडिशा सरकार ने पॉस्को-इंडिया को अनुचित लाभ पहुंचाया : कैग

Last Updated: Sunday, April 7, 2013, 18:39

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने कहा है कि ओडिशा सरकार ने दक्षिण कोरियाई इस्पात कंपनी पॉस्को को यहां प्रदेश की राजधानी में जमीन आवंटित करने में अनुचित लाभ पहुंचाया।

पॉस्को इलाके में जबर्दस्त तनाव, जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू

Last Updated: Sunday, March 3, 2013, 19:53

प्रस्तावित पॉस्को संयंत्र इलाके में तनाव के बीच ओडिशा सरकार ने इस विशाल स्टील परियोजना के लिये जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आज फिर से शुरू कर दी।

टाटा स्टील पर 6,000 करोड़ का जुर्माना

Last Updated: Monday, November 5, 2012, 23:22

ऐसा समझा जाता है कि ओड़िशा सरकार ने टाटा स्टील पर 6,000 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना निजी इस्तेमाल के लिए कंपनी को आवंटित खानों में अवैध तथा जरूरत से अधिक खनन के लिए लगाया गया है।

ओडिशा ने कुछ खदानों के लीज रद्द किए गए

Last Updated: Monday, October 8, 2012, 00:30

ओडिशा सरकार ने अवैध खनन रोकने के उद्देश्य से उन कुछ खदानों के पट्टे रद्द करने का निर्णय किया है जिनका नवीकरण फरवरी 1987 से सितम्बर 1994 तक उत्खनन रियायत नियामवली 1960 के कुछ प्रावधानों में परिवर्तन के साथ लंबित था।

सभी भूमिहीन आदिवासियों को देंगे जमीन : नवीन

Last Updated: Friday, September 28, 2012, 23:46

ओडिशा सरकार ने आज ऐलान किया कि आदिवासी उप योजना ब्लाक के तमाम भूमिहीन आदिवासियों को 2016-17 तक जमीन दी जाएगी।

पीपली रेप केस में सरकार से जवाब तलब

Last Updated: Sunday, August 19, 2012, 13:05

पीपली बलात्कार मामले की जांच कर रहे न्यायमूर्ति पीके मोहंती आयोग ने ओडिशा सरकार से सुनवाई की अगली तारीख सात सितंबर तक मृतक के अंतिम संस्कार में विलम्ब के कारण के बारे में जवाब देने को कहा है।

नवीन पटनायक सरकार को कोई खतरा नहीं: महापात्र

Last Updated: Wednesday, May 30, 2012, 14:49

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अनुपस्थिति में ओडिशा में सियासी उठापटक के बीच बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता प्यारी मोहन महापात्र ने इस खबर को बकवास कहा है कि नवीन पटनायक सरकार को कोई खतरा है।

माओवादियों ने रिहाई की डेडलाइन बढ़ाई

Last Updated: Sunday, April 15, 2012, 06:47

सत्तारूढ़ बीजद के विधायक झीना हिकाका को बंधक बनाने वाले माओवादियों ने रविवार को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए समयसीमा 18 अप्रैल तक बढ़ा दी।

मेरे पति की रिहाई जल्दी हो: कौशल्या

Last Updated: Friday, April 13, 2012, 03:56

इटालवी नागरिक पाउलो बासुस्को की रिहाई के बाद नक्सलियों के कब्जे में विधायक झीना हिकाका की पत्नी ने ओडीशा सरकार से अपने पति की सुरक्षित रिहाई की मांग की है।

ओडिशा सरकार माओवादियों की मांगों पर सख्‍त

Last Updated: Tuesday, April 10, 2012, 15:10

ओडिशा में माओवादियों द्वारा बंधक बनाए गए दो लोगों के मामले में समय सीमा मंगलवार को समाप्त होने के बीच ऐसा लगता है कि राज्य सरकार ने अपहर्ताओं की नई मांगों पर अपना रुख सख्त कर लिया है।

इटली के नागरिक की रिहाई पर संशय

Last Updated: Sunday, April 8, 2012, 16:49

तीन सप्ताह पहले अपहृत इटली के बंधक पाउलो बोसुस्को की रिहाई पर एक बार फिर संकट के बादल छा गये हैं, जब माओवादियों ने ओडिशा सरकार से पहले यह स्पष्ट करने को कहा है कि वह कितने नक्सलियों को रिहा कर रहा है और 13 में से कितनी मांग को पूरा करेगा।

ओडिशा: 5 माओवादियों की होगी रिहाई

Last Updated: Saturday, April 7, 2012, 10:22

ओडिशा सरकार ने शुनवार को कहा कि वह इतालवी नागरिक के अपहर्ताओं की ओर से जिन छह माओवादियों को रिहा करने की मांग की गई है, उनमें से पांच को रिहा करने पर सहमत हो गई है।

सरकार को बताने हैं रिहा होनेवालों के नाम

Last Updated: Thursday, April 5, 2012, 10:04

माओवादियों की ओर से दबाव के बाद अपहृत विधायक और एक इतालवी की रिहाई के बदले आठ माओवादियों तथा 19 अन्य को रिहा करने की घोषणा करने वाली ओड़िशा सरकार को गुरुवार को इन लोगों के नामों की घोषणा करनी थी जो अब तक नहीं हुई है ।

27 कैदियों को रिहा करेगा ओडिशा

Last Updated: Wednesday, April 4, 2012, 16:19

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार बंधक बनाए गए एक इतालवी पर्यटक और एक विधायक की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए आठ नक्सलियों सहित 27 राजनीतिक कैदियों को रिहा करने को राजी हो गई है।

ओडिशा: नक्सलियों की रिहाई पर विचार

Last Updated: Monday, April 2, 2012, 04:25

ओडिशा सरकार ने कहा कि वह कुछ माओवादियों को छोड़ने पर विचार रही है।

नक्सलियों ने सरकार का अनुरोध ठुकराया

Last Updated: Thursday, March 29, 2012, 09:15

बीजू जनता दल के विधायक जिना हिकाका के अपहर्ताओं ने ओडिशा सरकार के उस अनुरोध को ठुकरा दिया है जिसमें बातचीत के लिए मध्यस्थता करने वाले लोगों का नाम सुझाने को कहा गया था ।

'सरकार-माओवादियों के संघर्ष में हम फंसे'

Last Updated: Monday, March 26, 2012, 03:55

माओवादियों के चंगुल में 11 दिन रहने के बाद रिहा हुए इतालवी पर्यटक क्लाउडियो कोलांगेलो ने कहा कि वह नक्सलियों और सरकार के बीच चल रहे संघर्ष का शिकार हुए।