मंगल ग्रह - Latest News on मंगल ग्रह | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मंगल ग्रह के ज्वालामुखी में मौजूद था कभी जीवन

Last Updated: Thursday, May 29, 2014, 09:19

भूवैज्ञानिकों ने हाल ही में एक बेहद महत्वपूर्ण खोज में साबित कर दिया है कि मंगल ग्रह पर स्थित एक विशाल ज्वालामुखी में जीवन था। भूवैज्ञानिकों के अनुसार, मंगल ग्रह पर स्थित यह ज्वालामुखी माउंट एवरेस्ट से दोगुना ऊंचा है और कभी यह पूरी तरह बर्फ से ढका हुआ था।

मंगल पर पहली बस्ती बसाने जाएंगे 44 भारतीय

Last Updated: Friday, May 9, 2014, 08:55

मंगल ग्रह की इस यात्रा को आप रोचक भी कह सकते हैं और अब तक की सबसे जोखिम वाली भी, क्योंकि एक तरफ जहां यह यात्रा पृथ्वीवासियों को पहली बार मंगल ग्रह की धरती पर पहुंचने का मौका देगी, वहीं वहां पहुंचने वाले दोबारा पृथ्वी नहीं लौटेंगे, बल्कि वहीं बस जाएंगे।

रिसर्च में खुलासा-मंगल ग्रह पर कैसे खत्म हुआ पानी?

Last Updated: Sunday, March 30, 2014, 13:45

दुनिया भर के वैज्ञानिक जहां मंगल ग्रह पर पानी होने के संकेत मिलने पर उत्साहित हैं वहीं उल्कापिंड को लेकर किए जा रहे एक अध्ययन में खुलासा हुआ है कि मंगल से पानी खत्म कैसे हुआ।

50 हजार साल पुराने उल्कापिंड ने दिए मंगल ग्रह पर पानी के संकेत

Last Updated: Sunday, March 2, 2014, 20:15

नासा के वैज्ञानिकों ने करीब 50 हजार साल पहले अंटार्कटिका में गिरे मंगल ग्रह के उल्कापिंड की जांच में मंगल पर पानी होने के संकेत मिलने का दावा किया है जिससे लगता है कि मंगल पर कभी जीवन संभव रहा हो।

पीछे की तरफ गति कर रहा `मार्स रोवर`

Last Updated: Monday, February 24, 2014, 00:37

मंगल ग्रह पर स्थापित किया गया नासा का `मार्स रोवर क्युरोसिटी` अब पीछे की तरफ गति कर रहा है। ऐसा वह अपने पहियों की सुरक्षा के लिए कर रहा है। नासा ने कहा कि रोवर को उल्टी दिशा में 100.3 मीटर पीछे लाया गया है। तीन महीनों में पहली बार रोवर ने तेज गति से एक ही दिन में इतनी दूरी तय की है।

मिशन मंगलयान के आज 100 दिन पूरे

Last Updated: Wednesday, February 12, 2014, 09:52

भारत के पहले अंतरग्रहीय मिशन मंगलयान के रवाना होने के आज 100 दिन पूरे हो रहे हैं। मिशन मंगलयान मंगल की ओर पूर्वयोजना के तहत बढ़ रहा है और यह सामान्य रूप से सक्रिय है।

नासा के रोवर को मंगल पर मिला ताजे पानी का साक्ष्य

Last Updated: Friday, January 24, 2014, 19:59

मंगल ग्रह के अभियान पर गए नासा के रोवर आपरचुनिटी के नए साक्ष्यों के अनुसार लाल ग्रह पर करीब चार अरब वर्ष पहले जीवन के लिए आवश्यक ताजा पानी मौजूद था।

मार्स रोवर ने मंगल पर अनोखे गोलाकार चट्टान का पता लगाया

Last Updated: Monday, January 20, 2014, 21:06

मार्स अपर्च्यूनिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर एक अनोखे गोलाकार चट्टान का पता लगाया है और इस खोज से वैज्ञानिक अचंभित हैं। नासा के कैलिफोर्निया स्थित जेट प्रोपल्सन लैबोरेटरी ने बताया कि रोवर के कैमरे से ली गई तस्वीर से एक अनोखे गोलाकार चट्टान का पता चला है।

मंगल पर 2020 तक दूसरा अंतरिक्ष यान भेजेगा नासा

Last Updated: Sunday, January 5, 2014, 20:16

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एक शीर्ष वैज्ञानिक ने रविवार को कहा कि मंगल पर भेजे गए अमेरिकी अंतरिक्ष यान ‘क्यूरियोसिटी’ की सफलता के बाद नासा वहां पर जीवन की संभावना टटोलने के लिए 2020 तक लाल ग्रह पर दूसरा अंतरिक्ष यान भेजेगा।

मंगल ग्रह की सैर के लिए 62 भारतीय चयनित

Last Updated: Friday, January 3, 2014, 09:50

मंगल ग्रह पर एक स्थायी कॉलोनी बसाने को लेकर लाल ग्रह पर वर्ष 2024 में एक महत्वाकांक्षी निजी अभियान के तहत चार लोगों को भेजने के लिए 62 भारतीय सहित 1,000 से अधिक लोगों को चयनित किया गया है।

मंगल पर चट्टान के काल निर्धारण का सफल परीक्षण

Last Updated: Friday, December 13, 2013, 15:35

वैज्ञानिकों ने पहली बार मंगल ग्रह पर परीक्षण करके वहां मौजूद एक चट्टान के बारे में यह पता लगाने में सफलता हासिल की है कि वह चट्टान कितनी पुरानी है।

मंगलयान ने सूर्य की कक्षा में किया प्रवेश

Last Updated: Wednesday, December 4, 2013, 23:28

मंगल ग्रह पर अहम अनुसंधान के लिए भेजा गया देश का पहला मंगलयान बुधवार को पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकलकर सूर्य की कक्षा में प्रवेश कर गया। मंगलयान को मंगल तक पहुंचने में 10 महीने लगेंगे।

मंगलयान ने चांद की कक्षा को पार किया

Last Updated: Tuesday, December 3, 2013, 00:13

इसरो के मार्स आर्बिटर ने चंद्रमा की कक्षा को पार कर लिया है और यह उससे आगे की यात्रा पर बढ़ रहा है। इसरो सूत्रों ने बताया कि मंगल आर्बिटर अंतरिक्षयान चांद की कक्षा को पार कर गया है।

धरती की कक्षा से निकला मंगल यान, लाल ग्रह की ओर कूच

Last Updated: Sunday, December 1, 2013, 09:48

भारत ने अपने मंगल अभियान का एक और अहम पड़ाव को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए यान को धरती की कक्षा से निकालकर मंगल की ओर रवाना कर दिया है।

पृथ्वी की अंतिम कक्षा में पहुंचा मंगलयान

Last Updated: Wednesday, November 27, 2013, 21:40

देश का पहला मंगलयान बुधवार तड़के पृथ्वी की अंतिम कक्षा में पहुंच गया। यहां से मंगलयान रविवार को सूर्य की कक्षा की ओर रवाना होगा। मंगल ग्रह पर पहुंचने में इस मंगलयान को नौ महीने (280 दिन) लगेंगे।

इसरो के मंगल यान ने भेजा पृथ्वी की तस्वीरों का पहला सेट

Last Updated: Thursday, November 21, 2013, 21:38

लाल ग्रह के लिए भेजे गए भारत के पहले अभियान के तहत प्रक्षेपित मंगल यान ने आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहे भीषण चक्रवाती तूफान ‘हेलन’ की तस्वीरें कैद कर भेजी हैं।

अमेरिका ने मंगल ग्रह की ओर भेजा अंतरिक्षयान

Last Updated: Tuesday, November 19, 2013, 19:37

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के ऊपरी वायुमंडल की गुत्थी सुलझाने के लिए सोमवार को अपना नया अंतरिक्ष यान मंगल की ओर रवाना कर दिया।

मंगल के वातावरण को जानने के लिए नासा का यान रवाना होने को तैयार

Last Updated: Monday, November 18, 2013, 13:10

नासा आज मंगल पर अपना नवीनतम यान भेजने की तैयारी कर रहा है जो यह पता लगाएगा कि लाल ग्रह का अधिकांश वातावरण क्यों नष्ट हो गया।

मंगल मिशन : मोदी ने इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई

Last Updated: Tuesday, November 5, 2013, 20:10

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने ‘मंगलयान’ के सफल प्रक्षेपण को भारत के लिए शुभ बताया और इसके लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस कामयाबी ने भारत को चुनिंदा देशों के श्रेणी में शामिल कर दिया है।

मंगल अभियान पर 2 स्थानों से निगरानी कर रहा भारत

Last Updated: Tuesday, November 5, 2013, 17:27

भारत के पहले मंगलयान को ले जा रहे प्रक्षेपण यान पर दो स्थानों से निगरानी की जा रही है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रक्षेपण यान को आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से मंगलवार को प्रक्षेपित किया गया।

मंगल ग्रह अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी

Last Updated: Friday, November 1, 2013, 08:45

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को कहा कि भारत के मंगल ग्रह अभियान के रॉकेट से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भारत का महत्वाकांक्षी 430 करोड़ रुपये का मंगल ग्रह अभियान पांच नवंबर को दोपहर 2.36 बजे शुरू होगा।

भारत का महात्वाकांक्षी मंगल ग्रह अभियान 5 नवंबर को

Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 18:48

भारत का महत्वाकांक्षी 450 करोड़ रुपये का मंगल ग्रह अभियान पांच नवंबर को शुरू होगा। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंगल पर जाना चाहते हैं 1 लाख लोग, दिया आवेदन

Last Updated: Sunday, August 11, 2013, 14:31

मंगल ग्रह जाने के लिए एक लाख से अधिक लोगों ने आवेदन दिया है। यह आवेदन लाल ग्रह पर बस्तियां बसाने की करोड़ों डॉलर की एक परियोजना के तहत किए गए हैं।

बर्फबारी से हुआ मंगल ग्रह पर घाटियों का निर्माण!

Last Updated: Friday, July 26, 2013, 16:29

अमेरिकी शोधकर्ताओं का कहना है कि संभवत: प्राचीन काल में हुई बर्फबारी से मंगल ग्रह पर कुछ घाटियों का निर्माण हुआ।

मंगल ग्रह से टकराते हैं 200 से अधिक धूमकेतु

Last Updated: Friday, May 17, 2013, 14:34

वैज्ञानिकों के अनुमान के अनुसार मंगल ग्रह से प्रति वर्ष 200 से अधिक छुद्रग्रह या अत्यंत छोटे धूमकेतु टकराते हैं। इन टक्करों की वजह से मंगल के सतह पर कम से कम 3.9 मीटर के गड्ढे बन जाते हैं।

मंगल पर अक्तूबर-नवम्बर में यान भेजेगा इसरो

Last Updated: Tuesday, April 30, 2013, 23:48

मंगल ग्रह के लिए यान भेजने वाले विश्व के कुछ चुनिंदा देशों की सूची में शामिल होने के उद्देश्य से भारत इस लाल ग्रह के लिए अपना अंतरिक्ष यान इस वर्ष अक्तूबर-नवम्बर में प्रक्षेपित करेगा।

मंगल पर फिर मिला पानी होने का सबूत

Last Updated: Tuesday, March 19, 2013, 19:55

नासा के रोवर क्युरियोसिटी को मंगल की चट्टानों पर पानी धारण करने वाले खनिज के साक्ष्य मिले हैं जिससे ‘लाल ग्रह’ पर कभी पानी बहने के विचार को और बल मिला है।

मंगल ग्रह पर क्यूरियोसिट रोवर को मिली रहस्यमय वस्तु

Last Updated: Saturday, February 9, 2013, 15:17

मंगल ग्रह पर गए नासा के अंतरिक्ष यान क्यूरियोसिटी रोवर को वहां एक रहस्यमय धातु की खोज की है। यह धातु मंगल के सतह पर मौजूद चट्टान से मिली है।

मंगल एक्स्प्रेस ने ग्रह के अधिकांश हिस्से की तस्वीरें उतारी

Last Updated: Tuesday, February 5, 2013, 14:24

इस वर्ष अपनी लांचिंग के 10 वर्ष पूरे करने जा रहे मंगल एक्स्प्रेस अंतरिक्ष यान ने इस ग्रह की सतह के लगभग 90 फीसदी हिस्से की तस्वीर उतार ली है।

चांद पर सब्जियां उगाने की तैयारी में चीनी वैज्ञानिक

Last Updated: Monday, December 3, 2012, 17:09

चीनी अंतरिक्ष वैज्ञानिक आने वाले भविष्य में चांद या मंगल ग्रह पर सब्जियां उगाने की योजना बना रहे हैं। अंतरिक्ष में जाने वाले वैज्ञानिकों को सब्जियां और आक्सीजन मुहैया कराने के लिए इस योजना पर काम किया जा रहा है।

मंगल ग्रह पर धूल भरी आंधी का पता चला

Last Updated: Monday, November 26, 2012, 14:50

नासा के एक अंतरिक्षयान ने मंगल ग्रह पर धूल भरी आंधी का पता लगाया है। इससे मंगल के वातावरण में बदलावों के संकेत मिलते हैं।

मार्स रोवर को मिली ‘मानव-निर्मित’ वस्तु

Last Updated: Friday, October 19, 2012, 11:51

मंगल ग्रह पर संभावनाओं की तलाश करने गए नासा के उपग्रह मार्स रोवर क्यूरियोसिटी को वहां की खुदाई में एक वस्तु मिली है। वस्तु को देखने से लगता है कि उसे किसी मनुष्य ने बनाया है।

क्यूरियोसिटी रोवर करेगा पहला रॉकेट अध्ययन

Last Updated: Thursday, September 20, 2012, 09:07

वाशिंगटन : मंगल की सतह पर उतरने के एक माह से भी ज्यादा समय के बाद अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का रोवर ‘क्यूरियोसिटी’ शुक्रवार को पहली बार वहां की चट्टान का अध्ययन करेगा।

मंगल पर न मिले पानी या बर्फ!

Last Updated: Wednesday, September 12, 2012, 18:04

मंगल ग्रह के रहस्यों का पता लगाने के लिए वहां गया ‘क्यूरोसिटी’ रोवर अब लाल ग्रह की पथरीली सतह को खोदने के लिए तैयार है जबकि नासा के वैज्ञानिक यह दुआ मना रहे हैं कि वहां क्यूरोसिटी को पानी या बर्फ न मिले।

क्यूरियोसिटी ने मंगल से भेजी आवाज की रिकॉर्डिंग और तस्वीरें

Last Updated: Tuesday, August 28, 2012, 09:18

सफलता की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल की सतह से पहली बार रिकॉर्ड की गई मानव आवाज को वापस धरती पर भेजा है।

मंगल पर 30 साल पहले जीवन के सबूत देगा नासा का रोवर

Last Updated: Friday, August 10, 2012, 15:40

अमेरिका के एक वैज्ञानिक ने दावा किया है कि नासा का ‘क्युरियोसिटी’ रोवर यह साबित कर देगा कि मंगल ग्रह पर जीवन के अवशेष 30 साल पहले पाए गए थे।

पृथ्वी की तरह दिखता है मंगल का केट्रर

Last Updated: Thursday, August 9, 2012, 09:06

मंगल का प्राचीन केट्रर जहां नासा का क्यूरोसिटी रोवर उतरा है, वह कैलिफार्निया के मोजावे मरूस्थल की तरह दिखता है।

मंगल पर आज से जीवन की खोज, मार्स रोवर की लैंडिंग आज

Last Updated: Monday, August 6, 2012, 08:54

नासा की ढाई अरब डॉलर की लागत वाली मशीन मार्स साइंस लैबोरेटरी आज मंगल ग्रह की सतह के नजदीक पहुंचकर इस बात का पता लगाएगी कि क्या ब्रह्मांड में अकेले हैं या फिर अन्य किसी ग्रह पर भी जीवन है ।

मंगल पर रोवर को उतरते देखेंगे न्यूयॉर्कवासी

Last Updated: Wednesday, August 1, 2012, 14:32

न्यूयॉर्क के लोग नासा के ‘रोवर’ की मंगल ग्रह पर होने वाली लैंडिंग को एक अनूठे अंदाज में देख सकेंगे। शहर के टाइम्स स्क्वायर पर एक बड़े पर्दे पर इसकी लैंडिंग का प्रसारण किया जाएगा।

मार्स रोवर अगस्त में उतरेगा मंगल पर

Last Updated: Tuesday, June 12, 2012, 12:09

नासा क्यूरियोसिटी नामक अपने मार्स रोवर को अगस्त के महीने में मंगल ग्रह पर उतारेगा ।

धरती के सबसे करीब आया मंगल

Last Updated: Monday, March 5, 2012, 03:50

लाल ग्रह मंगल सोमवार यानी आज धरती से ज्यादा करीब होगा और सबसे चमकदार नजर आएगा। आसमानी हलचल पर नजर रखने वाले लोग आज मंगल का दीदार नंगी आंखों से कर सकेंगे।

मंगल मिशन से नासा ने तोड़ा नाता

Last Updated: Tuesday, February 14, 2012, 06:17

अमेरिका मंगल ग्रह के अन्वेषण से संबंधित कार्यक्रम रद्द करेगा। राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा प्रस्तावित बजट के अंतर्गत ऐसा किया गया है।

जीवन के लिए मंगल काफी शुष्क

Last Updated: Saturday, February 4, 2012, 12:22

ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला है कि किसी भी तरह के जीवन के लिए मंगल ग्रह काफी शुष्क है।

पृथ्वी पर मंगल से गिरी हैं चट्टानें

Last Updated: Wednesday, January 18, 2012, 07:35

वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की है कि मोरक्को में हाल ही में एकत्र किए गए 15 पाउंड वजनी चट्टानों के टुकड़े मंगल ग्रह से पृथ्वी पर गिरे हैं ।

नासा की ड्रीम मशीन मंगल ग्रह पर रवाना

Last Updated: Sunday, November 27, 2011, 03:16

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अब तक सबसे परिष्कृत और सबसे बड़ा रोबोट आधारित खोजी अंतरिक्ष यान क्यूरिओसिटी मंगल ग्रह की यात्रा पर रवाना हो गया ।

मंगल पर ‘ड्रीम रोबोट’ को भेजेगी नासा

Last Updated: Friday, November 11, 2011, 06:16

नासा इस महीने अपने अब तक के सबसे बड़े और सबसे महंगे रोबोट चालित वाहन को मंगल ग्रह पर प्रक्षेपित करने की तैयारी कर रहा है।

मंगल के वातावरण में पानी ही पानी

Last Updated: Monday, October 3, 2011, 11:58

नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह और उसके वातावरण के अध्ययन में पाया कि मंगल ग्रह के वातावरण में पहले के अनुमान से सौ गुना ज्यादा पानी है

मंगल ग्रह पर सब्जियां उगाने की तैयारी

Last Updated: Tuesday, August 30, 2011, 05:31

मंगल ग्रह के लिए पहले मानव अभियान में शामिल अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष यान के हाईटेक किचन गार्डेन में ही तरह-तरह की सब्जियां उगाने की तैयारी में हैं.