Last Updated: Saturday, September 28, 2013, 15:42
आज पूरा देश शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 107वीं जयंती मना रहा है। आजादी के लिए भगत सिंह ने जो कुर्बानी दी, देश उसका हमेशा ऋणी रहेगा। भगत सिंह द्वारा व्यक्त विचारों की प्रासंगकिता आज भी बनी हुई है। उनसे प्रेरणा लेकर आज की युवा पीढ़ी अपने और देश के भविष्य का निर्माण कर सकती है। शहीद-ए-आजम का नाम हिंदुस्तान के जेहन में बसता है और शताब्दियों तक बसता रहेगा।