Last Updated: Monday, November 12, 2012, 12:28
आस्ट्रेलियाई शोधकर्ता दुनिया में पहली बार ऐसे क्लिनिकल परीक्षण करने जा रहे हैं, जिनसे यह पता लगाया जाएगा कि क्या आहार में बदलाव से अवसाद से पीड़ित लोगों का इलाज किया जा सकता है? वैज्ञानिक फेलिस जेका ने कहा कि शोधकर्ता यह पता लगाएंगे कि क्या मैडिटेरेनियन आहार और लाल मांस से लोगों में अवसाद के लक्षणों को समाप्त किया जा सकता है या नहीं।