Last Updated: Sunday, March 10, 2013, 17:38
वार्टन द्वारा न्योता रद्द करने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के स्थानीय समय के अनुसार शनिवार शाम आठ बजे अमेरिका के राज्य न्यूजर्सी, शिकागो, इलिनोइस, एडीसन में बसे भारतीयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया। मोदी ने कहा कि मेरे अनुसार धर्मनिरपेक्षता की परिभाषा में भारत प्रथम है। गुजरात के मुख्यमंत्री ने गर्व पूर्वक कहा कि 19वीं सदी यूरोपीय देशों के लिए था, पर 21वीं सदी हमारे लिए है।