हिमस्‍खलन - Latest News on हिमस्‍खलन | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

माउंट एवरेस्ट पर हिमस्खलन, 13 पर्वारोहियों की मौत

Last Updated: Saturday, April 19, 2014, 19:37

हिमस्खलन के एक दिन बाद बर्फ की ढेर में दबे एक शव के मिलने से माउंट एवरेस्ट पर पर्वतारोहण के अब तक के सबसे भयावाह हादसे में मरने वालों की तादाद आज 13 पहुंच गई।

माउंट एवरेस्ट पर हिमस्खलन, 12 लोगों की मौत

Last Updated: Friday, April 18, 2014, 21:11

माउंट एवरेस्ट पर हुए एक भीषण हिमस्खलन में कम से कम 12 नेपाली शेरपा गाइडों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये।

कश्मीर में हिमस्खलन, मकान ढहने से 11 मरे

Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 15:45

जम्मू और कश्मीर के विभिन्न भागों में बुधवार को हुए हिमस्खलन और भारी बर्फबारी के चलते मकान ढहने से 11 लोगों की मौत हो गई है।

कश्मीर में सेना की चौकी पर हिमस्खलन, एक की मौत

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 13:29

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार की शाम सेना की चौकी पर हुए एक हिमस्खलन में एक सैनिक की मौत हो गई जबकि एक लापता हो गया। सेना के सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा के मछिल सेक्टर की सोनापेंदी गली स्थित सेना की चौकी पर हिमस्खलन हुआ। दो सैनिक हिमस्खलन के मलबे में फंस गए।

माउंट एवरेस्ट पर बर्फ में दबकर चार की मौत

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 18:31

हिमालय की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर हिमस्खलन के कारण एक आस्ट्रेलियाई पर्यटक सहित चार व्यक्तियों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।

बदरीनाथ धाम में हिमस्खलन से हुई भारी क्षति

Last Updated: Sunday, April 21, 2013, 19:50

इस बार सर्दियों में बदरीनाथ धाम में हिमस्खलन होने से भारी नुकसान हुआ है, लेकिन विश्वप्रसिद्ध भगवान विष्णु का मंदिर आश्चर्यजनक रूप से पूरी तरह सुरक्षित है।

कश्मीर घाटी में हिमस्खलन की चेतावनी

Last Updated: Thursday, February 28, 2013, 15:32

कश्मीर घाटी में हिमपात के बाद प्रदेश अधिकारियों ने कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

कश्मीर घाटी में खतरनाक हिमस्खलन की चेतावनी

Last Updated: Friday, January 18, 2013, 20:06

पूरी कश्मीर घाटी में जारी बर्फबारी के बीच अधिकारियों ने कुपवाड़ा और बांदीपुरा जिलों में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में ‘खतरनाक हिमस्खलन’ की चेतावनी जारी की है।

सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन, 6 जवानों की मौत

Last Updated: Monday, December 17, 2012, 00:36

सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में रविवार हुए हिमस्खलन में छह सैनिकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य लापता हो गया।

नेपाल में भूस्खलन से 9 पर्वतारोहियों की मौत

Last Updated: Sunday, September 23, 2012, 20:12

नेपाल के मनास्लू पर्वत पर हुए हिमस्खलन के चलते कम से कम नौ पर्वतारोहियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी।

फ्रांस में हिमस्खलन से 6 मरे

Last Updated: Thursday, July 12, 2012, 18:10

फ्रांस में हुई हिमस्खलन की एक घटना में कम से कम छह लोग मारे गए हैं। आपात सेवा बलों को मौके पर रवाना कर दिया गया है।

सियाचिन में दबे सैनिकों की खोज जारी

Last Updated: Friday, April 13, 2012, 06:46

सियाचिन में हिमस्खलन में दबे 138 सैनिकों व नागरिकों को बचाने के लिए पाकिस्तानी सेना का राहत एवं बचाव कार्य लगातार छठे दिन भी जारी है।

दबे सैनिकों को निकालने के लिए सुरंग खोदेगा पाक

Last Updated: Thursday, April 12, 2012, 17:28

सियाचिन में हिमस्खलन के कारण दबे हुए अपने 138 सैनिकों की तलाश के लिए पाकिस्तानी सेना 130 फुट की सुरंग खोदने की तैयारी कर रही है।

पाक: नहीं मिले हिमस्खलन में दबे सैनिक

Last Updated: Wednesday, April 11, 2012, 12:12

सियाचिन सेक्टर में पाकिस्तानी सेना का शिविर बड़े हिमस्खलन में दबने के पांच दिन बाद भी सैन्य बचावकर्मियों को इस प्राकृतिक आपदा में लापता उन 138 लोगों का कोई नामोनिशान नहीं मिला है जिसमें अधिकतर सैनिक शामिल थे।

हिमस्खलन: बचे लोगों की 5 जगह तलाश

Last Updated: Tuesday, April 10, 2012, 15:53

सियाचिन सेक्टर में हाल में हुए हिमस्खलन में बर्फ में दबे 138 लोगों में से जिंदा बचे लोगों की तलाश के लिए बचावकर्मियों ने पांच विशिष्ट स्थानों पर खुदाई का काम शुरू किया जबकि विशेषज्ञों ने आज कहा कि इसमें किसी के भी जीवित बचे होने की संभावना बहुत कम है।

सियाचीन: सैनिकों के मिलने की उम्मीदें कम

Last Updated: Monday, April 9, 2012, 14:41

भारतीय सीमा से लगे सियाचीन सेक्टर में हिमस्खलन में लापता 139 लोगों के जिंदा मिलने की उम्मीदें कम होती जा रही है। इनमें से अधिकांश सैनिक हैं।

हिमस्खलन: सैनिकों की तलाश में जुटी पाक सेना

Last Updated: Sunday, April 8, 2012, 09:28

पाकिस्तानी सेना खोजी कुत्तों और आधुनिक उपकरणों की मदद से उन 135 सैनिकों की तलाश में जुटी है जो भारतीय सीमा के निकट सियाचिन सेक्टर के एक थलसेना शिविर में तैनात थे और बड़े पैमाने पर शनिवार को हुए एक हिमस्खलन में दर्जनों फीट बर्फ के अंदर समा गए थे ।

सियाचिन में हिमस्खलन,117 पाक सैनिक लापता

Last Updated: Saturday, April 7, 2012, 07:07

भारतीय सीमा से लगे सियाचिन सेक्टर स्थित एक पाकिस्तानी सैन्य शिविर के आज सुबह भीषण हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से कम से कम 117 सैनिक बर्फ के नीचे दब गए।

अफगानिस्तान: हिमस्खलन में 47 लोग मरे

Last Updated: Wednesday, March 7, 2012, 08:44

उत्तर पूर्वी अफगानिस्तान में एक पूरा गांव हिमस्खलन के नीचे दब गया और बचावकर्मी पीड़ितों की खोज में कई फुट बर्फ को खंगालने में लगे हैं। प्रशासन ने इस हादसे में 47 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

अफगानिस्तान: हिमस्खलन से 37 मरे

Last Updated: Tuesday, March 6, 2012, 16:13

पूर्वोत्तर अफगानिस्तान में हिमस्खलन की चपेट में एक गांव के आने से कम से कम 37 व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि दर्जनों अभी भी बर्फ में दबे हैं।

कश्मीर: हिमस्खलन में 18 की मौत

Last Updated: Sunday, February 26, 2012, 15:43

बांदिपुरा के गुरेज क्षेत्र में खोजी दलों को दो लापता सैनिकों में से एक का शव रविवार को बरामद होने से कश्मीर घाटी में हुए भारी हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 पर पहुंच गई है।

हिमस्‍खलन में फंसे नौ लोगों को बचाया

Last Updated: Friday, February 24, 2012, 07:02

कश्मीर के हिमस्खलन प्रभावित सोनमर्ग इलाके में तीन दिन से फंसे नौ व्यक्तियों को शुक्रवार को सेना की मदद से स्थानीय प्रशासन ने बचा लिया जबकि गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन में लापता हुए सेना के तीन जवानों को जिंदा खोजने की उम्मीद क्षीण हो गई है।

'सैनिकों की मौत पर एंटनी ने शोक जताया'

Last Updated: Friday, February 24, 2012, 03:00

रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग और गुरेज क्षेत्रों में हिमस्खलन से प्रभावित सैन्य शिविरों में सैनिकों की मौत पर गहरा शोक जताया।

घाटी में हिमस्खलन से 16 सैनिकों की मौत

Last Updated: Thursday, February 23, 2012, 03:53

कश्मीर घाटी के गंदेरबाल और बांदीपोरा जिलों में गुरुवार को हिमस्खलन की दो घटनाएं हुईं जिनसे सेना के दो शिविर प्रभावित हुए और कम से कम 16 जवानों की मौत हो गई।

हिमस्खलन में गुम जवानों की तलाश जारी

Last Updated: Wednesday, January 25, 2012, 09:51

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास हिमस्खलन के बाद पांच सुरक्षा बलों की गुमशुदगी की तलाश बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही।

कुपवाड़ा में हिमस्खलन, 7 जवान दबे

Last Updated: Tuesday, January 24, 2012, 05:40

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब हिमस्खलन में सेना के पांच और बीएसएफ के दो जवान फंस गए। इसमें से बीएसएफ के एक सब इंस्पेक्टर का शव निकाला जा चुका है।

हिमस्खलन में सेना के 3 जवानों की मौत

Last Updated: Monday, November 7, 2011, 09:21

उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित सेना की चौकी के बाहर रविवार की रात हुए हिमस्खलन में सेना के तीन जवानों की मौत हो गई।