कानून व्‍यवस्‍था - Latest News on कानून व्‍यवस्‍था | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मेरी शिष्टता को कमजोरी ना समझें अधिकारी: अखिलेश यादव

Last Updated: Tuesday, June 10, 2014, 17:19

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों तथा पुलिस प्रमुखों समेत वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि उनकी शालीनता को कमजोरी ना समझा जाए और वह कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर कोई समझौता कतई नहीं करेंगे।

`बदायूं कांड की CBI जांच पर फैसला आज शाम तक`

Last Updated: Tuesday, June 10, 2014, 14:51

उत्तर प्रदेश के गृह विभाग के प्रमुख सचिव दीपक सिंघल ने कहा कि बदायूं में हाल में दो लड़कियों की बलात्कार के बाद हत्या के मामले की सीबीआई जांच कराने के लिये आज उनकी उच्चस्तर पर बात हुई है और सम्भवत: शाम तक इस पर कोई निर्णय ले लिया जाएगा।

बदायूं रेप केस: राज्यसभा में बसपा का हंगामा, अखिलेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Last Updated: Tuesday, June 10, 2014, 14:36

बहुजन समाज पार्टी के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह ठप होने का आरोप लगाते हुए राज्य की अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी की सरकार को बर्खास्त करने की मांग पर आज राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा किया और सदन से वाकआउट किया।

अखिलेश ने अपराध नियंत्रण पर तय की जिम्मेदारी

Last Updated: Thursday, May 29, 2014, 14:17

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपराधों पर लगाम लगाने के लिए विभिन्न स्तरों पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है।

लिटिल इंडिया में लॉ एंड ऑर्डर के लिए सिंगापुर ने बनाया अस्थायी कानून

Last Updated: Wednesday, February 19, 2014, 09:30

सिंगापुर सरकार ने एक नया कानून बनाया है जिसके तहत पुलिस यहां के लिटिल इंडिया इलाके में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए निश्चित उपाय करना जारी रख सकेगी।

21 करोड़ की आबादी के साथ अच्छी कानून व्यवस्था संभव नहीं : मुलायम

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 23:13

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘21 करोड़ से अधिक की आबादी के साथ आप राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था की उम्मीद कैसे कर सकते हैं।’

सार्वजनिक पद का दुरुपयोग कई गुना बढ़ा: सुप्रीम कोर्ट

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 22:11

सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि निजी लाभ के लिए सार्वजनिक पद का दुरूपयोग कई गुना बढ़ गया है।

`आंध्र, तेलंगाना की सुरक्षा को एक ही राज्यपाल जिम्मेदार होंगे`

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 21:10

आंध्रप्रदेश का बंटवारा होने के बाद नए राज्य तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के लिए ‘एक ही राज्यपाल’ होंगे और साझा राजधानी हैदराबाद में रहने वाले लोगों के जीवन, स्वतंत्रता एवं संपत्ति की सुरक्षा की उन पर ‘विशेष जिम्मेदारी’होगी।

शोपियां, कुलगाम जिलों के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू

Last Updated: Sunday, September 8, 2013, 14:29

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में गोलीबारी में चार व्यक्तियों के मारे जाने के बाद आज शोपियां और कुलगाम जिलों के हिस्सों में आज कर्फ्यू लगा दिया गया।

किश्तवाड़ में कर्फ्यू के बीच जम्मू पहुंचे गृह सचिव

Last Updated: Friday, August 16, 2013, 12:49

जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ शहर में शुक्रवार को आठवें दिन भी कर्फ्यू जारी है। केंद्रीय गृह सचिव अनिल गोवस्वामी कानून एवं व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जम्मू पहुंचे हैं।

दिल्ली की तर्ज पर हैदराबाद का विकास : दिग्विजय सिंह

Last Updated: Sunday, August 4, 2013, 19:56

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि दस साल तक तेलंगाना और आंध्र क्षेत्र की संयुक्त राजधानी बनने जा रहे हैदराबाद को दिल्ली की तर्ज पर विकसित जा सकता है जहां कानून व्यवस्था केंद्र के हाथों में है।

बसपा ने सपा सरकार पर साधा निशाना

Last Updated: Tuesday, June 25, 2013, 11:43

विपक्षी बसपा ने कानून एवं व्यवस्था के मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि सपा जब भी शासन में आती है अपराध दर में बढ़ोतरी होती है।

`ध्यान भटकाने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं सपाई`

Last Updated: Saturday, March 30, 2013, 15:48

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की उत्तर प्रदेश इकाई ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर आरोप लगाया कि सूबे में उनके नेता और मंत्री अनर्गल बयानबाजी कर जनता का ध्यान सूबे में बिगड़ती कानून व्यवस्था से हटाना चाहते हैं।

कानपुर में दलों का एक-दूसरे के खिलाफ उपवास-प्रदर्शन

Last Updated: Saturday, March 30, 2013, 16:01

कानपुर में शनिवार को राजीतिक दलों का एक दूसरे के खिलाफ उपवास और धरना प्रदर्शन का दिन था। कांग्रेसी नेताओं ने आज जहां उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कानपुर का विकास न किये जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन और उपवास किया।

मुलायम के बाद अब अखिलेश ने ली अफसरों की क्लास

Last Updated: Sunday, March 24, 2013, 21:56

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति को पहले से बेहतर होने का दावा करते हुए कहा है कि इस मोर्चे पर किसी ढील के लिए अब सिपाही और दरोगा नहीं बल्कि डीआईजी स्तर के अधिकारी दण्डित होंगे।

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर बरसीं सुषमा

Last Updated: Saturday, March 16, 2013, 23:00

लोकसभा में विपक्ष नेता सुषमा स्वराज ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाओं के लिए अखिलेश यादव सरकार पर हमला बोलते हुए आज यहां कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है।

`यूपी की कानून व्यवस्था खराब होने का आरोप नकारा`

Last Updated: Wednesday, March 13, 2013, 12:27

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब होने को लेकर समाजवादी पार्टी सरकार पर लग रहे आरोपों को नकारते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर जो आलोचना की जा रही है वह बेबुनियाद है और मीडिया भी बढ़ चढ़कर ऐसा प्रचारित कर रहा है।

कानून व्यवस्था पर तत्काल कदम चाहते हैं कयानी

Last Updated: Friday, March 8, 2013, 16:58

सेना प्रमुख जनरल अशफाक कयानी ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के सामने देशभर में तेजी से बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर सेना की चिंताएं जाहिर की हैं। कयानी ने साथ ही वर्तमान स्थिति से निबटने के लिए तत्काल कदम उठाये जाने की मांग की।

जम्मू एयरपोर्ट से बैरंग लौटे प्रवीण तोगड़िया

Last Updated: Thursday, February 21, 2013, 18:54

जम्मू पुलिस ने विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया को आज जम्मू हवाई अड्डे पर रोक लिया गया और इस आशंका के चलते राज्य में प्रवेश नहीं करने दिया गया कि उनकी मौजूदगी से कानून एवं व्यवस्था की दिक्कत खड़ी हो सकती है।

पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करने के हालात : अमरिंदर

Last Updated: Wednesday, December 12, 2012, 08:51

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज यहां कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था बिगड़ गयी है और राज्य, आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ रहा है। इसे देखते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लासगू करने की पूरी स्थिति है।

जयललिता ने सहायक पुलिस इकाई का प्रस्ताव रखा

Last Updated: Monday, October 29, 2012, 17:50

कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस को और सक्षम बनाने के उददेश्य से तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने आज सहायक पुलिस इकाई गठित करने का प्रस्ताव दिया।

दिग्विजय ने किया यूपी के सीएम अखिलेश का बचाव

Last Updated: Thursday, July 19, 2012, 14:38

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का यह कहते हुए बचाव किया है कि किसी को भी सांचे में ढलने में थोड़ा वक्त लगता है।

जबरन भूमि अधिग्रहण ठीक नहीं : अखिलेश

Last Updated: Saturday, July 14, 2012, 16:06

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि विकास की खातिर जमीन का अधिग्रहण करने के लिए किसानों के खिलाफ बल प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।

दिल्ली में खराब हो रही कानून व्यवस्था: कोर्ट

Last Updated: Sunday, June 10, 2012, 10:48

राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ती कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए दिल्ली की एक अदालत ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी स्तरों पर तत्काल जरूरी उपाए किए जाने चाहिए।

दिल्ली से अखिलेश पर खूब गरजीं माया

Last Updated: Saturday, May 19, 2012, 08:24

मायावती ने सूबे की सपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अखिलेश सरकार प्रदेश में विकास करने की बजाए बदले की भावना से काम कर रही है।

'हड़ताल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखें'

Last Updated: Monday, February 27, 2012, 12:10

मंगलवार को चौबीस घंटे की हड़ताल के दौरान पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था सामान्य रखने का अपनी सरकार का निश्चय व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने काम से गैर हाजिर रहने की स्थिति में सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सेवा में ब्रेक समेत अन्य कदम उठाने की सोमवार को चेतावनी दी।

श्री श्री रविशंकर ने की नीतीश की प्रशंसा

Last Updated: Sunday, January 22, 2012, 15:47

अध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने रविवार को बिहार में कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस दिशा में और भी बहुत कुछ किए जाने की आवश्यक्ता है।