गिरिराज सिंह - Latest News on गिरिराज सिंह | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मोदी को रोकने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, पाकिस्‍तान और आतंकवाद परस्‍त लोगों के लिए यहां कोई जगह नहीं: गिरिराज सिंह

Last Updated: Wednesday, May 14, 2014, 14:12

बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता गिरिराज सिंह बुधवार को एक बार फिर विवादित बयान देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को कुछ लोग रोकने की कोशिश कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि मोदी को रोकने की कोशिश करने वालों की राजनीति का मक्‍का मदीना पाकिस्‍तान में है। ऐसे लोग पाकिस्‍तान और आतंकवाद परस्‍त हैं और इनकी जगह पाकिस्‍तान में होनी चाहिए। हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि सभी आतंकी एक ही धर्म के नहीं हैं।

भड़काऊ भाषण केस: गिरिराज सिंह ने किया सरेंडर, जमानत मंजूर

Last Updated: Tuesday, May 6, 2014, 15:53

भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने पटना में दर्ज कथित भड़काऊ भाषण मामले में आज यहां एक जिला अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया और बाद में उनकी जमानत मंजूर कर ली गई।

मोदी को तोगड़िया, गिरिराज से अलग रहना चाहिए: अग्निवेश

Last Updated: Sunday, May 4, 2014, 09:13

सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने शनिवार को नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर, एक स्पष्ट बयान देकर उनसे चुनाव प्रचार के बीच विवादास्पद बयान देने वाले प्रवीण तोगड़िया और गिरिराज सिंह जैसे लोगों से खुद को अलग करने को कहा है।

हेट स्पीच मामला: गिरिराज की अग्रिम जमानत अर्जी देवघर अदालत ने खारिज की

Last Updated: Saturday, May 3, 2014, 14:50

बिहार भाजपा नेता गिरिराज सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी देवघर की एक अदालत ने आज खारिज कर दी। वह कथित रूप से नफरत फैलाने वाले भाषण देने के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

भड़काऊ भाषण मामला: गिरिराज को हाईकोर्ट से राहत, वारंट रद्द

Last Updated: Friday, May 2, 2014, 16:33

बिहार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह को भड़काउ भाषण मामले में शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय ने बड़ी राहत देते हुए बोकारो की एक अदालत द्वारा 23 अप्रैल को उनके खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट को रद्द कर दिया।

भड़काऊ भाषण मामले में गिरिराज की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

Last Updated: Tuesday, April 29, 2014, 13:11

झारखंड में देवघर जिला कोर्ट ने मंगलवार को भड़काऊ भाषण मामले में बीजेपी नेता गिरिराज सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। यह रोक 3 मई तक जारी रहेगी।

भड़काऊ भाषण केस: गिरिराज सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Last Updated: Monday, April 28, 2014, 12:49

भड़काऊ भाषण देने को लेकर विवादों में घिरे बीजेपी नेता गिरिराज सिंह की अग्रिम जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी गई। जानकारी के अनुसार, झारखंड के बोकारो कोर्ट ने गिरिराज की याचिका को खारिज किया। गौर हो कि बीते दिनों भड़काऊ भाषण मामले में गिरिराज के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया। बोकारो अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

भड़काऊ भाषण मामले में बीजेपी नेता गिरिराज सिंह को मिली अग्रिम जमानत

Last Updated: Friday, April 25, 2014, 08:45

भड़काऊ भाषण मामले में बीजेपी नेता गिरिराज सिंह को अग्रिम जमानत मिल गई है।

भड़काऊ भाषण: गिरिराज सिंह के आवास पर छापेमारी, आज सरेंडर करने को लेकर संशय

Last Updated: Thursday, April 24, 2014, 13:08

आपत्तिजनक बयान देने के बाद झारखंड में गैर जमानती वारंट जारी होने के मामले में बिहार के नवादा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह गुरुवार को अदालत के समक्ष आत्मसर्मपण करेंगे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह कहां (बोकारो या पटना) आत्मसमर्पण करेंगे।

भड़काऊ भाषण के आरोप में फंसे गिरिराज आज कोर्ट में करेंगे सरेंडर

Last Updated: Thursday, April 24, 2014, 00:43

भड़काऊ भाषण के आरोप में फंसे बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह गुरुवार यानी 24 अप्रैल को पटना कोर्ट में सरेंडर करेंगे।

गिरिराज सिंह के खिलाफ एक और केस दर्ज, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

Last Updated: Wednesday, April 23, 2014, 10:49

बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह के खिलाफ झारखंड के बोकारो में एक और केस दर्ज हुआ है। साथ ही उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है।

पाकिस्तान पर विवादित बोल पर फंसे गिरिराज, बिहार-झारखंड में प्रचार पर रोक

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 21:31

चुनाव आयोग ने भाजपा के नेता गिरिराज सिंह के के उस विवादस्पद बयान को लेकर उनके बिहार एवं झारखंड में प्रचार करने पर रोक लगा दी है जिसमें उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को वोट नहीं देने वालों का स्थान पाकिस्तान में है।

गिरिराज बोले-चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया

Last Updated: Tuesday, April 22, 2014, 17:35

आपत्तिजनक बयान देकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में अपने खिलाफ सोमवार रात पटना हवाई अड्डा थाना सहित तीन प्राथमिकी दर्ज के बाद भाजपा नेता गिरिराज सिंह आज दावा किया कि उन्होंने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है।

गिरिराज सिंह के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

Last Updated: Monday, April 21, 2014, 21:41

पटना हवाई अड्डा पर आपत्तिजनक बयान देकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर भाजपा नेता गिरिराज सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

मुस्लिम धर्मगुरुओं ने गिरिराज को लिया आड़े हाथ, बोले- हम सभी का है यह देश

Last Updated: Monday, April 21, 2014, 13:17

भारतीय जनता पार्टी के नेता गिरिराज सिंह के बयान की जमात उलेमा-ए-हिंद के मौलाना महमूद मदनी ने आलोचना की है।

मोदी के विरोधियों को पाक चले जाने वाली टिप्पणी के लिए गिरिराज के खिलाफ FIR, भाजपा ने भी लगाई फटकार

Last Updated: Monday, April 21, 2014, 00:23

बिहार भाजपा के नेता गिरिराज सिंह के खिलाफ आज झारखंड पुलिस ने उनके उस भड़काउ टिप्पणी के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की जिसमें उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी का विरोध करने वालों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। इसको लेकर पार्टी नेतृत्व ने उनकी खिंचाई भी की थी।

गिरिराज सिंह की टिप्पणी पर भाजपा हुई खफा, बयान से किया किनारा

Last Updated: Sunday, April 20, 2014, 16:00

भाजपा ने आज बिहार के नेता गिरिराज सिंह की इस टिप्पणी से खुद को दूर किया कि ‘नरेंद्र मोदी का समर्थन करो या पाकिस्तान जाओ’। भाजपा ने कहा कि उन्हें पार्टी के शीर्ष नेताओं की नाखुशी से अवगत करा दिया गया है तथा उनसे कोई और विवाद खड़ा नहीं करने के लिए कहा गया है।

मोदी विरोधियों को जाना पड़ेगा पाकिस्तान : गिरिराज सिंह

Last Updated: Sunday, April 20, 2014, 13:15

भाजपा नेता गिरिराज सिंह के उस बयान पर विवाद खड़ा हो गया जिसमें उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी का विरोध करने वालों को लोकसभा चुनाव के बाद पाकिस्तान जाना पड़ेगा।

बिहार: मोदी आज दो चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

Last Updated: Wednesday, April 2, 2014, 11:11

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी बुधवार को बिहार के नवादा और बक्सर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मोदी के आगमन को लेकर दोनों स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

मैं बोलूंगा तो कई चेहरे बेनकाब हो जाएंगे: गिरिराज सिंह

Last Updated: Saturday, March 15, 2014, 13:42

भारतीय जनता पार्टी में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे के लेकर खींचतीन जारी है। कई नेता मनपसंद सीट ना मिलने से नाराज हैं। खबर है कि बिहार भाजपा के नेता गिरिराज सिंह की नाराजगी अभी तक खत्म नहीं हुई है। उन्होंने बगावती तेवर दिखाते हुए कहा कि मैं बोलूंगा तो कई चेहरे बेनकाब हो जाएंगे।

बीजेपी में टिकट बंटवारे पर नाराजगी, गिरिराज को नवादा का टिकट मंजूर नहीं

Last Updated: Friday, March 14, 2014, 11:49

भारतीय जनता पार्टी में टिकट बंटवारे के बाद भी घमासान मचा हुआ है।

भाजपा मंत्री गिरिराज सिंह की नीतीश ने तारीफ की

Last Updated: Tuesday, April 16, 2013, 15:39

अगले लोकसभा चुनाव में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर जदयू और भाजपा के बीच जारी बयानबाजी के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मोदी के समर्थक तथा प्रदेश के पशु संसाधन मंत्री गिरिराज सिंह की प्रशंसा की।

मोदी पर टिप्पणी को लेकर आगबबूला हुए बिहार भाजपा के नेता

Last Updated: Monday, April 15, 2013, 20:58

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाकर नीतीश कुमार द्वारा की गई टिप्पणी के बाद बिहार प्रदेश के भाजपा नेता सोमवार को आग बबूला हो गए, जबकि नीतीश ने चुप्पी साध ली। जदयू के नेताओं ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत पर गठबंधन को चलाने के लिए पार्टी कोई समझौता नहीं करेगी।

मोदी समर्थक गिरिराज ने आरएसएस से मदद मांगी

Last Updated: Saturday, June 23, 2012, 16:15

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में प्रदेश भाजपा की ओर से आवाज बुलंद करने वाले नीतीश सरकार में पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री गिरिराज सिंह ने अकेले पड़ने के बाद अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शरण ली है।

गिरिराज सिंह ने दी नीतीश को चुनौती

Last Updated: Wednesday, June 20, 2012, 16:32

बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री गिरिराज सिंह ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना समर्थन दोहराया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दी कि असहज महसूस करने की स्थिति में वह उन्हें बर्खास्त कर दें।

ब्रह्मेश्वर मुखिया गांधीवादी थे : गिरिराज

Last Updated: Saturday, June 9, 2012, 13:32

रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया को गांधीवादी कहकर विभूषित करने पर बिहार के एक मंत्री गिरिराज सिंह विवादों में घिर गए हैं। नीतीश सरकार में मंत्री के इस विवादित बयान से सियासी गलियारों में खलबली मच गई है।