Phailin - Latest News on Phailin | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

रेड्डी ने बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, अब तक 53 मौतें

Last Updated: Tuesday, October 29, 2013, 00:03

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने सोमवार को राज्य के बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया। पिछले सप्ताह हुई मूसलाधार बारिश के कारण मरने वालों की संख्या 53 हो गई है।

आंध्र प्रदेश बाढ़: अब तक 42 लोग मरे, सीएम आज करेंगे हवाई सर्वेक्षण

Last Updated: Monday, October 28, 2013, 10:14

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है जबकि करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, मुख्‍यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी आज प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और बचाव एवं राहत अभियान की समीक्षा करेंगे।

फैलिन से सबसे अधिक प्रभावित हुआ गंजाम, 2.4 लाख घर क्षतिग्रस्त

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 14:23

‘फैलिन’ चक्रवात से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुए ओड़िशा के तटीय जिले गंजाम में अनुमानित तौर पर कम से कम 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में लाखों लोगों की आजीविका छीन गई और 2.4 लाख घर क्षतिग्रस्त हुए।

तूफान `फैलिन` का असर: ओडिशा में बाढ़ में फंसे 2.5 लाख लोग, बिहार में भारी बारिश

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 12:59

चक्रवात फैलिन का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। ओडिशा, आंध्रप्रदेश में तबाही मचाने के बाद यह तूफान झारखंड और बिहार में अपना रौद्र रुप दिखा रहा है।

चक्रवात से ओडिशा में आई बाढ़ से 25 लोगों की मौत

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 12:54

चक्रवात फैलिन से ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हुई और बाढ़ आ गई जबकि इससे मरने वालों की तादाद 25 हो गई। अ

मालवाहक जहाज डूबा, चालक दल के सदस्य सुरक्षित

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 12:06

चक्रवात फैलिन के चलते एक मालवाहक जहाज पश्चिम बंगाल के अपतटीय क्षेत्र में संभवत: डूब गया है, लेकिन इसके चालक दल के 18 सदस्यों को आज बचा लिया गया । इस दल में चीन के 17 और इंडोनेशिया का एक सदस्य शामिल है।

तूफान फैलिन झारखंड पहुंचा, आज पहुंच सकता है यूपी

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 11:50

चक्रवाती तूफान फैलिन झारखंड पहुंच गया है और सोमवार को उसके उत्‍तर प्रदेश पहुंचने की संभावना है। जानकारी के अनुसर, तूफान के चलते रविवार को झारखंड में कई जगहों पर बारिश हुई।

चक्रवात फैलिन: भारी बारिश और आई बाढ़ से लोग विस्थापित होने को मजबूर

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 11:58

चक्रवात फैलिन से ओडिशा में भले ही भारी तबाही नहीं हुई हो लेकिन इसके प्रभाव से हो रही बारिश से कई इलाकों में बाढ़ आ गई है।

अगले 48 घंटे में भारी बारिश हो सकती है: एनडीएमए

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 11:21

चक्रवाती तूफान फैलिन के छत्तीसगढ़, ओड़िशा की सीमा के नजदीक पहुंचने के साथ ही उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। यह जानकारी आज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी।

फैलिन प्रभावितों के लिए त्वरित राहत एवं पुनर्वास हो: राष्‍ट्रपति

Last Updated: Monday, October 14, 2013, 11:18

ओडिशा और आंध्रप्रदेश में चक्रवात फैलिन के कारण हुए जान-माल के नुकसान पर दुख जताते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अपने अदम्य साहस के कारण पीड़ित जल्दी ही इस हादसे की तकलीफों से बाहर आ जाएंगे।

कमजोर पड़ा ‘फैलिन’, 90 लाख लोग हुए प्रभावित, 23 की मौत

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 23:03

भीषण चक्रवाती तूफान फैलिन के कारण लाखों मकान क्षतिग्रस्त हो गए जिससे करीब 90 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और करीब 2400 करोड़ रुपये की धान की फसल बर्बाद हो गई। पिछले 14 वर्षों में आए देश के सबसे भीषण तूफान में ओड़िशा और आंध्रप्रदेश व्यापक जनहानि से बच गए।

फैलिन चक्रवात के पीड़ितों के लिए बॉलीवुड सितारों ने की प्रार्थना

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 15:34

अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अक्षय कुमार और कई दूसरे बॉलीवुड सितारों ने ‘फैलिन’ चक्रवात के पीड़ितों के लिए प्रार्थना करते हुए ट्विटर पर अपनी अपनी टिप्पणियां डालीं। कल रात ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कई हिस्से फैलिन चक्रवात से प्रभावित हुए।

फैलिन को लेकर विश्व बैंक के प्रमुख ने चिंता जाहिर की

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 11:22

विश्व बैंक के प्रमुख ने चक्रवात फैलिन और लोगों पर इसके प्रभाव को लेकर चिंता जताई है। विश्व बैंक के प्रमुख जिम योंग किम ने वाशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की पूर्ण वाषिर्क बैठक के खत्म होने के बाद संवाददाताओं से कहा, मैं इन खबरों को लेकर चिंतित हूं कि पूर्वी भारत में फैलिन चक्रवात आया है।

तूफान की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं: NDRF

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 09:45

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने आज कहा कि ओडिशा के तट पर आए चक्रवात ‘फैलिन’ की वजह से अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

ओडिशा और आंध्रप्रदेश में तांडव करने के बाद झारखंड और पश्चिम बंगाल पहुंचा तूफान ‘फैलिन’, कल पहुंचेगा यूपी

Last Updated: Sunday, October 13, 2013, 16:06

महातूफान ‘फैलिन’ शनिवार की रात ओडिशा और आंध्रप्रदेश में अपना रंग दिखाने के बाद बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। यह चक्रवाती तूफान आज बिहार और झारखंड पहुंचेगा और कल उत्तर प्रदेश में दस्तक देगा।

चक्रवात ‘फैलिन’ ओडिसा, उत्तरी आंध्र तट पर पहुंचा, 5 की मौत

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 23:44

1999 के खतरनाक महाचक्रवात के बाद अब तक का दूसरा सबसे भीषण चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ शनिवार रात ओडिशा के तट पर आ पहुंचा, जिसकी वजह से राज्य और निकटवर्ती उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश हुई और 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

ओडिशा के तट से टकराया चक्रवात फैलिन, पहले 6 घंटे होंगे भारी

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 21:51

ओडिशा की तट की तरफ बढ़ने वाला चक्रवात फैलिन शनिवार रात सवा नौ बजे की करीब गोपालपुर के तट से टकराया। इस चक्रवात की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई जा रही है। समुद्र की लहरें तीन से साढ़े तीन मीटर ऊपर उठने की आशंका जताई जा रही है।

रात 8 बजे के बाद ओडिशा तट से टकराएगा चक्रवात फैलिन, सेना तैयार

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 19:50

ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात फैलिन गोपालपुर तट से 30 किलोमीटर दूर है और यह तेजी के साथ तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक रात आठ-नौ बजे के बीच यह चक्रवात तट से टकराएगा।

ओडिशा तट से केवल 40 किलोमीटर दूर चक्रवात फैलिन, 3 लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 18:47

मौसम विभाग ने बताया कि बेहद भीषण चक्रवात फैलिन ओडिशा से नजदीक आ गया है तथा यह गोपालपुर से करीब 150 किमी दक्षिणपूर्व और पारादीप से करीब 260 किमी दक्षिणपूर्व में केन्द्रित है।

कुछ ही देर में भारत के तट पर पहुंचेगा तूफान `फैलिन`, भारी तबाही की आशंका

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 16:41

चक्रवाती महातूफान `फैलिन` भारत में आज महातबाही मचा सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि यह तूफान आज शाम करीब छह बजे तक भारतीय समुद्री तट पर दस्तक देगा।

चक्रवात फैलिन के ओड़िशा पहुंचने की उल्टी गिनती शुरू, किसी भी हालात से निपटने के लिए एनडीआरएफ के 1,600 से ज्यादा जवान तैनात

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 23:37

चक्रवात फैलिन के ओड़िशा पहुंचने की उल्टी गिनती शुरू हो गई और भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि वह शनिवार यानी 12 अक्टूबर को शाम छह बजे तक पहुंचेगा ।

आंध्र प्रदेश, ओडिशा के नजदीक पहुंचा ‘सुपर स्टार्म’, सुरक्षित जगह पहुंचाए गए हजारों लोग

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 18:45

चक्रवात ‘फैलिन’ शनिवार की शाम ओडिशा में गोपालपुर के नजदीक पहुंचने से पहले 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ विराट चक्रवात (सुपर साइक्लोन) में तब्दील हो रहा है। साइक्लोन से निपटने के लिए ओडिशा और आंध्र प्रदेश सरकारें व्यापक कदम उठा रही हैं।

आंध्र प्रदेश में तूफान ‘फैलिन’ से निपटने की तैयारी

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 14:24

आंध्र प्रदेश सरकार चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ के प्रभाव से निपटने के लिए तैयारी कर रही है जिससे राज्य के तटवर्ती जिलों में नुकसान होने की आशंका है।

चक्रवात ‘फैलिन’ हुआ और तीव्र, कल शाम तक आंध्र और ओडिशा को करेगा पार

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 13:14

पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर भीषण चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’ शुक्रवार को और अधिक तीव्र हो गया और यह कल कम से कम 205 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ ओडिशा में गोपालपुर के नजदीक पहुंच सकता है।

तीव्र हुआ साइक्‍लोन फैलिन, तेजी से बढ़ रहा है ओडिशा की ओर

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 10:38

बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्‍लोन तूफान और गहराता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को `फैलिन` तेजी से आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। शनिवार शाम तक यह तूफान कीलगपट्टनम और पारादीप में होगा। तूफान की वजह से आंध्र के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है।

अगले 24 घंटे में काफी तीव्र होगा चक्रवाती तूफान ‘फैलिन’

Last Updated: Thursday, October 10, 2013, 18:22

चक्रवात ‘फैलिन’ पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ते हुए गंभीर तूफान में बदल गया और यह ओडिशा के पारादीप क्षेत्र से 800 किलोमीटर दूर केंद्रित है ।

ओडिशा में `साइक्लोन फेलीन` की चेतावनी जारी

Last Updated: Thursday, October 10, 2013, 11:27

ओडिशा में गुरुवार को चक्रवाती तूफान `फेलीन` की चेतावनी का स्तर बढ़ा दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि मध्यपूर्वी बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात धीरे-धीरे पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है।