कोसी - Latest News on कोसी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

बिहार में कोसी का क्षेत्र बना भाजपा के लिए `शोक`

Last Updated: Saturday, May 17, 2014, 11:52

एक ओर जहां कोसी नदी को बिहार के लिए शोक कहा जाता है, वहीं दूसरी ओर यह भी कहा जाता है कि कोसी नदी ऊपर से जितनी शांत रहती है, अंदर से उसकी धारा उतनी ही तेज होती है। इस तरह कोसी क्षेत्र की राजनीति भी अंदर से तेज होती है, जिसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है।

मथुरा में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, एक घायल

Last Updated: Sunday, April 20, 2014, 10:30

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में आज रात हमलावरों ने कोसीकलां थाना क्षेत्र के महरौली गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी तथा एक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

परिक्रमा पर पाबंदी का बदला ले रही भाजपा : मुलायम

Last Updated: Sunday, September 29, 2013, 21:00

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मेरठ में पुलिस तथा भीड़ के बीच हुए टकराव पर सख्त रुख अपनाते हुए आरोप लगाया कि विहिप को चौरासी कोसी परिक्रमा के आयोजन की इजाजत नहीं दिये जाने के कारण भाजपा और आरएसएस प्रदेश में दंगे कराने की कोशिश कर रहे हैं।

पंचकोसी परिक्रमा: हिरासत में लिए गए विहिप नेता वेदांती

Last Updated: Monday, September 23, 2013, 19:30

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद राम विलास वेदान्ती को सोमवार को लाव-लश्कर के साथ ‘पंचकोसी परिक्रमा’ में हिस्सा लेने की कोशिश के आरोप में हिरासत में ले लिया गया।

विहिप की पंच कोसी परिक्रमा आज से, यूपी में हाई अलर्ट

Last Updated: Monday, September 23, 2013, 10:11

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने कहा कि 84 कोसी परिक्रमा पूरा होने के बाद संत अयोध्या में पंच कोसी परिक्रमा सोमवार यानी 22 सितंबर से शुरू करेंगे। वहीं, विहिप कार्यकर्ताओं को सोमवार से ‘पंचकोसी परिक्रमा यात्रा’ करने से रोकने के लिए समूचे फैजाबाद जिले में रविवार को निषेधाज्ञा लगा दी गई। उधर, विहिप की पंस कोसी परिक्रमा को लेकर पूरे उत्‍तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पंचकोसी परिक्रमा के पहले फैजाबाद में निषेधाज्ञा

Last Updated: Saturday, September 21, 2013, 23:14

विहिप कार्यकर्ताओं को रविवार को ‘पंचकोसी परिक्रमा यात्रा’ करने से रोकने के लिए समूचे फैजाबाद जिले में शनिवार को ही निषेधाज्ञा लगा दी गई।

विहिप ने अयोध्या मुद्दे को दक्षिण भारत तक फैलाया

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 21:17

दक्षिण भारत के लगभग 100 साधु-संत और श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार से शुरू हो रहे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पंचकोसी परिक्रमा अभियान में हिस्सा लेंगे।

84 कोसी परिक्रमा संपन्न, विहिप के 70 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Last Updated: Friday, September 13, 2013, 23:23

उत्तर प्रदेश में विहिप की 84 कोसी परिक्रमा का समापन शुक्रवार को बस्ती जिले के मखौडा में हो गया। इस दौरान अयोध्या, फैजाबाद, गोंडा और बस्ती में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान कई संतों के गिरफ्तार किया गया।

`84 कोसी परिक्रमा` के समापन पर यूपी में कड़ी सुरक्षा

Last Updated: Thursday, September 12, 2013, 12:36

उत्तर प्रदेश में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की `84 कोसी परिक्रमा` की शुरुआत 25 अगस्त को हुई थी। इस यात्रा का समापन कल यानी 13 सितम्बर को बस्ती जिले के मखौड़ा में होना है और इसके मद्देनजर अब देशभर के प्रमुख संत गुरुवार को उत्तर प्रदेश पहुंच रहे हैं।

चौरासी कोसी परिक्रमा पर बंदिश को चुनौती, आदेश सुरक्षित

Last Updated: Thursday, September 5, 2013, 14:14

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनउ पीठ ने अयोध्या की चौरासी कोसी परिक्रमा के सिलसिले में दंड प्रक्रिया संहिता के तहत जारी किये गये आदेशों की वैधता को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर आज सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया।

दिल्ली के संतों को यूपी पुलिस ने बैरंग लौटाया

Last Updated: Friday, August 30, 2013, 22:41

दिल्ली के संतों का जत्था अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा करने शुक्रवार सुबह 11 बजे राजघाट के पास स्थित हरिहर उदासीन आश्रम से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। दर्जनों संत विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य महंत नवल किशोर दास की अगुवाई में यात्रा पर निकले।

`यात्रा को लेकर यूपी सरकार और कुछ संतों ने फैलाया भ्रम`

Last Updated: Tuesday, August 27, 2013, 20:32

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की केन्द्रीय समिति के सदस्य जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य ने मंगलवार को कहा कि संतों की अयोध्या चौरासी कोसी परिक्रमा का किसी भी संगठन से कोई लेना-देना नहीं था और इस यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रम फैलाया।

चौरासी कोसी परिक्रमा जारी रहेगी: प्रवीण तोगड़िया

Last Updated: Tuesday, August 27, 2013, 16:33

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने मंगलवार को दावा किया कि संगठन की अयोध्या चौरासी कोसी परिक्रमा अपने तयशुदा कार्यक्रम के तहत जारी रहेगी।

अयोध्या जा रहे पीठाधीश्वर अनुयायियों समेत नजरबंद

Last Updated: Tuesday, August 27, 2013, 15:07

सरकार द्वारा रोक के बावजूद विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की अयोध्या चौरासी कोसी परिक्रमा में हिस्सा लेने जा रहे श्री परमहंस आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज तथा उनके अनुयायियों को मंगलवार को अमेठी में नजरबंद कर दिया गया।

दंगों के जरिए वोट हासिल करना चाहती है भाजपा : मुलायम

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 17:08

समाजवादी पार्टी (सपा) के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को संसद में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की 84 कोसी यात्रा पर अपनी पार्टी के रुख का बचाव किया।

यूपी में विहिप ने किया जोरदार प्रदर्शन

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 15:01

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की 84 कोसी परिक्रमा की शुरुआत के दौरान रविवार को हुई प्रमुख संतों की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में विहिप कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

यूपी में मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति के लिए सपा सरकार दोषी : राजनाथ

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 14:55

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति के लिए समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार को दोषी ठहराया है।

संसद में 84 कोसी परिक्रमा यात्रा पर संग्राम, बीजेपी- सपा में आरोप- प्रत्यारोप

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 13:41

अयोध्या में विहिप की चौरासी कोसी यात्रा पर रोक को जायज ठहराते हुए प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी ने इसे उच्चतम न्यायालय के कानून का अनुपालन बताया तो वहीं मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला करार देते हुए प्रदेश सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की।

84 कोसी परिक्रमा पर पाबंदी के खिलाफ VHP का देशभर में धरना-प्रदर्शन

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 10:09

वीएचपी 84 कोसी परिक्रमा पर पाबंदी लगाए जाने और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ सोमवार से पूरे देश में प्रदर्शन करेगी।

विहिप की 84 कोसी अयोध्या परिक्रमा नाकाम, 2096 लोग गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था यथावत

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 23:53

प्रतिबंध के बावजूद विश्व हिन्दू परिषद ने अपनी 84 कोसी अयोध्या परिक्रमा कार्यक्रम को वापस लेने के बजाय जारी रखने का ऐलान किया है, लेकिन विहिप उत्तर प्रदेश शासन की सख्ती के कारण अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सकी।

विहिप की 84 कोसी यात्रा पर सियासत हुई तेज

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 20:13

भाजपा ने विश्व हिंदू परिषद की यात्रा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार की भर्त्सना की तथा उस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया जबकि सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश को दूसरा गुजरात नहीं बनने देगी या छह दिसंबर 1992 को दोहराने नहीं देगी जब बाबरी मस्जिद को ढहाया गया था।

चौरासी कोसी परिक्रमा अब रुक नहीं सकती : अशोक सिंघल

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 19:51

विश्व हिन्दू परिषद के नेता अशोक सिंघल ने उत्तर प्रदेश सरकार से साधु संतों की 84 कोसी अयोध्या परिक्रमा पर लगाए गये प्रतिबंध पर पुनर्विचार करने का आग्रह करते हुए कहा है कि यह परिक्रमा नहीं रुकेगी और इसमें भाग लेने के लिए देश भर से साधु संतों के अयोध्या पहुंचने का सिलसिला जारी रहेगा।

क्या सचमुच अयोध्या का मैच ‘फिक्स’ है ?

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 12:41

अयोध्या में चौरासी कोसी परिक्रमा को लेकर पिछले एक हफ्ते से जो सियासी ड्रामा चल रहा है उसका फायदा किसे मिलने वाला है? ये सवाल देश के राजनीतिक गलियारों में तैर रहा है। न तो इस वक्त 1992 वाले हालात हैं, न देश का आम मुसलमान या हिंदू, ऐसे किसी भी विवाद या तनाव के लिए तैयार है।

भाजपा और सपा का नाटक है 84 कोसी परिक्रमा : बेनी

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 19:22

विश्व हिन्दू परिषद की 84 कोसी परिक्रमा को भाजपा और सपा का नाटक बताते हुए केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने रविवार को कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पडने वाला है क्योंकि हिन्दू और मुसलमान सपा और भाजपा की नूराकुश्ती और साजिशों से भलीभांति वाकिफ हैं।

परिक्रमा रुकवाने में कांग्रेस का हाथ नहीं: खुर्शीद

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 14:31

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने आज यहां कहा कि विहिप की 84 कोसी अयोध्या परिक्रमा रूकवाने में कांग्रेस का कोई हाथ नहीं है। यह रोक समाजवादी पार्टी की सरकार ने लगायी है।’

विहिप का सोमवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 13:14

शासन-प्रशासन की सख्ती के चलते 84 कोसी परिक्रमा निकालने में लगभग नाकाम रही विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने अब सोमवार को देशभर में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

ट्विटर पर बोले दिग्विजय-अयोध्या का मैच फिक्स?

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 13:02

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि ‘अयोध्या का मैच फिक्स है।’

आज परिक्रमा नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन : सिंघल

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 10:56

अशोक सिंघल ने राज्य और केंद्र सरकार को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि आज के दिन अगर 84 कोसी परिक्रमा यात्रा को नहीं होने दिया गया तो राम मंदिर के लिए विहिप बड़ा आंदोलन चलाएगी।

Chaurasi Kos Prikrama : गिरफ्तार अशोक सिंघल को अतिथि गृह भेजा गया

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 16:28

विहिप ने आज 84 कोसी परिक्रमा यात्रा शुरू कर दी है। इस बीच अशोक सिंघल, प्रवीण तोगड़िया, राम विलास वेदांती सहित 500 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

84 कोसी यात्रा निकालने पर विहिप अड़ी, 350 से ज्यादा नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 00:12

उत्तर प्रदेश सरकार से इजाजत नहीं मिलने के बावजूद विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) द्वारा अयोध्या चौरासी कोसी परिक्रमा निकालने के निर्णय पर अटल रहने से अयोध्या और फैजाबाद में तनावपूर्ण शांति है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिये विहिप के कई वरिष्ठ नेताओं तथा 350 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

84 कोसी यात्रा से नहीं बल्कि बयानों से तनाव: सुषमा

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 17:50

अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद की चौरासी कोसी यात्रा का समर्थन करते हुए भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने शनिवार को कहा कि हिंदू धर्म में चारों मास यात्रा होती है और क्षेत्र में ‘तनाव’ यात्रा से नहीं बल्कि यात्रा पर ‘बयानों’ से है।

84 कोसी परिक्रमा पर रोक के खिलाफ याचिका खारिज

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 13:47

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की अयोध्या चौरासी कोसी परिक्रमा करने की इजाजत नहीं देने के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने शनिवार को खारिज कर दिया।

क्यों की जाती है 84 कोस की परिक्रमा?

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 12:49

साधु-संत और आम आदमी दोनों की इस 84 कोस यात्रा में अटूट आस्था सदियों से चली आ रही है। 84 कोस परिक्रमा जहां आम आदमी संतान की प्राप्ति के लिए करता है, वहीं साधु-संत इस परिक्रमा को मोक्ष प्राप्ति का साधन मानते हैं।

84 कोसी परिक्रमा कल से, अशोक सिंघल पहुंचे दिल्ली

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 10:01

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने रविवार से अयोध्या में प्रस्तावित अपनी 84 कोसी परिक्रमा यात्रा को शुरू करने का ऐलान कर दिया है। इस बीच इलाहाबाद से खबर है कि विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल आज दिल्ली में हैं।

कोसी परिक्रमा यात्रा के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा, 70 विहिप नेताओं के खिलाफ वारंट

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 22:12

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की रविवार से अयोध्या में प्रस्तावित अपनी 84 कोसी परिक्रमा शुरू करने पर अड़े रहने के बीच फैजाबाद जिला प्रशासन ने शुक्रवार को विहिप के 70 नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किये। इस बीच, अयोध्या और फैजाबाद में पुलिस बल की भारी संख्या में तैनाती कर दी गई है।

अयोध्या यात्रा पर दिग्गी ने साधा विहिप पर निशाना

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 22:04

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की प्रस्तावित चौरासी कोसी परिक्रमा को लेकर उस पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह ‘कुछ नहीं, बल्कि राजनीतिक कदम’ है।

84 कोसी परिक्रमा पर टकराव बढ़ा, सिंघल नजरबंद!

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 17:12

उत्तर प्रदेश में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की प्रस्तावित 84 कोसी परिक्रमा को लेकर विहिप और राज्य सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनती जा रही है।

कोई नहीं रोक सकता 84 कोसी परिक्रमा : विहिप

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 11:02

विश्व हिंदू परिषद के अशोक सिंघल ने इलाहाबाद के संगम तट पर संकल्प लिया है कि 84 कोसी परिक्रमा हर हाल में संपन्न होगी और इसे कोई नहीं रोक सकता है।

संतों को 84 कोसी परिक्रमा करवाए सरकार : राजनाथ

Last Updated: Thursday, August 22, 2013, 22:42

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने गुरुवार को प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि राज्य सरकार संतों को सुरक्षा देकर 84 कोसी की परिक्रमा करवाए।

84 कोसी परिक्रमा बना सियासत का कुरुक्षेत्र

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 11:24

मर्यादा पुरुषोत्‍तम राम की नगरी अयोध्या एक बार फिर से सियासत का कुरुक्षेत्र बनने की ओर अग्रसर है। सियासी गर्मी का जिक्र यहां सवालों से ही शुरू करते हैं। क्‍या अयोध्‍या की 84 कोस की परिक्रमा से ही आगामी आम चुनाव यानी लोकसभा चुनाव 2014 को नापने की तैयारी की जा रही है।

विहिप यात्रा विवाद : प्रतिबंध के खिलाफ बीजेपी मुखर, मांगी इजाजत

Last Updated: Thursday, August 22, 2013, 11:26

अयोध्या से विहिप की प्रस्तावित यात्रा पर उत्तरप्रदेश सरकार के प्रतिबंध के चलते पैदा हुए विवादों के बीच कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने समाजवादी पार्टी और भाजपा पर ‘मैच फिक्सिंग’ का आरोप लगाया है।

राजनीति का ध्रुवीकरण करना बीजेपी का एजेंडा: दिग्विजय

Last Updated: Wednesday, August 21, 2013, 19:16

अयोघ्या से विश्व हिंदू परिषद की ‘84-कोसी पदयात्रा’ पर प्रतिबंध लगाने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले को लेकर उठे विवाद के बीच कांग्रेस ने बुधवार को भाजपा पर चुनाव जीतने के लिए राजनीति का सांप्रदायिकरण और ध्रुवीकरण का प्रयास करने का आरोप लगाया।

विहिप की यात्रा को मंजू़री दे सरकार: वेंकैया

Last Updated: Wednesday, August 21, 2013, 15:42

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को एहतियातन विशेष कदम उठाकर विहिप की अयोध्या से प्रस्तावित यात्रा को मंजूरी दे देनी चहिए।

84 कोसी परिक्रमा पर सरकार और VHP आमने-सामने

Last Updated: Wednesday, August 21, 2013, 12:14

84 कोसी परिक्रमा पर विश्व हिन्दू परिषद के अड़ियल रवैये को दखेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अयोध्या और उसके आसपास के जिलों में सुरक्षाबलों की तैनाती शुरू कर दी है।

चौरासी कोसी यात्रा : यूपी पुलिस सील करेगी सीमाएं

Last Updated: Tuesday, August 20, 2013, 22:47

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की प्रस्तावित अयोध्या चौरासी कोसी यात्रा को इजाजत नहीं दिये जाने और विहिप के अपने इरादे पर कायम रहने के निर्णय के बीच राज्य पुलिस ने मंगलवार को कहा कि इसके दायरे में आने वाले सभी छह जिलों की सीमाओं को सील करके कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

बिहार: नाव दुर्घटना में नौ बच्चों समेत 10 की मौत

Last Updated: Friday, July 12, 2013, 11:28

कोसी नदी में आई बाढ़ के पानी में एक नौका के पलट जाने से उसमें सवार नौ बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई। जिलाधिकारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि नाव पर 11 लोग सवार थे और उनमें से केवल एक लड़की को ही बचाया जा सका। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना बीती रात करीब साढ़े 10 बजे हुई।

मथुरा के कोसीकलां में संघर्ष, दो मरे

Last Updated: Saturday, June 2, 2012, 14:55

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के कोसीकलां इलाके में आज धर्मस्थल के निकट पानी को लेकर भड़के संघर्ष में दो लोग मारे गए जबकि 10 घायल हो गए। स्थिति को देखते हुए इलाके में कफ्र्यू लगा दिया गया है।

एक साथ चार बच्चों का जन्म

Last Updated: Sunday, May 13, 2012, 07:04

मथुरा के कोसी कलां इलाके के एक नर्सिंगहोम में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है।