अंडमान - Latest News on अंडमान | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

अंडमान एक्सप्रेस में आग, रेल परिचालन बाधित

Last Updated: Monday, April 21, 2014, 11:50

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सोमवार को अंडमान एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लग गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना के कारण व्यस्त दिल्ली-झांसी मार्ग पर रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित हो गया।

अंडमान निकोबार द्वीप में 6.5 तीव्रता का भूकंप

Last Updated: Friday, March 21, 2014, 23:13

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आज भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.5 मापी गयी। हालांकि सरकार ने कहा है कि इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

चेन्नई तट तक पहुंचा मलेशियाई एयरलांइस के विमान का तलाशी अभियान

Last Updated: Saturday, March 15, 2014, 09:09

पिछले शुक्रवार से रहस्यमयी तरीके से गायब मलेशियन एयरलांइस के एक विमान की तलाशी के लिए चलाया जा रहा अभियान आज भारत में चेन्नई तट तक पहुंच गया।

लापता विमान: तलाशी अभियान का दायरा हिंद महासागर तक बढ़ा

Last Updated: Saturday, March 15, 2014, 00:14

लापता मलेशियाई विमान की तलाश करने का अभियान हिंद महासागर तक विस्तृत कर दिया गया है। पिछले सप्ताह ऐसी खबरें आई थीं कि विमान शायद अंडमान द्वीप की ओर उड़ा होगा, हालांकि विमान को लेकर रहस्य बना हुआ है।

लापता मलेशियाई विमान में बोले गए आखिरी शब्द ये थे, 'सब ठीक है, शुभ रात्रि'

Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 20:42

मलेशिया के लापता विमान से जो आखिरी शब्द सुनने को मिले थे उनमें कहा गया था ‘सब ठीक है, शुभ रात्रि’। सिंगापुर के समाचार पत्र ‘द स्ट्रेट टाइम्स’ के अनुसार ये शब्द आखिरी बार विमान के कॉकपिट से रेडियो ट्रांसमिशन से निकले थे। बीजिंग में मलेशिया के राजदूत ने यह जानकारी दी।

लापता मलेशियाई विमान को आसमान खा गया या जमीन निगल गई

Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 16:10

लापता मलेशियाई विमान का अबतक कुछ पता नहीं चल सका है।

लापता मलेशियाई विमान को लेकर रहस्‍य गहराया: मलक्‍का की खाड़ी के बाद अब अंडमान सागर तक खोज

Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 13:13

लापता मलेशियाई विमान को लेकर रहस्‍य गहराता जा रहा है। लापता विमान का संपर्क टूटने से पहले संभवत: दिशा बदलकर वापस मुड़ा था, जिसकी तलाश में बहुराष्ट्रीय अभियान मूल दायरे से आगे बढ़ाकर अंडमान सागर में सैकड़ों किलोमीटर तक विस्तारित कर दिया गया है।

राष्ट्रपति ने अंडमान नाव हादसे पर दुख जताया

Last Updated: Monday, January 27, 2014, 12:40

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में नाव हादसे में लोगों की मौत पर दुख और शोक व्यक्त किया है।

अंडमान नाव हादसा: 22 पर्यटकों की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी ; पीएम ने जताया शोक

Last Updated: Monday, January 27, 2014, 11:30

बंगाल की खाड़ी में एक पर्यटक नाव के डूब जाने से उस पर सवार कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नाव पर 45 लोग सवार थे जिसमें तमिलनाडु के पुरम जिले और मुंबई के पर्यटक एवं क्रू के सदस्य थे। रॉस आईलैंस नॉर्थ बे जाते समय नाव डूब गई।

अंडमान में मुक्त कराई गईं 8 जारवा लड़कियां

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 13:07

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में दूरस्थ पहाड़ियों से 8 जारवा लड़कियों को मुक्त कराया गया है। अंडमान के पुलिस अधीक्षक चिन्मय बिस्वाल ने बुधवार को यहां बताया कि कुछ आदमियों ने पिछले सप्ताह जारवा आरक्षित क्षेत्र (जारवा रिजर्व जोन) से इन लड़कियों का अपहरण कर लिया था। इस सिलसिले में सात अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

हथियारों के साथ पांच विदेशी अंडमान में पकड़े गए

Last Updated: Tuesday, September 10, 2013, 14:39

अंडमान निकोबार द्वीप के दिग्लीपुर तट पर भारतीय तटरक्षकों ने एक नौका को रोका और उस पर सवार पांच विदेशियों को हथियारों एवं गोला बारूद के साथ हिरासत में लिया। भारतीय तट रक्षक के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।

अब तीन मिनट पहले पता चल जाएगा सुनामी का

Last Updated: Wednesday, June 12, 2013, 11:32

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के रंगाचांग में स्थापित पूर्व सुनामी चेतावनी प्रणाली भूकंप के तुरंत बाद सुनामी के बारे में चेतावनी दे सकती है।

अंडमान सागर में मानसून की दस्तक

Last Updated: Friday, May 17, 2013, 22:07

दक्षिण पश्चिमी मानसून ने शुक्रवार को अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ इलाकों में दस्तक दी जिससे 4 महीने की वर्षा ऋतु के लिये जमीन तैयार हो गयी।

जारवा जोन रोड में पर्यटकों पर लगी पाबंदी

Last Updated: Thursday, January 31, 2013, 18:24

सुप्रीम कोर्ट के एक हालिया आदेश के बाद अंडमान निकोबार प्रशासन ने जारवा क्षेत्र से गुजरने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क का पर्यटकों द्वारा इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है और बसों में यात्रा करने वाले स्थानीय लोगों को टिकट खरीदने के दौरान पहचान पत्र दिखाना होगा।

अंडमान द्वीप पर आया कम तीव्रता का भूकंप

Last Updated: Tuesday, November 27, 2012, 09:00

अंडमान द्वीप पर मंगलवार को कम तीव्रता का भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई।

‘अंडमान में नहीं बनेगा मिसाइल परीक्षण रेंज’

Last Updated: Friday, October 5, 2012, 14:13

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के तिल्लाचांग अभयारण्य में मिसाइल परीक्षण रेंज बनाने के नौ सेना के प्रस्ताव को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया है कि इससे विलुप्त हो रही पक्षियों की प्रजाति मेगापोड का आशियाना उजड़ सकता है।

मानसून: दिल्ली में आगाज 29 जून तक

Last Updated: Thursday, May 24, 2012, 23:46

मानसून अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में पहुंच गया है और इसके केरल में एक जून एवं दिल्ली में 29 जून तक पहुंचने की संभावना है।

भूकंप से थर्राया इंडोनेशिया, भारत में भी झटके

Last Updated: Wednesday, April 11, 2012, 09:10

देश के कई हिस्‍सों में दोपहर बाद करीब ढाई बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी झटके महसूस किए गए।

निकोबार द्वीप में भूकंप के झटके

Last Updated: Sunday, March 11, 2012, 03:17

निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र में भूकंप का मामूली झटका आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 थी।

'अंडमान ट्रक मार्ग को बंद करना मुश्किल'

Last Updated: Sunday, February 19, 2012, 05:45

अंडमान निकोबार द्वीप समूह के अंडमान ट्रंक मार्ग को लेकर भारत से ब्रिटेन तक मचे हंगामे के बीच राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने कहा है कि इस मार्ग को तत्काल बंद करना मुश्किल है।

जारवा पर अंडमान प्रशासन को नोटिस

Last Updated: Monday, February 6, 2012, 15:09

नुसूचित जनजाति आयोग ने जारवा आदिवासियों से संबंधित एक वीडियो फुटेज पर हरकत में आते हुए सोमवार को अंडमान एवं निकोबार प्रशासन से कहा कि वह इस प्रकरण में शामिल लोगों के प्रति कार्रवाई करे और जल्द से जल्द उसे एक रिपोर्ट सौंपे।

जारवा: एसटी आयोग नोटिस जारी करेगा

Last Updated: Sunday, February 5, 2012, 18:02

जारवा आदिवासियों से जुड़े नए वीडियो फुटेज में पुलिस अधिकारियों के शामिल होने को गंभीरता से लेते हुए अनुसूचित जनजाति आयोग ने रविवार को कहा कि अंडमान निकोबार प्रशासन को नोटिस जारी किया जाएगा।

अंडमान से जुड़े दो नए वीडियो से खलबली

Last Updated: Sunday, February 5, 2012, 09:46

जारवा आदिवासियों पर पिछले महीने आए वीडियो को लेकर विवाद अभी थमा नहीं था कि दो नए वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पर्यटकों को अंडमान-निकोबार के इस आदिवासी समुदाय के लोगों के पास दिखाया गया है।

जारवा वीडियो मामले में दो गिरफ्तार

Last Updated: Thursday, January 19, 2012, 09:37

अंडमान निकोबार द्वीप समूह की जारवा जनजाति की अर्धनग्न महिलाओं को पर्यटकों के समक्ष नृत्य करते दिखाने वाले विवादास्पद वीडियो मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जारवा मामले में एनटीआरओ से मदद

Last Updated: Sunday, January 15, 2012, 11:30

केंद्र शासित राज्य अंडमान-निकोबार पुलिस ने अर्धनग्न जारवा जनजाति महिलाओं के विवादास्पद वीडियो मामले में राष्ट्रीय तकनीक अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) से मदद मांगी है।

अंडमान मामले में विस्तृत जांच की सिफारिश

Last Updated: Thursday, January 12, 2012, 10:42

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह में जारवा जनजाति की अर्धनग्न महिलाओं के नृत्य से संबंधित वीडियो फुटेज की घटना को ‘शर्मनाक’ करार देते हुए इस मामले की विस्तृत जांच की सिफारिश की है।

आदिवासी नाच मामले में दर्ज हुआ मामला

Last Updated: Thursday, January 12, 2012, 05:46

पुलिस ने पर्यटकों के सामने जारवा आदिवासी महिलाओं के अर्धनग्न नृत्य को फिल्माने और उसे इंटरनेट पर अपलोड करने के सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आदिवासी नाच मामले में मांगी रिपोर्ट

Last Updated: Wednesday, January 11, 2012, 12:50

जारवा जनजाति के लोगों का कथित शोषण किए जाने और भोजन के बदले पर्यटकों के समक्ष नृत्य करने के लिए मजबूर करने की खबर पर गृह मंत्रालय ने बुधवार को अंडमान निकोबार प्रशासन से रिपोर्ट मांगा है।

अंडमान : भोजन के लिए आदिवासियों को नचाया

Last Updated: Wednesday, January 11, 2012, 05:43

अंडमान द्वीप में भोजन के कुछ टुकड़ों और कुछ सिक्कों के लिए जरावा आदिवासियों को विदेशी पर्यटकों के सामने नचाने का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है।