टाटा समूह - Latest News on टाटा समूह | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

टाटा समूह की नियोटेल का अधिग्रहण करेगी वोडाफोन

Last Updated: Monday, May 19, 2014, 16:42

ब्रिटेन की दूरसंचार कंपनी वोडाफोन टाटा समूह की दक्षिणी अफ्रीकी कंपनी नियोटेल का 7 अरब रैंड यानी 67.6 करोड़ डालर में अधिग्रहण करेगी। यह सौदा वहां वोडाफोन की अनुषंगी वोडाकॉम के जरिए किया जा रहा है। टाटा कम्युनिकेशंस ने एक बयान में कहा कि नियोटेल व वोडाकॉम एसए के शेयरधारकों ने सोमवार को घोषणा की कि उन्होंने एक उचित करार पूरा किया है।

रतन टाटा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की प्रशंसा की

Last Updated: Wednesday, May 14, 2014, 22:04

टाटा समूह के मानद अध्यक्ष रतन टाटा ने आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुये कहा कि उनके पहले कार्यकाल में अर्थव्यवस्था वृद्धि जोरदार रही लेकिन दूसरे कार्यकाल में उनकी सरकार महंगाई की ताकतों का शिकार हो गयी।

रतन टाटा को ब्रिटेन की महारानी ने सम्मानित किया

Last Updated: Friday, April 11, 2014, 17:14

टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वारा नाइट ग्रांड क्रास (जीबीई) से सम्मानित किया गया है। टाटा समूह, ब्रिटेन में सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक है।

वोटरों को जागरूक करने में जुटा उद्योग जगत

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 20:56

चुनावी मौसम में टाटा, बिड़ला, हीरो और इन्फोसिस जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों और आम जनता को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल की है।

टाटा भारत का, एप्पल विश्व का सबसे मूल्यवान ब्रांड

Last Updated: Tuesday, February 18, 2014, 21:02

विविध कारोबार में लगे टाटा समूह को भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड घोषित किया गया जिसका मूल्य 21.1 अरब डॉलर है। वहीं, अमेरिका स्थित 105 अरब डॉलर का एप्पल ब्रांड विश्व का अव्वल ब्रांड बना रहा।

टाटा समूह की देश के रक्षा क्षेत्र में बड़े हिस्से पर निगाह

Last Updated: Wednesday, January 29, 2014, 20:04

देश का प्रमुख औद्योगिक घराना टाटा समूह रक्षा क्षेत्र में बड़ी भूमिका की तैयारी कर रहा है। टाटा समूह के पास ड्रोन और बख्तरबंद वाहन तथा कुछ अन्य आधुनिकतम उपकरण बनाने की क्षमता है।

भारत के आर्थिक शक्ति के तौर पर फिर उभरेगा: रतन टाटा

Last Updated: Thursday, January 9, 2014, 11:07

टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने आज भरोसा जताया कि भारत एक आर्थिक शक्ति के तौर पर फिर से उभरेगा। टाटा ने कहा कि मुझे हमेशा से ही यह उम्मीद रही है कि भारत एक बार फिर आर्थिक शक्ति बनकर उभरेगा।

टाटा समूह के न्यासों को दी गई असंगत छूट पर कैग ने की आईटी की खिंचाई

Last Updated: Friday, December 13, 2013, 19:30

सरकारी लेखापरीक्षक कैग ने टाटा समूह के दो न्यासों को अनियमित कर छूट देने के लिए शुक्रवार को आयकर विभाग की खिंचाई की है। कैग के अनुसार इसमें 1,067 करोड़ रुपये का कर प्रभावित हुआ है।

कुपोषण राष्ट्रीय समस्या बन गया है: रतन टाटा

Last Updated: Saturday, November 30, 2013, 15:44

टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने कहा है कि भारत में कुपोषण सिर्फ गांवों तक सीमित नहीं है बल्कि यह राष्ट्रीय समस्या बन गया है।

टाटा संस ने बैंक लाइसेंस आवेदन वापस लिया

Last Updated: Wednesday, November 27, 2013, 22:45

टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस बैंक लाइसेंस के लिए दिया गया अपना आवेदन वापस ले लिया। यह जानकारी बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने दी।

100 अरब डॉलर के क्लब से बाहर हुआ टाटा समूह

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 18:33

नमक से साफ्टवेयर तक बज्ञाने वाले टाटा समूह का संयुक्त कारोबार रुपये में गिरावट की वजह से घटकर 100 अरब डालर के आंकड़े से नीचे आ गया है। हालांकि, भारतीय मुद्रा में समूह के राजस्व में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

अगस्ता वेस्टलैंड के साथ नए सौदे पर बिफरी भाजपा

Last Updated: Monday, November 11, 2013, 18:23

वीवीआईपी हेलीकाप्टरों की आपूर्ति का सौदा हथियाने के लिए 360 करोड़ रुपए की दलाली देने वाली अगस्ता वेस्टलेंड के साथ सैन्य और नागरिक हेलिकाप्टर के उन्नत संस्करण को असेंबल करने के टाटा समूह के प्रस्ताव को मंजूरी देने पर भाजपा ने मंगलवार को कड़ा एतराज किया। उसने कहा कि इस इतालवी कंपनी से पुराना सौदा रद्द कर ब्लैकलिस्ट करने की बजाय सरकार उसे नए सौदों का ईनाम दे रही है।

टाटा-सिंगापुर एयरलाइंस के नाम को सरकार की मंजूरी

Last Updated: Sunday, October 20, 2013, 17:08

टाटा समूह के सिंगापुर एयरलाइंस के साथ प्रस्तावित विमानन उपक्रम के नाम ‘टाटा एसआईए एयरलाइंस लिमिटेड’ को कंपनी मामलों के मंत्रालय की मंजूरी मिल गई है।

‘टाटा-एसएआई एयरलाइन उपभोक्ताओं के लिए अच्छी होगी’

Last Updated: Sunday, September 29, 2013, 16:29

सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) के गठबंधन में एक पूर्णकालिक विमानन सेवा शुरू करने की टाटा समूह की पहल उपभोक्ताओं व उद्योग के लिए अच्छी होगी। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने यह बात कही है।

भारत ने दुनिया का भरोसा खो दिया: रतन टाटा

Last Updated: Wednesday, August 28, 2013, 20:15

अर्थव्यवस्था में नरमी के बीच प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा ने कहा है कि भारत ने दुनिया का भरोसा खो दिया है और सरकार इस बात को समझने में देरी कर दी है।

पश्चिम बंगाल से कभी नहीं हटेंगे: टाटा समूह

Last Updated: Monday, July 15, 2013, 16:43

पश्चिम बंगाल के सिंगुर में पंचायत चुनाव के लिए होने वाले मतदान के दिन टाटा समूह ने फिर एक बार पश्चिम बंगाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह कभी राज्य से नहीं हटेगा। टाटा समूह के अध्यक्ष साइरस मिस्त्री ने यहां टाटा ग्लोबल बेवरेजेज की 15वीं सालाना आम बैठक के मौके पर कहा कि हम पश्चिम बंगाल से न कभी हटे हैं और न ही कभी हटेंगे।

टाटा और एयरएशिया के प्रमुख फर्नांडीस ने की विमानन मंत्री से मुलाकात

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 15:42

रतन टाटा और एयर एशिया समूह के प्रमुख टोनी फर्नांडीस ने आज नागर विमानन मंत्री अजित सिंह से मुलाकात की और उन्हें प्रस्तावित एयरलाइंस कंपनी में ताजा नियुक्तियों और अन्य घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी।

रतन टाटा होंगे एयरएशिया इंडिया के निदेशक मंडल के मुख्य सलाहकार

Last Updated: Sunday, June 16, 2013, 19:29

सस्ती विमानन सेवा कंपनी एयरएशिया ने जाने माने उद्यमी और टाटा समूह के पूर्व प्रमुख रतन टाटा को अपने भारतीय उद्यम के निदेशक मंडल का मुख्य सलाहकार बनाने की आज घोषणा की।

इनफिनिटी रिटेल शीघ्र लाएगी क्रोमा 3जी टैबलेट

Last Updated: Sunday, May 5, 2013, 15:05

टाटा समूह की कंपनी इनफिनिटी रिटेल ने अगले दो सप्ताह में 3जी टैबलेट पेश करने की योजना बनाई है। इनफिनिटी इलेक्ट्रानिक्स और टिकाउ उपभोक्ता सामानों की बिक्री ‘क्रोमा’ खुदरा स्टोर्स के जरिये करती है।

टाटा: मिस्त्री की अध्यक्षता में कार्यकारी परिषद गठित

Last Updated: Tuesday, April 30, 2013, 19:13

टाटा संस ने समूह चेयरमैन साइरस मिस्त्री की अध्यक्षता में नयी समूह कार्यकारी परिषद (जीईसी) गठित की है जो मौजूदा समूह कारपोरेट केन्द्र तथा समूह कार्यकारी कार्यालय द्वारा निभाई जाने वाली तमाम जिम्मेदारियों को संभालेंगी।

एयरएशिया को एफआईपीबी से मिली औपचारिक मंजूरी

Last Updated: Friday, April 5, 2013, 19:16

एयरएशिया ने शुक्रवार को कहा कि उसे भारत में टाटा समूह के साथ मिलकर एक विमानन कंपनी शुरू करने की विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) से औपचारिक तौर पर मंजूरी मिल गई है।

एयर एशिया ने बनाया भारतीय उद्यम, दस्तावेज मंत्रालय को सौंपे

Last Updated: Sunday, March 31, 2013, 18:22

टाटा समूह के साथ भागीदारी में सेवा शुरू करने के लिए तैयार मलेशियाई विमानन कंपनी एयर एशिया ने भारत में एक कंपनी बनाई और सभी अनिवार्य दस्तावेज कापरेरेट कार्य मंत्रालय को सौंपे।

एयरएशिया, टाटा के संयुक्त उद्यम प्रस्ताव को हरी झंडी

Last Updated: Tuesday, March 26, 2013, 16:10

टाटा समूह के साथ संयुक्त उद्यम के तहत विमानन सेवा शुरू करने के एयरएशिया के प्रस्ताव को आज सरकार ने हरी झंडी दे दी।

टाटा के साथ भारत में विमानन कंपनी शुरू करेगी एयरएशिया

Last Updated: Wednesday, February 20, 2013, 19:03

एयरएशिया ने भारत में टाटा समूह के साथ मिल कर एयरलाइन कारोबार शुरु करने की अनुमति मांगी है।

राष्ट्रीय इंजीनियरिंग अकादमी में चुने गए टाटा

Last Updated: Saturday, February 9, 2013, 15:30

टाटा समूह के सेवामुक्त चेयरमैन रतन टाटा तथा आठ अन्य भारतीय मूल के अमेरिकियों को यहां प्रतिष्ठित राष्ट्रीय इंजीनियरिंग अकादमी के लिए चुना गया है।

टाटा समूह 45000 करोड़ रुपए करेगा निवेश: मिस्त्री

Last Updated: Wednesday, January 2, 2013, 21:46

टाटा समूह अगले दो साल में विभिन्न क्षेत्रों में 45,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करेगा और भारत के साथ उसका वैश्विक बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर जोर रहेगा।

साइरस मिस्त्री आज संभालेंगे टाटा समूह की कमान

Last Updated: Monday, December 31, 2012, 09:05

टाटा समूह के नए चेयरमैन साइरस मिस्त्री औपचारिक रूप से सोमवार को कार्यभार संभालेंगे। कंपनी सूत्रों ने यह जानकारी दी। मिस्त्री, रतन टाटा की जगह लेने जा रहे हैं और वे टाटा घराने के छठे चेयरमैन होंगे।

उद्योग जगत में विश्‍वास और नैतिकता के प्रतीक हैं रतन टाटा

Last Updated: Monday, December 31, 2012, 14:51

रतन टाटा यानी जैसा नाम वैसा ही काम। इसमें कोई संशय नहीं है कि वह देश के वाकई अनमोल रतन हैं और रहेंगे। साल 1868 में जमशेद जी नौशेरवान जी टाटा की ओर से स्‍थापित टाटा कंपनी को रतन ने एक समूह बनाकर ऐसी ऊंचाईयां दी, जिसका जिक्र वैश्विक व्‍यापारिक जगत में हमेशा किया जाएगा।

मिस्त्री औपचारिक रूप से सोमवार को संभालेंगे कार्यभार

Last Updated: Saturday, December 29, 2012, 17:43

टाटा समूह के नए चेयरमैन साइरस मिस्त्री औपचारिक रूप से सोमवार को कार्यभार संभालेंगे। कंपनी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

भारत के लिए आर्थिक माहौल मुश्किल, पर बीत जाएगा यह दौर : रतन टाटा

Last Updated: Friday, December 28, 2012, 22:42

टाटा उद्योग समूह के चेयरमैन के पद से शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा ने कहा है कि फिलहाल देश कठिन आर्थिक दौर से गुजर रहा है, जो संभवत: अगले साल तक बना रहेगा। टाटा को उम्मीद है कि उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था फिर रफ्तार पकड़ने लगेगी।

टाटा समूह के चेयरमैन पद से रतन का टा-टा, पुणे में मनाया जन्मदिन

Last Updated: Friday, December 28, 2012, 16:32

रतन टाटा 50 साल की सेवा के बाद आज इसके चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त हो गए। आखिरी दिन वह दफ्तर से दूर रहे। टाटा समूह के मुख्यालय बांबे हाउस के सूत्रों के मुताबिक आज 75 साल के हुए टाटा अपने जन्मदिन के अवसर पर पुणे में हैं।

टाटा समूह को आज अलविदा कहेंगे रतन, मिस्त्री को कमान

Last Updated: Friday, December 28, 2012, 09:11

टाटा समूह को एक पारंपरिक औद्योगिक घराने से 100 अरब डालर के आधुनिक वैश्विक उद्योग समूह में तब्दील करने वाले समूह के चेयरमैन रतन टाटा शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

आज सेवानिवृत्त हो जाएंगे रतन टाटा, कमान मिस्त्री के हाथ

Last Updated: Friday, December 28, 2012, 00:10

टाटा समूह को एक पारंपरिक औद्योगिक घराने से 100 अरब डालर के आधुनिक वैश्विक उद्योग समूह में तब्दील करने वाले समूह के चेयरमैन रतन टाटा शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

`टाटा समूह देश का सबसे चर्चित वैश्विक ब्रांड`

Last Updated: Sunday, December 23, 2012, 20:15

उद्योग मंडल एसोचैम ने कहा है कि 100 अरब डालर का टाटा समूह देश के बाहर और भीतर सबसे जाना-पहचाना वैश्विक ब्रांड है।

रतन टाटा ने पीएम मनमोहन सिंह से मांगी माफी

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 20:48

टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा ने उनके द्वारा एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आलोचना संबंधी टिप्पणियों को पूरी तरह गलत बताया है।

नैनो को नए रूप में पेश करेंगे : रतन टाटा

Last Updated: Sunday, December 16, 2012, 17:16

टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा ने कहा है कि दुनिया की सबसे सस्ती कार टाटा नैनो की संभावनाओं का पूर्ण दोहन करने के लिए उसे फिर से सजा-संवार कर पेश करने की तैयारी है।

टाटा समूह ने नई तोप बनाई

Last Updated: Tuesday, December 11, 2012, 16:17

टाटा समूह ने स्वदेशी निजी रक्षा उद्योग को विकसित करने की ओर एक कदम बढ़ाते हुए एक नयी तोप विकसित की है और सेना से इसका परीक्षण करने के लिए गोला बारूद मुहैया कराने का अनुरोध किया है।

एयरलाइंस कारोबार में नहीं उतरेगा टाटा समूह: रतन टाटा

Last Updated: Sunday, December 9, 2012, 23:51

भारत में कभी नागर विमानन सेवा की शुरुआत करने वाले टाटा समूह के निवर्तमान चेयरमैन ने आज संकेत दिया कि उनका समूह इस क्षेत्र में दोबारा शायद ही कदम रखे क्यों कि इस क्षेत्र में ‘विनाशकारी प्रतिस्पर्धा’ घर कर गयी है। टाटा समूह की ओर से 1990 के दशक के मध्य में भारत में सिंगापुर इंटरनेशनल एयरलाइंस (एसआईए) के साथ मिल कर एयरलाइन शुरू करने के प्रस्ताव को याद करते हुए टाटा ने कहा, ‘‘उस समय की तुलना में आज यह क्षेत्र पूरी तरह अलग है।’’

देश के कानून की पवित्रता को बनाए रखे सरकार : रतन टाटा

Last Updated: Sunday, December 9, 2012, 23:46

रतन टाटा घोटालों तथा पिछली तारीख से करारोपण के कारण इस समय भारत की जो छवि बनी है उससे परेशान हैं। वह चाहते हैं कि सरकार देश के कानून की पवित्रता को बनाए रखने के लिए अपनी ‘दृढ़ प्रतिबद्धता’ जताए।

चीन ने की रतन टाटा के कार्यों की सराहना

Last Updated: Saturday, October 20, 2012, 15:29

चीन ने प्रमुख भारतीय उद्योगपति रतन टाटा की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि रतन टाटा एशिया के दोनों प्रमुख देशों के बीच बेहतर संबंध बनाने में सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं।

ओरिएंट एक्सप्रेस के लिए टाटा समूह ने नई बोली लगाई

Last Updated: Friday, October 19, 2012, 09:13

टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स ने होटल कंपनी ओरिएंट एक्सप्रेस को खरीदने के लिए गुरुवार को 1.86 अरब डॉलर मूल्य की बोली लगाई।

कश्मीर में खुला गया निवेश का द्वार : टाटा

Last Updated: Friday, October 5, 2012, 21:10

टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा ने कहा कि यहां निवेश लाने के लिए द्वार खुला है। घाटी में देश के शीर्ष उद्योगपतियों का प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के साथ आया है।

राडिया टेप कांड की जांच रिपोर्ट चाहते हैं रतन टाटा

Last Updated: Wednesday, August 22, 2012, 19:27

टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा चाहते हैं कि कापरेरेट क्षेत्र में संपर्क का काम करने वाली नीरा राडिया और उनके तथा दूसरे व्यक्तियों के बीच टेलीफोन वार्ता के विवादित टेप लीक होने के मामले की जांच रिपोर्ट उन्हें मुहैया करायी जाये।

साइरस में समूह को आगे ले जाने की क्षमता : टाटा

Last Updated: Friday, August 10, 2012, 23:57

टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा ने टाटा मोटर्स के शेयरधारकों से अपने उत्तराधिकारी साइरस मिस्त्री को पूरा समर्थन देने का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि 100 अरब डॉलर के टाटा समूह को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए मिस्त्री में सभी तरह की योग्यता और क्षमता हैं।

लैंड रोवर का ब्रिटेन की बाउलर से गठजोड़

Last Updated: Thursday, June 21, 2012, 17:43

टाटा समूह के लैंड रोवर ब्रांड ने आज कहा कि उसने रेसिंग वाहन बनाने वाली ब्रिटेन की कंपनी बाउलर के साथ गठजोड़ किया है जिसके तहत वह बाउलर को प्रौद्योगिकी की आपूर्ति करेगी व उसके उत्पादों की मिलकर ब्रांडिंग करेगी।

टीसीएस बनी दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी

Last Updated: Monday, April 30, 2012, 15:23

एक सप्ताह में दूसरी बार, टाटा समूह की साफ्टवेयर सेवा कंपनी टीसीएस आज देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई और इसका बाजार पूंजीकरण 2.43 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

‘टाटा समूह देश के विकास को प्रतिबद्ध’

Last Updated: Friday, January 6, 2012, 13:26

टाटा समूह के मनोनीत चेयरमैन साइरस पी. मिस्त्री ने कहा कि समूह राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि में योगदान के लिये प्रतिबद्ध है और वह इस प्रतिबद्धता से पीछे नहीं हटेगा।

मिस्त्री पर कारोबार बढ़ाने की जिम्मेदारी

Last Updated: Sunday, November 27, 2011, 14:56

टाटा समूह के नए प्रमुख साइरस मिस्त्री के कंधो पर समूह के व्यवसाय को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी है।

टाटा समूह के लिए नए नहीं हैं मिस्त्री

Last Updated: Wednesday, November 23, 2011, 16:19

अब जबकि रतन टाटा के उत्‍तराधिकारी की घोषणा हो गई है, तो साइरस मिस्‍त्री के बारे में जिज्ञासा बढ़ना लाजिमी है। अगले साल टाटा समूह की बागडोर अब उनके हाथ में होगी और वैसे भी टाटा समूह के लिए मिस्त्री नए नहीं हैं।

'सच्चे नेता की विरासत बदल देती है जिंदगी'

Last Updated: Monday, October 17, 2011, 13:17

टा समूह में दो दशक गुजार चुक रतन टाटा ने कहा है कि एक सच्चे नेता की विरासत का लोगों पर एक अलग असर होता है और वह विरासत लोगों की जिंदगी बदल देती है।