hockey - Latest News on hockey | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को हराया

Last Updated: Tuesday, June 10, 2014, 19:35

भारतीय महिला हाकी टीम ने पहले हाफ में दागे दो गोल की बदौलत छह मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में आज यहां मेजबान मलेशिया को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

भारतीय महिला हाकी टीम ने मलेशिया को हराया

Last Updated: Monday, June 9, 2014, 22:24

फारवर्ड रानी के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हाकी टीम ने आज यहां छह टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में मलेशिया को 5-0 से हरा दिया।

हॉकी विश्व कप: कोच वाल्श चाहते हैं, `खुद पर भरोसा रखे भारतीय टीम`

Last Updated: Sunday, June 8, 2014, 16:50

भारतीय हॉकी कोच टेरी वाल्श चाहते हैं कि भारतीय टीम कल यहां एफआईएच पुरुष विश्व कप में गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले लीग मुकाबले में खुद को भरोसा रखे।

हॉकी विश्व कप: भारत ने मलेशिया को 3-2 से हराया

Last Updated: Sunday, June 8, 2014, 16:37

आकाशदीप सिंह के तीन मिनट में किये गये दो गोल की बदौलत भारत ने आज यहां पुरूष हाकी विश्व कप के मैच में मलेशिया पर 3-2 से जीत दर्ज की। जसजीत सिंह कुलार ने 13वें मिनट में भारत के लिये पहला गोल किया लेकिन मलेशिया ने 45वें मिनट में मोहम्मद राजी द्वारा पेनल्टी कार्नर से किये गोल से स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

हॉकी वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के हाथों हारा भारत

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 21:49

एफआईएच हॉकी विश्व कप में सोमवार को हुए मैच में भारतीय टीम इंग्लैंड के हाथों 1-2 से हार गई।

विश्व कप की हॉकी टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे सचिन

Last Updated: Tuesday, May 20, 2014, 18:10

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आज यहां विश्व कप के लिये चुनी भारतीय हाकी टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे। उन्होंने टीम के 31 मई से 15 जून तक नीदरलैंड के हेग में होने वाले विश्व कप की तैयारियों में जुटे खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।

हॉकी इडिया लीग के उद्घाटन समारोह को रंगीन बनाएंगी नरगिस फाकरी

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 17:52

अमेरिकी कलाकारों का प्रदर्शन, साउंड एंड लाइट शो और बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाकरी का प्रदर्शन इस शनिवार को मोहाली में होने वाले हीरो हॉकी इंडिया लीग के उदघाटन समारोह के आकर्षण होंगे।

हॉकी विश्व लीग: क्वार्टर फाइनल में आज ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

Last Updated: Wednesday, January 15, 2014, 10:52

हॉकी विश्व लीग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आज भारत का सामना विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया के साथ होगा। अपने अंतिम पूल मैच में ओलम्पिक चैम्पियन जर्मनी को बराबरी पर रोकने वाली भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपना अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

भारत से द्विपक्षीय हॉकी सीरीज खेलना चाहता है पाक

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 13:48

पाकिस्तान हाकी महासंघ (पीएचएफ) ने कहा कि उसने भारत के खिलाफ जल्द से जल्द द्विपक्षीय श्रृंखला शुरू करने के लिये हाकी इंडिया के साथ बातचीत शुरू कर दी है। पीएचएफ अध्यक्ष अख्तर रसूल ने कल लाहौर में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह भारत के खिलाफ दोनों देशों में द्विपक्षीय श्रृंखला शुरू करने के इच्छुक हैं।

जूनियर हॉकी विश्व कप: जर्मनी के क्रिस्टोफर रूर रहे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 10:35

फ्रांस को हराकर लगातार दूसरा खिताब जीतने वाली जर्मनी के क्रिस्टोफर रूर ने हीरो जूनियर हाकी विश्व कप में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।

जर्मनी ने फ्रांस को हराकर जीता रिकॉर्ड छठा जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 10:31

निकलस वेलेन की हैट्रिक के दम पर जर्मनी ने आत्मविश्वास से ओतप्रोत फ्रांस को 5-2 से हराकर रिकॉर्ड छठा और लगातार दूसरा जूनियर हॉकी विश्व कप जीत लिया।

पेनल्टी शूटआउट में पाक से हारा भारत, मिला 10वां स्थान

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 09:31

मेजबान भारत के निराशाजनक अभियान का अंत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के हाथों पेनल्टी शूटआउट में मिली हार से हुआ और अपनी मेजबानी में हुए जूनियर विश्व कप में टीम 10वें स्थान पर रही।

अर्जेंटीना के खिलाफ प्लेऑफ में प्रतिष्ठा बचाने उतरेगा भारत

Last Updated: Wednesday, December 11, 2013, 22:46

कोरिया के खिलाफ ड्रॉ खेलने से जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप से बाहर होने के बाद भारत कल यहां मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अर्जेंटीना के खिलाफ नौ से 12वें स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में प्रतिष्ठा बचाने की खातिर मैदान पर उतरेगा।

हॉकी विश्व कप: कनाडा के खिलाफ बड़ी जीत चाहेगा भारत

Last Updated: Saturday, December 7, 2013, 11:45

भारतीय हॉकी टीम मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में जारी हीरो जूनियर हॉकी विश्व कप के दूसरे दिन शनिवार को अपने दूसरे पूल मैच में कनाडा के साथ भिड़ेगी। भारत को पूल-सी के अपने पहले ही मैच में नीदरलैंड्स के हाथों 2-3 से हार मिली थी। खिताब की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को अब बाकी के अपने दोनों पूल मैच हर हाल में जीतने होंगे।

खेल महासंघों का नेतृत्व बिजनेसमैन के बजाय खिलाड़ियों को करना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 00:28

सुप्रीम कोर्ट ने देश में हाकी के गिरते स्तर को लेकर खासी चिंता जताई है और कहा कि इस खेल का स्‍तर दिनोंदिन गिरना चिंता का विषय है। शीर्ष कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि राजनीति के कारण खेल का स्तर काफी नीचे गिरा है। साथ ही कोर्ट ने यह टिप्‍पणी भी की कि खेल महासंघों का नेतृत्व कारोबारियों के बजाय खिलाड़ियों को करना चाहिए।

महिला हॉकी टीम के कोच इंद्रजीत सिंह की सड़क हादसे में मौत

Last Updated: Wednesday, November 20, 2013, 22:08

भारत की सीनियर महिला हॉकी टीम के कोच इंद्रजीत सिंह गिल की पंजाब के संगरूर के समीप सड़क दुर्घटना में आज मौत हो गई। गिल 59 बरस के थे।

`विश्व कप की मेजबानी से हाकी को मिल सकता है बढ़ावा`

Last Updated: Monday, November 18, 2013, 14:43

भारत को 2018 में विश्व कप हाकी की मेजबानी मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए जालंधर के खेल उद्योग से जुडे संगठनों का कहना है कि इससे जालंधर के हाकी बाजार को बढावा मिल सकता है जो प्रदेश के खेल उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाजार पुन: स्थापित करने की दिशा में बढाया गया एक कदम साबित होगा ।

हॉकी विश्व कप के लिए भारत ने किया क्वालीफाई

Last Updated: Monday, November 4, 2013, 11:04

भारतीय पुरूष हॉकी टीम रविवार को राबोबैंक हॉकी विश्व कप के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई कर गई।

हॉकी इंडिया लीग की अगले महीने होगी मिनी नीलामी

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 14:49

हीरो हाकी इंडिया लीग (एचआईएल) यहां 18 नवंबर को दुनिया के 150 खिलाड़ियों की ‘मिनी’ (छोटे पैमाने पर) नीलामी आयोजित करेगा।

सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट: भारत ने पाक को 4-0 से रौंदा

Last Updated: Wednesday, September 25, 2013, 23:10

भारत ने दूसरे हाफ में आक्रामक खेल दिखाकर चार गोल करके सुल्तान जोहोर कप अंडर-21 हॉकी टूर्नामेंट में आज यहां अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 से करारी शिकस्त दी।

एशिया कप हॉकी: फाइनल में दक्षिण कोरिया से हारा भारत

Last Updated: Sunday, September 1, 2013, 19:49

नौवें एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को दक्षिण कोरिया ने 4-3 से हरा दिया। इस हार से भारत का तीसरी बार एशिया कप का खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका।

एशिया कप हॉकी: मंदीप सिंह की हैट्रिक की बदौलत भारत ने ओमान को 8-0 से रौंदा

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 19:11

युवा स्ट्राइकर मंदीप सिंह की हैट्रिक से भारत ने आज यहां सुल्तान अजलन शाह स्टेडियम में नौंवी एशिया कप हॉकी चैम्पियनशिप में कमजोर ओमान को 8-0 से रौंदकर अपने अभियान की शानदार शुरूआत की।

यह दिन जिंदगी में आएगा, सोचा नहीं था: बिगन सोय

Last Updated: Sunday, August 11, 2013, 20:17

गांव में ईनाम में बकरी जीतने से लेकर पदक और नकद पुरस्कार जीतने तक जूनियर हॉकी टीम की गोलकीपर बिगन सोय ने अपने करियर में कई उतार चढाव देखे हैं।

TMC सांसद केडी सिंह बने भारतीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष

Last Updated: Monday, July 29, 2013, 18:07

तृणमूल के सांसद के डी सिंह को आज भारतीय हॉकी महासंघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह दिनेश रेड्डी का स्थान लेंगे जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

FIH विश्व लीग: आयरलैंड पर बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा भारत

Last Updated: Wednesday, June 12, 2013, 19:57

भारतीय हॉकी टीम कल यहां एफआईएच विश्व लीग के तीसरे राउंड की पुरूष स्पर्धा के शुरूआती मैच में कमजोर आयरलैंड के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले में प्रबल दावेदार के रूप में शुरूआत करेगी।

जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच बने ग्रेग क्लार्क

Last Updated: Sunday, April 7, 2013, 17:27

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओलंपियन ग्रेग क्लार्क को आज भारतीय जूनियर पुरुष हाकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। वह इस साल यहां होने वाले जूनियर विश्व कप के लिए टीम को तैयार करेंगे।

भारत ने पाकिस्तान के साथ रद्द की हॉकी श्रृंखला

Last Updated: Friday, March 15, 2013, 14:00

भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली आगामी हॉकी श्रृंखला रद्द कर दी है। इस आशय की घोषणा विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को की।

अजलान शाह हॉकी: पाक को हराकर भारत ने खोला जीत का खाता

Last Updated: Tuesday, March 12, 2013, 18:46

भारतीय हॉकी टीम ने मंगलवार को खेले गए अहम लीग मुकाबले में पाकिस्तान को 3-1 से हराकर 22वें सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टुर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला है।

अजलन शाह के पहले मैच में आस्ट्रेलिया से हारा भारत

Last Updated: Saturday, March 9, 2013, 19:09

भारत की युवा टीम ने सुल्तान अजलन शाह हाकी टूर्नामेंट के पहले मैच में छह बार के चैम्पियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ जुझारूपन की बानगी पेश की हालांकि उसे 3-4 से पराजय का सामना करना पड़ा।

भारत में 7 साल के बाद द्विपक्षीय सीरीज खेलेगा पाकिस्तान

Last Updated: Tuesday, March 5, 2013, 10:21

पाकिस्तान हाकी टीम नयी दिल्ली से स्वीकृति मिलने के बाद अगले महीने पांच मैचों की श्रृंखला के लिए भारत का दौरा करेगी।

खेल मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद अजलन शाह में भारत की भागीदारी पर ड्रामा समाप्त

Last Updated: Tuesday, February 26, 2013, 23:50

खेल मंत्रालय ने मंगलवार को 22वें सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए भारत की पुरुष टीम को हवाई खर्च न देने सम्बंधी भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के फैसले को बदलते हुए टीम को मलेशिया जाने की अनुमति दे दी है लेकिन साथ ही साथ उसने हॉकी इंडिया (एचआई) को भविष्य में अपने लिए तय बजट को लेकर एहतियात बरतने की हिदायत दी है।

रांची राइनोज ने किया HIL के खिताब पर कब्जा

Last Updated: Monday, February 11, 2013, 14:13

रांची राइनोज ने तीन क्वार्टर तक पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए रविवार को यहां फाइनल में दिल्ली वेवराइडर्स को 2-1 से हराकर पहली हॉकी इंडिया लीग का खिताब जीत लिया।

`पाक खिलाडियों की वापसी से फीकी पड़ेगी HIL की चमक`

Last Updated: Wednesday, January 16, 2013, 18:52

भारत सहित पूरी दुनिया में हाकी के विकास के लिए हाकी इंडिया लीग को बेहतर कदम करार देते हुए उत्तर प्रदेश विजार्ड टीम के मुख्य कोच रोलेंट ऑल्टमैन्स ने आज यहां कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वापस भेजने से लीग की चमक फीकी हो जाएगी ।

HIL छोड़कर वापस लौटेंगे पाक के सभी नौ खिलाड़ी

Last Updated: Tuesday, January 15, 2013, 19:52

नियंत्रण रेखा पर भारत पाक तनाव का असर आज खेलों में भी देखने को मिला जब हॉकी इंडिया ने हॉकी इंडिया लीग में खेलने आए पाकिस्तान के सभी नौ खिलाड़ियों को वापस भेजने का फैसला किया।

'हॉकी इंडिया लीग ना खेलने दें पाक खिलाड़ियों को'

Last Updated: Monday, January 14, 2013, 18:52

भारतीय हाकी महासंघ ने आज कहा कि पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय जवानों की हत्या के विरोध में हाकी इंडिया लीग से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बाहर कर देना चाहिये।

हॉकी इंडिया लीग का सहायक प्रायोजक बना एयरटेल

Last Updated: Saturday, January 12, 2013, 13:16

हीरो हॉकी इंडिया लीग ने टेलीकाम जगत की शीर्ष कंपनी भारती एयरटेल लिमिटेड को सोमवार से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट से सहायक प्रायोजक के रूप में जोड़ा है।

पाक हाकी खिलाड़ियों को वीजा मिला, कल आएंगे भारत

Last Updated: Friday, January 11, 2013, 13:18

पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में दो भारतीय सैनिकों की मौत से उपजे तनाव के बीच हाकी इंडिया लीग में भाग ले रहे वहां के नौ खिलाड़ियों को भारत का वीजा मिल गया है। पाकिस्तानी खिलाड़ी शुक्रवार को यहां पहुंचकर अपनी-अपनी टीमों से जुड़ेंगे।

हॉकी इंडिया लीग : नीलामी में सबसे महंगे बिके सरदार

Last Updated: Sunday, December 16, 2012, 13:40

अगले महीने 16 जनवरी से होने वाली पहली हॉकी इंडिया लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी रविवार को यहां शुरू हो गई जिसमें भारतीय कप्तान और स्टार मिडफील्डर सरदार सिंह पहले दौर में सबसे महंगे बिके।उन्हें दिल्ली वेवराइडर्स फ्रेंचाइजी ने 78000 डॉलर में खरीदा।

चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

Last Updated: Thursday, December 6, 2012, 16:07

भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में बेल्जियम को हराकर 34वें एफआईएच चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है जहां उसका सामना आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के विजेता से शनिवार को होगा। गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने बेल्जियम को 1-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। आठ बार की ओलम्पिक चैम्पियन भारत लम्बे समय बाद पदक की दौड़ में पहुंचा है।

चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी: जर्मनी से हारकर भी ग्रुप में शीर्ष पर रहा भारत

Last Updated: Tuesday, December 4, 2012, 18:10

ओलंपिक चैम्पियन जर्मनी से चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी में 2 -3 से हारने के बावजूद भारत पूल में शीर्ष पर रहा। भारत ने दो बार बढत गंवाकर जीत जर्मनी को तोहफे में दे दी लेकिन गोल औसत में शीर्ष पर रहा।